मोहन कैबिनेट की बैठक में आज विकास के प्रस्तावों को मिलेगी हरी झंडी, दोपहर में गूंजेगा प्रतिभाओं का परचम

Amresh Kushwaha | Mar 23, 2026, 09:08 IST
Share
mp cabinet meeting cm mohan yadav upsc candidates honour program
mp cabinet meeting cm mohan yadav upsc candidates honour program

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें विकास के अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी। वहीं इससे पहले यूपीएससी के 61 सफल अभ्यर्थियों का सम्मान किया जाएगा।

मध्य प्रदेश में आज का दिन सत्ता के गलियारों से लेकर युवाओं के उत्साह तक, बेहद हलचल भरा रहने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास का नया रोडमैप तैयार होगा। साथ ही, उन होनहारों का भी सम्मान होगा जिन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षा में अपनी सफलता का लोहा मनवाया है।

आज मुख्यमंत्री से रूबरू होंगी प्रदेश की प्रतिभाएं

आज दोपहर 12:00 बजे राजधानी का कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा। यहां यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा में चयनित मध्य प्रदेश के 61 सफल अभ्यर्थियों का अभिनंदन किया जाएगा।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस सफलता के मंत्र कार्यक्रम में मुख्यमंत्री इन युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान चयनित अभ्यर्थी अपनी मेहनत, संघर्ष और सफलता की अनकही कहानियां साझा करेंगे, जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।

डिजिटल युग में उपलब्धियों का नया दस्तावेज

इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उच्च शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की गई विशेष पुस्तिका ‘प्रतिभाओं का परचम’ और इसके डिजिटल वर्जन का विमोचन (Launch) करेंगे। इस पुस्तिका में इन 61 जांबाज युवाओं की उपलब्धियों को संकलित किया गया है। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार और अपर मुख्य सचिव श्री अनुपम राजन की गरिमामय उपस्थिति भी रहेगी।

मोहन कैबिनेट की बैठक आज

शाम का वक्त प्रदेश की नीतिगत योजनाओं (Policy Schemes) के नाम रहेगा। मुख्यमंत्री शाम 3:30 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। यहां शाम 4:00 बजे मोहन कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू होगी। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को हरी झंडी दी जा सकती है। प्रशासनिक सुधार और नई योजनाओं पर फोकस रहने के कारण इस बैठक पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा इस प्रकार है...

  • सुबह 11:00 बजे: मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों और प्रशासनिक विषयों पर चर्चा करेंगे।
  • दोपहर 12:00 बजे: कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा में चयनित प्रदेश के सफल अभ्यर्थियों का अभिनंदन और उनसे संवाद करेंगे।
  • दोपहर 12:40 बजे: मुख्यमंत्री निवास (CM House) में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
  • दोपहर 01:45 बजे: अभ्यर्थियों के लिए आयोजित विशेष अभिनंदन समारोह में सम्मिलित होंगे।
  • दोपहर 03:30 बजे: मंत्रालय पहुंचकर कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें विकास और जनकल्याण से जुड़े अहम प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाएंगे।
  • शाम 05:30 बजे: मंत्रालय में विभिन्न विशेष मुलाकातों और भेंटवार्ता के लिए समय आरक्षित रहेगा।
ये खबर भी पढ़िए...

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, किसानों और जल अभियान पर फोकस

मोहन कैबिनेट ने कर्मचारियों और किसानों को दी सौगात, युवाओं के लिए शुरु की नई योजना

भोपाल नगर निगम की बैठक आज, शहर की पार्किंग और गोमांस के मुद्दे पर होगी चर्चा

मध्यप्रदेश की पंचायतों में AI की एंट्री, आवाज सुनकर खुद तैयार करेगा मीटिंग के नोट्स

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • मोहन कैबिनेट
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज