23 साल पुराने केस में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और राजा पटेरिया के खिलाफ जांच के आदेश , जानें पूरा मामला

Vikram Jain | Jun 20, 2024, 22:40 IST
Share
MP Bhopal Court College Fees Case Former CM Digvijay Singh NEW
MP Bhopal Court College Fees Case Former CM Digvijay Singh NEW

भोपाल एमपी एमएलए कोर्ट ने 2002 के एक मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजा पटेरिया के खिलाफ जांच के आदेश दिए है। कोर्ट ने भोपाल की एमपी नगर थाना को मामले में जांच के आदेश दिए हैं। जानें क्या पूरा मामला

BHOPAL. एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की 23 साल पुराने केस में मुश्किलें बढ़ गई है। भोपाल एमपी एमएलए कोर्ट ने 23 साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दिए है। साथ ही दिग्विजय सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री रहे राजा पटेरिया के खिलाफ भी जांच के आदेश हुए है। कोर्ट ने एमपी नगर थाना पुलिस को मामले में जांच करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने पुलिस को मामले की जांच रिपोर्ट 15 जुलाई तक पेश करने के आदेश दिए हैं।

एमपी नगर पुलिस को जांच के आदेश

पूरा मामला सरकार को आर्थिक हानि पहुंचाने का है। साल 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजा पटेरिया ने सत्य साईं कॉलेज के तत्कालीन संचालक सुनील कपूर के साथ मिलकर धोखाधड़ी की थी। अब यह मामला भोपाल कोर्ट पहुंचा है। इस मामले में एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश तथागत याग्निक ने भोपाल की एमपी नगर थाना पुलिस को इस मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने फरियादी वरिष्ठ पत्रकार राधावल्लभ शारदा की ओर से अधिवक्ता यावर खान द्वारा प्रस्तुत परिवाद पर संज्ञान लेकर यह आदेश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... वंदे भारत ट्रेन में मिले फूड पैकेट में निकला मरा कॉकरोच , आईआरसीटीसी ने माफी मांगी

क्या है पूरा मामला

बता दें कि भोपाल स्थित निजी शिक्षण संस्थान को लाभ पहुंचाने के मामले में दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया सहित कई लोगों को EOW ने आरोपी बनाया था। आरकेडीएफ कॉलेज से 24 लाख रुपए फीस माफ कर शासन को हानि पहुंचाने के मामले में EOW में दिग्विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इस मामले में EOW ने दिग्विजय सिंह से पूछताछ हुई थी।

THE SOOTR
THE SOOTR

दिग्विजय सिंह से पूछा था कि उन्होंने आरकेडीएफ कॉलेज की फीस माफ करने के मामले में अपने मन से अतिरिक्त कॉलेज सत्यसाईं कॉलेज का नाम क्यों जोड़ा?? तब दिग्विजय सिंह ने अपने जवाब में कहा था कि यह देखने का काम मुख्य सचिव का था।

ये खबर भी पढ़ें... हे राम! 5 वर्षों में देश के 15 राज्यों में 41 परीक्षाओं के पेपर लीक , नतीजा- करोड़ों युवाओं के सपने टूटे

तत्कालीन मुख्य सचिव ने नोटशीट में क्या लिखा था...

इस मामले में तत्कालीन मुख्य सचिव आदित्य विजय सिंह ने अपने नोटशीट में लिखा था कि आरकेडीएफ कॉलेज पर लगे जुर्माने को माफ किया गया तो इससे अन्य संस्थाओं पर गलत संदेश जाएगा। इसे नजरअंदाज करते हुए दिग्विजय सिंह ने केवल आरकेडीएफ कॉलेज की फीस ही माफ नहीं की, इसके साथ ही जालसाजी करते हुए अपनी नोट शीट में अपने हाथ से आरकेडीएफ कॉलेज के साथ सत्यसाईं कॉलेज का नाम भी लिखकर दोनों कॉलेज पर लगा 11 लाख रुपए का जुर्माना भी माफ कर दिया। जिसके कारण शासन को 30 लाख रुपए के राजस्व हानि हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें... MP में गला रेत कर 50 से ज्यादा गायों की हत्या , नदी और तालाबों में मिले शव , लोगों में आक्रोश

ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : लचर कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग , एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व शिक्षा मंत्री राजा पटेरिया, दिग्विजय सिंह और धोखाधड़ी मामला, निजी शिक्षण संस्थान को लाभ पहुंचाने का मामला, भोपाल न्यूज

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
  • पूर्व शिक्षा मंत्री राजा पटेरिया
  • दिग्विजय सिंह और धोखाधड़ी मामला
  • निजी शिक्षण संस्थान को लाभ पहुंचाने का मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई