आरएसएस की खिलाफत करने वाले दिग्विजय सिंह ने की संघ की तारीफ , कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कही ये बड़ी बात

Vikram Jain | Jun 21, 2024, 23:18 IST
Share
MP Bhopal praises former CM Digvijay Singh rss
MP Bhopal praises former CM Digvijay Singh rss

मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अक्सर बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर हमला बोलते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने RSS की तारीफ कर दी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि संघ से सीखने की जरूरत है।

BHOPAL. अक्सर बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमलावर रहने एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस बार आरएसएस की तारीफ की है। दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें संघ से सीखना होगा। जरूरी नहीं कि सड़कों पर जाकर लाठियां खाएं। उसकी जगह संघ की तरह घरों में जाकर चर्चा करें।

दिग्विजय सिंह ने की RSS की तारीफ

बता दें कि मध्यप्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता, राज्य सभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानि आरएसएस के कटु आलोचक के रूप में जाना जाता हैं। वे अक्सर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं। अब आरएसएस की लगातार खिलाफत करने वाले दिग्विजय सिंह अब इस संगठन की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इस तारीफ के बाद आने वाले दिनों में बयानबाजी संभव है।

ये खबर भी पढ़ें... अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर , विभाग ने जारी किए ये निर्देश , करना होगा पालन

दिग्विजय ने बताया RSS से क्या सीखें

दरअसल, NEET और पेपर लीक मामले को लेकर भोपाल में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें विरोध प्रदर्शन के तरीके को बदलना होगा। जैसे आरएसएस का बिना धरना प्रदर्शन, बिना लाठी खाए आज पूरे देश भर में प्रभाव है। इस तरीके से हमें भी काम करना होगा। आप लोग जहां भी जाएं, बीजेपी सरकार के घोटाले की बात करें। संघ कभी धरना प्रदर्शन नहीं करता, बल्कि अपने विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करता है। संघ से हमें कानाफुसी सीखना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें... जनता की नजर में हीरो बनने के लिए MIC में मेंबर मनीष मामा और जीतू यादव ने बनवाया वीडियो, वायरल भी किया

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, दिग्विजय सिंह ने की RSS की तारीफ, दिग्विजय सिंह ने की संघ की तारीफ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
भोपाल न्यूज

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • दिग्विजय सिंह ने की RSS की तारीफ
  • दिग्विजय सिंह ने की संघ की तारीफ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज