भोपाल में तांत्रिक के जाल में फंसकर इवेंट मैनेजर ने की थी आत्महत्या
Vikram Jain | Nov 07, 2024, 24:16 IST
MP Bhopal event manager suicide case
भोपाल में इवेंट मैनेजर के सुसाइड केस में पुलिस ने एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है।मोबाइल चैट से पता चला कि समर सिंह लगातार तांत्रिक से संपर्क में था। तांत्रिक उसे प्रताड़ित कर रहा था। जानें हैरान करने वाला पूरा मामला
BHOPAL. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इवेंट मैनेजर समर सिंह के सुसाइड मामले में पुलिस ने एक ढोंगी तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कड़ी पूछताछ में तांत्रिक ने मामले में कई राज उगले है। जांच में सामने आया है कि इवेंट मैनेजर लगातार तांत्रिक के संपर्क में था। तांत्रिक ने प्यार में पागल युवक की परेशानी का फायदा उठाते हुए उससे तंत्र मंत्र के नाम पर रुपए हड़पे थे। वॉट्सएप चैट से खुलासा हुआ है तांत्रिक उसे प्रताड़ित करता था।
जानकारी के मुताबिक भोपाल के कमला नगर क्षेत्र में 10 अक्टूबर को 20 साल के समर सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रिटायर्ड डीएसपी का नाती समर सिंह इवेंट मैनेजर का काम करता था। समर सिंह का गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ था। जिसके कारण वह बहुत ज्यादा परेशान चल रहा था। इस दौरान आर्थिक दिक्कतों से भी जूझ रहा था। इस बीच उसकी मुलाकात एक कथित तांत्रिक आशुतोष शुक्ला से हुई थी। इस दौरान समर के सामने तांत्रिक आशुतोष ने दावा किया था वह बड़ी-बड़ी समस्याओं का समाधान करता है। इस समर ने आशुतोष का मोबाइल नंबर लिया और कुछ दिनों बाद उसने प्यार से जुड़ी परेशानी, ब्रेकअप के साथ अन्य समस्याओं का जिक्र किया था।
पुलिस के मुताबिक इवेंट मैनेजर समर सिंह की परेशानी सुनने के बाद तांत्रिक ने चिंता नहीं करने बात कहते हुए कहा कि उसे तंत्र क्रिया कराना होगा। ऐसा करने से तुम्हारी प्रेमिका वश में रहेगी। साथ ही समस्याओं का समाधान भी होगा। इसके बाद परेशान समर सिंह तांत्रिक के झांसे में फंस गया। उसने तांत्रिक के कहने पर श्मशान में टोटके और तंत्र क्रिया करने के लिए रुपए दे दिए। ऐसा करके तांत्रिक ने उससे हजारों रुपए हड़प लिए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
तंत्र मंत्र से कोई लाभ नहीं होने पर समर सिंह ने तांत्रिक आशुतोष से रुपए वापस मांगे। इसके बाद तांत्रिक ने उसे परेशान शुरू कर दिया। परेशान युवक ने तांत्रिक को मैसेज भी किया था। जिसमें कहा थी कि तुमने मुझे परेशान कर दिया है। दरअसल, समर सिंह की आत्महत्या के बाद मौके से कोई सुसाइड नोट मिला था। जिसके बाद पुलिस ने मामले में मोबाइल की वॉट्सएप चैट की जांच की तो खुलासा हुआ कि तांत्रिक उसे परेशान कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले समर सिंह ने तांत्रिक आशुतोष को आखिरी बार मैसेज किया था। मैसेज में लिखा था कि आप मेरी परेशानियों को कम नहीं कर पाए। अब मेरे पास मरने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। चैट से सामने आया है कि तांत्रिक टोटके के नाम पर पैसे लेता था। कई बार रात में उसे श्मशान घाट पर बुलाकर तंत्र मंत्र पूजा भी कराई गई। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर तांत्रिक आशुतोष को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
जानें पूरा मामला
टोटके के लिए कई बार लिए पैसे
समर सिंह को प्रताड़ित कर रहा था तांत्रिक
तांत्रिक को किया था आखिरी मैसेज
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
By Sanjay Gupta
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
By Umeshwari Baghel
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
By Aman Vaishnav
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
By Raghvendra Singh Rathore
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
By Arohi Raj
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
By Sanjay Gupta
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
By Jageshwar Prasad