बीजेपी ने जारी की अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम, 37 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी

Ramanand Tiwari | Feb 22, 2026, 23:06 IST
Share
BJP released the new state team of Scheduled Caste Morcha
Photograph: (the sootr)

भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम की घोषणा की है। इस टीम में 37 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई हैं।

BHOPAL.मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जारी सूची में 37 पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और सामाजिक विस्तार को मजबूती देने के मकसद से यह टीम बनाई गई है।

नियुक्तियों की आधिकारिक सूची जारी

बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा (मध्यप्रदेश) की ओर से संगठनात्मक नियुक्तियों की आधिकारिक सूची जारी की गई। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से यह कार्यकारिणी गठित की गई है। सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी और नीति-शोध प्रभारी जैसे अहम पद शामिल हैं।

012bfd21-2b6
012bfd21-2b6


200ffe38-369
200ffe38-369


प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए ये नेता

प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कई वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें प्रमुख नाम हैं: सत्यप्रकाश सकवार, मोहिनी शाक्यवार, गगन खटीक, धर्मेन्द्र आर्य,सत्यनारायण खोईवाल,भगवती प्रसाद शिंदे, प्रवीण मेश्राम, अमित कछवाह इन नियुक्तियों को क्षेत्रीय संतुलन और संगठनात्मक अनुभव के आधार पर देखा जा रहा है।

यह खबरें भी पढ़ें...

टी 20 वर्ल्ड कप 2026: साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराया

भाजपा में बड़ी हलचल: इस हफ्ते खत्म होगा लंबा इंतजार, सभी मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी जल्द घोषित

महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद

प्रदेश महामंत्री के रूप में: गनपत डाबी, रामस्वरूप शुक्रवारे,कृष्णा चौधरी,कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अंकित थेप्ते को दी गई है। जबकि सह-कोषाध्यक्ष के रूप में मुकेश कुमार को नियुक्त किया गया है।

प्रदेश मंत्री बनाए गए नेता

प्रदेश मंत्री पद पर कई कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है, जिनमें शामिल हैं: सुखलाल पवार, नितेश नरवले, कन्हैया लाल चौहान, संजय दायमा, डॉ. जगदीश चौहान, महेन्द्र कुमार अहिरवार और सौरभ बावरिया, सीताराम शाक्य।

इन नियुक्तियों से संगठन में नई ऊर्जा और जमीनी नेटवर्क मजबूत करने का संकेत दिया गया है। प्रशिक्षण, मीडिया और डिजिटल टीम भी घोषित। संगठन ने केवल राजनीतिक पद ही नहीं, बल्कि प्रशिक्षण और डिजिटल मोर्चे पर भी टीम बनाई है।

प्रशिक्षण प्रभारी: संतोष बराड़ा

सह प्रशिक्षण प्रभारी: गोपाल जाटव,प्रदेश कार्यालय मंत्री अमर उंटवाल, मीडिया प्रभारी: सुंदरलाल वर्मा,सह मीडिया प्रभारी: कमल अहिरवार, महेश बसवाल,सोशल मीडिया प्रभारी: डॉ. नितिन डेहरिया सह सोशल मीडिया प्रभारी: डॉ. गिरजा जाटव, हिमांशु मालवीय

नीति, शोध और आईटी विभाग

संगठन ने नीति निर्माण और रिसर्च पर भी फोकस किया है। नीति एवं शोध प्रभारी: प्रवीण चावला,सह प्रभारी: किरण सिंह सूर्यवंशी, लक्ष्मीदास चौधरी आईटी प्रभारी (संयोजक): कपिल अंजने,सह संयोजक आईटी: राजेश सिंह, दीपमाला सोनकर शामिल है।

यह खबरें भी पढ़ें...

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा-जल्दी फेमस होने की चाह छोड़ो, वरना विधि-क्षेत्र में टिक नहीं पाओगे

एमपी की कई पंचायतों में नियमों के विपरीत भुगतान, रिकॉर्ड में गड़बड़ी

संगठनात्मक संदेश क्या?

इस नई कार्यकारिणी से साफ संकेत है कि बीजेपी अनुसूचित जाति वर्ग में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। डिजिटल, प्रशिक्षण और रिसर्च टीम को अलग से सक्रिय करना आने वाले राजनीतिक अभियानों की तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि नई टीम मैदान में कितनी तेजी से काम शुरू करती है और संगठन को बूथ स्तर तक कैसे विस्तार देती है।



Tags:
  • भारतीय जनता पार्टी
  • सोशल मीडिया
  • बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा
  • प्रदेश कार्यकारिणी
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज