मोहन कैबिनेट की बैठक आज, साथ ही सीएम मोहन यादव बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का करेंगे शुभारंभ
Amresh Kushwaha | Nov 18, 2025, 08:29 IST
mp-cm-mohan-yadav-today-schedule-cabinet-meeting-bhopal
आज 18 नवंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव का दिन व्यस्त रहेगा। वे 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद में मंत्रालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। प्रदर्शनी में 31 राज्यों से छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।
BHOPAL. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज (18 नवंबर) का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। वे आज राजधानी में बैक-टू-बैक बैठकों में भाग लेंगे। इससे पहले सीएम 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी-2025 का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे भोपाल स्थित मंत्रालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। आइए जानते हैं, सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल...
ये खबर भी पढ़िए...MP News: भोपाल में बनेगा बी-न्यू मार्केट, 1400 दुकानों के प्रोजेक्ट को मेडिसिन हब बनाने की तैयारी
मुख्यमंत्री सुबह 10:00 बजे भोपाल के श्यामला हिल्स पर स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान पहुंचेंगे। यहां 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025 का शुभारंभ करेंगे।
सुबह 10:50 बजे सीएम मोहन यादव मंत्रालय पहुंचेंगे। यहां वे कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे।
दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश यात्री परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मंडल की बैठक लेंगे।
दोपहर 2:00 बजे वे मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के संचालक मंडल की बैठक लेंगे।
दोपहर 3:00 बजे सीएम मोहन यादव मंत्रालय से अपने निवास के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 3:40 बजे मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर भोपाल जाएंगे।
शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल न्यूज: एमपी में एसआईआर के नाम पर साइबर ठगी, पुलिस ने बताया- क्या करें क्या नहीं
मुख्यमंत्री 18 नवम्बर को भोपाल में 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसमें 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 900 विद्यार्थी और शिक्षक हिस्सा लेंगे। वे विज्ञान से जुड़ी परियोजनाएं और मॉडल प्रस्तुत करेंगे।
प्रदर्शनी का उद्देश्य युवाओं में विज्ञान की रुचि बढ़ाना और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना है। इस साल प्रदर्शनी का विषय है सतत भविष्य के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी।
इसमें खाद्य, स्वास्थ्य, स्वच्छता, परिवहन, प्राकृत खेती, आपदा प्रबंधन, गणितीय मॉडलिंग, कंप्यूटेशनल थिंकिंग और अपशिष्ट प्रबंधन पर चर्चा होगी। प्रदर्शनी में विभिन्न वैज्ञानिक संस्थाएं व्याख्यान और प्रश्नोत्तरी आयोजित करेंगी।
साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थी एक-दूसरे की संस्कृतियों को जान सकेंगे। इस प्रदर्शनी में 229 स्कूलों के छात्र भाग ले रहे हैं और यह 23 नवम्बर को समाप्त होगी।
ये खबर भी पढ़िए...हेलमेट से मोटर बोट तक: विधायक निधि में नए जमाने की मांगें, बदलेंगे 12 साल पुराने नियम
ये खबर भी पढ़िए...मोहन कैबिनेट के फैसले: लाड़ली बहनों को लेकर बड़ा ऐलान, भावांतर किसानों के लिए भी बड़ी खुशखबरी
मोहन कैबिनेट में कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में आज होने वाली कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़ी योजनाओं को भी प्राथमिकता दी जा सकती है। इसके साथ ही प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों पर भी चर्चा हो सकती है।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
सुबह 10:50 बजे सीएम मोहन यादव मंत्रालय पहुंचेंगे। यहां वे कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे।
दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश यात्री परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मंडल की बैठक लेंगे।
दोपहर 2:00 बजे वे मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के संचालक मंडल की बैठक लेंगे।
दोपहर 3:00 बजे सीएम मोहन यादव मंत्रालय से अपने निवास के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 3:40 बजे मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर भोपाल जाएंगे।
शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल न्यूज: एमपी में एसआईआर के नाम पर साइबर ठगी, पुलिस ने बताया- क्या करें क्या नहीं
राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का होगा शुभारंभ
प्रदर्शनी का उद्देश्य युवाओं में विज्ञान की रुचि बढ़ाना और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना है। इस साल प्रदर्शनी का विषय है सतत भविष्य के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी।
इसमें खाद्य, स्वास्थ्य, स्वच्छता, परिवहन, प्राकृत खेती, आपदा प्रबंधन, गणितीय मॉडलिंग, कंप्यूटेशनल थिंकिंग और अपशिष्ट प्रबंधन पर चर्चा होगी। प्रदर्शनी में विभिन्न वैज्ञानिक संस्थाएं व्याख्यान और प्रश्नोत्तरी आयोजित करेंगी।
साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थी एक-दूसरे की संस्कृतियों को जान सकेंगे। इस प्रदर्शनी में 229 स्कूलों के छात्र भाग ले रहे हैं और यह 23 नवम्बर को समाप्त होगी।
ये खबर भी पढ़िए...हेलमेट से मोटर बोट तक: विधायक निधि में नए जमाने की मांगें, बदलेंगे 12 साल पुराने नियम
ये खबर भी पढ़िए...मोहन कैबिनेट के फैसले: लाड़ली बहनों को लेकर बड़ा ऐलान, भावांतर किसानों के लिए भी बड़ी खुशखबरी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari