प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर CM मोहन यादव की चेतावनी, मनमानी की तो खैर नहीं

Sandeep Kumar | Apr 02, 2024, 09:18 IST
Share
ुरकक
मध्य प्रदेश के निजी स्कूल संचालकों को सीएम की चेतावनी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर संज्ञान लिया है। सीएम ने कहा है कि अब प्राइवेट स्कूल निर्धारित दुकान से ही किताब या यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव अभिभावकों पर नहीं बना सकते...

BHOPAL. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ( Mohan Yadav ) ने प्राइवेट स्कूलों ( private schools ) की मनमानी पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है। सीएम ने स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए एक बड़ा आदेश जारी किया है। सीएम के आदेश में साफतौर पर कहा गया है कि प्राइवेट स्कूल किसी निर्धारित दुकान से ही किताबें, यूनिफॉर्म और बाकी शिक्षण सामग्री खरीदने का दबाव अभिभावकों पर नहीं बना सकते। अगर ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो स्कूल प्रबंधन ( school management ) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...BJP सरकार ने ये वादा पूरा किया तो सुसनेर विधायक पहनेंगे जूतों की माला

मनमानी को लेकर सीएम ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्य सचिव को इस संबंध में आदेश जारी किया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को यह पत्र जारी कर दिया है। अगर कोई स्कूल मनमानी करता है तो उसके खिलाफ मध्यप्रदेश निजी विद्यालय फीस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस अधिनियम के तहत स्कूल संचालक पर जुर्माना हो सकता है।

9cf78d77-7e2
9cf78d77-7e2

ये खबर भी पढ़िए...राज्य मंत्री पटेल के बेटे की गुंडागर्दी का केस पहुंचा मानव अधिकार आयोग

मनमनी पर लगेगा दो लाख रुपए का जुर्माना

सीएम मोहन यादव ने कहा कि स्कूली शिक्षा विभाग ने इस मुद्दे पर नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारियों को एक पत्र भी लिखा है। अधिनियम के तहत दोषी पाए जाने पर विद्यालय प्रबंधन पर दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़िए...Gwalior : बिल गेट्स की कंपनी के एजेंट बनकर अमेरिका वालों के खाते किए खाली

अभिभावकों से मिलती है शिकायत-सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुताबिक स्कूल का नया सत्र शुरू हो गया । कुछ निजी स्कूल संचालकों ने नया शिक्षण सत्र शुरू करते हुए विद्यार्थियों को पढ़ाना भी शुरू कर दिया है। ऐसी स्थिति में हर साल कुछ स्कूल संचालकों के खिलाफ पालकों की शिकायत आती है कि वे यूनिफॉर्म और कोर्स खरीदने को लेकर निर्धारित दुकान पर जाने के लिए पालकों पर दबाव बनाते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...CM Mohan Yadav बोले- Congress रोने की जगह आत्मावलोकन करे

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • प्राइवेट स्कूल
  • private schools
  • school management
  • स्कूल प्रबंधन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज