हेमंत खंडेलवाल की दिल्ली मुलाकात के बाद MP BJP में बड़े फेरबदल के संकेत
Ramanand Tiwari | Aug 13, 2026, 21:36 IST
बीजेपी संगठन
दतिया में हार के बाद MP BJP में संगठन की समीक्षा तेज होने के संकेत हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात के बाद करीब एक दर्जन से ज्यादा जिलों के संगठन पर नजर होने की चर्चा है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- दतिया हार के बाद संगठन की समीक्षा तेज
- हेमंत-नितिन मुलाकात से चर्चाओं को हवा
- कई जिलों में बदलाव की अटकलें तेज
- सूखदार नेताओं के प्रभाव पर उठे सवाल
- निकाय चुनाव से पहले संगठन का टेस्ट
दिल्ली से MP संगठन तक हलचल
इसी सिलसिले में हेमंत खंडेलवाल ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। सार्वजनिक तौर पर इसे संगठन और आगामी रणनीति पर चर्चा बताया गया है। लेकिन राजनीतिक संकेत इससे कहीं आगे जाते दिखाई दे रहे हैं।
पार्टी के भीतर चर्चा है कि अब प्रदेश संगठन को ज्यादा स्वतंत्र तरीके से फैसले लेने की गुंजाइश मिल सकती है। अगर ऐसा हुआ तो लंबे समय से प्रभावशाली नेताओं के भरोसे चल रही स्थानीय संगठनात्मक राजनीति को झटका लगना तय माना जा रहा है।
‘रसूख’ बनाम ‘रिपोर्ट कार्ड’ की लड़ाई
यही बदलाव उन नेताओं के लिए परेशानी पैदा कर सकता है, जिनका संगठन में प्रभाव तो मजबूत है, लेकिन जमीनी रिपोर्ट उतनी मजबूत नहीं मानी जा रही।
कई जिलों पर क्यों टिकी नजर?
दतिया ने खोली संगठन की कमजोर कड़ी?
अब सवाल दतिया से आगे निकल चुका है। प्रदेश नेतृत्व यह देखना चाहता है कि कहीं दूसरे जिलों में भी संगठन कागज पर मजबूत और जमीन पर कमजोर तो नहीं है।
महिला नेताओं और नए चेहरों पर दांव?
निकाय चुनाव से पहले बड़ा संगठनात्मक टेस्ट
अगर जिलाध्यक्ष जमीन पर संगठन को सक्रिय नहीं कर पा रहे हैं, तो प्रदेश नेतृत्व के पास बदलाव का आधार तैयार हो सकता है। यानी आने वाले दिनों में सिर्फ चेहरा नहीं बदलेगा, बल्कि यह संदेश भी दिया जा सकता है कि संगठन में पद अब प्रदर्शन से जुड़ा है।
अब असली सवाल: किसका चलेगा प्रभाव?
अगर प्रदेश नेतृत्व को वास्तव में व्यापक स्वतंत्रता मिलती है, तो आने वाले दिनों में कई जिलों में चेहरे बदल सकते हैं। और सबसे बड़ा संदेश यही होगा कि संगठन में अब रसूख चलेगा या रिपोर्ट कार्ड?
ये खबरें भी पढ़ें...
सिंहस्थ से पहले शिप्रा की सफाई के लिए उज्जैन स्मार्ट सिटी को खास तकनीक की तलाश
लाड़ली बहना योजना का फिर होगा सर्वे! मध्यप्रदेश सरकार कराएगी रियलिटी चेक
पीएम की सलाह के बाद भी इनएक्टिव MP भाजपा मंत्रियों का इंस्टाग्राम अकाउंट, किसके कितने फॉलोअर्स?
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava