MP बोर्ड परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव, 10वीं और 12वीं के लिए नए नियम
Sourabh Bhatnagar | Jan 08, 2025, 11:48 IST
EXAM PATTERN
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 2024-25 सत्र के लिए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बड़े बदलाव किए हैं। छात्रों के लिए यह बदलाव काफी जरूरी है क्योंकि इससे परीक्षा की तैयारी की रणनीति पर प्रभाव पड़ेगा।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। 2024-25 सत्र से 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में नए नियम लागू किए जाएंगे। इसके तहत, 10वीं और 12वीं के पेपरों के कुल अंक और मूल्यांकन पद्धति में परिवर्तन किया गया है। छात्रों के लिए ये बदलाव काफी जरूरी है, क्योंकि इससे परीक्षा की तैयारी की रणनीति पर प्रभाव पड़ेगा।
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस नए परीक्षा पैटर्न से संबंधित सैंपल पेपर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। इन सैंपल पेपर्स का मुख्य उद्देश्य छात्रों को परीक्षा की संरचना और प्रश्नों के प्रारूप को समझाना है। हालांकि, मंडल ने स्पष्ट किया है कि ये सैंपल पेपर मुख्य परीक्षा के प्रश्न पत्रों से मेल नहीं खाएंगे।
बता दें कि, एमपी बोर्ड ने 2024-25 सत्र के लिए प्री-बोर्ड और मुख्य परीक्षा की तारीखें भी घोषित कर दी हैं। जिसमें,
![MP Board Exam 2025: विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, बदला एग्जाम पैटर्न, 10वीं और 12वीं में अब इतने अंक की होगी परीक्षा, पढ़ें डिटेल]()
विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि, वे एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर सैंपल पेपर और परीक्षा शेड्यूल की विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
परीक्षा पैटर्न में बदलाव
एमपी बोर्ड ने बताया कि अब 10वीं के हर विषय का पेपर 75 अंकों का होगा और आंतरिक मूल्यांकन के 25 अंक जोड़े जाएंगे। वहीं, 12वीं कक्षा में नॉन-प्रैक्टिकल विषयों का पेपर 80 अंकों का और आंतरिक मूल्यांकन 20 अंकों का होगा। जिन विषयों में प्रैक्टिकल होते हैं, उनके लिए लिखित परीक्षा 70 अंकों की और प्रैक्टिकल परीक्षा 30 अंकों की होगी।
सैंपल पेपर वेबसाइट पर उपलब्ध
परीक्षा शेड्यूल
- 10वीं प्री-बोर्ड परीक्षा: 16 जनवरी से 22 जनवरी 2025
- 12वीं प्री-बोर्ड परीक्षा: 16 जनवरी से 24 जनवरी 2025
- 10वीं मुख्य परीक्षा: 27 फरवरी से 19 मार्च 2025
MP Board Exam 2025: विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, बदला एग्जाम पैटर्न, 10वीं और 12वीं में अब इतने अंक की होगी परीक्षा, पढ़ें डिटेल
छात्रों के लिए निर्देश
FAQ
- एमपी बोर्ड परीक्षा में क्या बदलाव किए गए हैं?
10वीं और 12वीं के पेपरों के अंकों और मूल्यांकन पद्धति में बदलाव किया गया है। - 10वीं के पेपर अब कितने अंकों के होंगे?
10वीं के हर विषय का पेपर 75 अंकों का होगा और आंतरिक मूल्यांकन के 25 अंक जोड़े जाएंगे। - 12वीं के प्रैक्टिकल विषयों का पैटर्न क्या होगा?
प्रैक्टिकल विषयों में 70 अंक लिखित परीक्षा और 30 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा के होंगे। - सैंपल पेपर कहां उपलब्ध हैं?
सैंपल पेपर एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर उपलब्ध हैं। - मुख्य परीक्षाएं कब आयोजित होंगी?
10वीं की मुख्य परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक होगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA