कमलनाथ बोले - मध्य प्रदेश की पहचान घोटाला प्रदेश के रूप में

Ravi Singh | Dec 16, 2024, 20:08 IST
Share
Congress Kamal Nath
Congress Kamal Nath

भोपाल के जवाहर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसभा की। इस दौरान कमलनाथ ने कहा कि आज मैं बड़े दुख के साथ कह रहा हूं कि मध्य प्रदेश की पहचान घोटाला प्रदेश के रूप में हो रही है। अब वे आपको ज्ञान दे रहे हैं। कांग्रेस के साथियों, निराश मत होइए।

मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। पहले ही दिन कांग्रेस ने विधानसभा घेरने का ऐलान किया और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। इस आंदोलन में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और अन्य कांग्रेस नेता शामिल हुए। इस प्रदर्शन में किसानों, महिलाओं, युवाओं और प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस का गुस्सा साफ तौर पर सामने आया।

कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को दी ताकत

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल के जवाहर चौक पर जनसभा की और फिर पैदल मार्च शुरू किया। प्रदर्शन में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोशनपुरा चौराहे पर रोक दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसके बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मैं बड़े दुख के साथ कह रहा हूं कि मध्य प्रदेश की पहचान घोटाला प्रदेश के रूप में हो रही है। जिनको ज्ञान देने जाते थे, वह आजकल आपको ज्ञान दे रहे हैं। कांग्रेस साथी निराश न होना, अपना समय भी आएगा।

एमपी अब घोटाला प्रदेश बन गया है: कमलनाथ

इस अवसर पर कमल नाथ ने कहा, "मध्य प्रदेश की पहचान अब घोटाला प्रदेश के रूप में होने लगी है। उन्होंने भाजपा सरकार पर किसानों के साथ लगातार अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने राज्य की 70 प्रतिशत अर्थव्यवस्था के कृषि पर निर्भर होने का जिक्र करते हुए कहा कि अगर किसान संकट में आ गए तो राज्य की पूरी अर्थव्यवस्था डूब सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि समय बदलेगा, कांग्रेस का समय आएगा और इस बदलाव को पहचानने में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें...

कांग्रेस का विधानसभा घेराव आज, 50 हजार कार्यकर्ता जुटने का दावा

निवेश तो दूर की बात, केंद्रीय योजनाओं की राशि अब तक नहीं मिली: कमलनाथ

चुनाव के बाद शुरू की लाडला नेता योजना

कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि लाड़ली बहन योजना की राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। लेकिन चुनाव के बाद "लाडला नेता योजना" शुरू की गई, जिसके पहले लाभार्थी रामनिवास रावत थे। सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने नेताओं को लाभ पहुंचाने के लिए ये योजनाएं बनाईं, लेकिन विजयपुर की जनता ने उन्हें नकार दिया और आदिवासी उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा ​​को विधानसभा भेजा।

संघर्ष में कोई कमी नहीं छोड़ेगी कांग्रेस

कमल नाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निराश न होने की अपील की। ​​उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए हमें हर घर तक पहुंचना होगा और तभी कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होगी। उनके भाषण का संदेश साफ था कि कांग्रेस अपने संघर्ष में कोई कसर नहीं छोड़ेगी और समय के साथ पार्टी को जनता का समर्थन मिलेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Bhopal News
  • कमलनाथ
  • Kamal Nath
  • एमपी कांग्रेस
  • जीतू पटवारी
  • Jeetu Patwari
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई