मोहन कैबिनेट की बैठक आज, इसके साथ ही सीएम मोहन यादव कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Amresh Kushwaha | Oct 28, 2025, 08:54 IST
Share
cm-mohan-yadav-indore-ujjain-visit-today
cm-mohan-yadav-indore-ujjain-visit-today

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें सरकारी आवासों से संबंधित नियमों में बदलाव पर चर्चा होगी। आइए जानते हैं, सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल...

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज (28 अक्टूबर) का दिन पूरी तरह से व्यस्त रहने वाला है। सीएम उज्जैन से स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वह भोपाल लौटेंगे। इसके बाद वे भोपाल स्थित मंत्रालय में जाएंगे। यहां वे कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। आइए जानते हैं, सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल...

कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे सीएम

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। वहीं इन प्रस्तावों को मंजूरी भी मिल सकती है। कैबिनेट बैठक में खासतौर पर सरकारी आवासों से संबंधित कुछ नए बदलावों पर चर्चा की उम्मीद है।

सरकारी आवासों में बदलाव की चर्चा

कैबिनेट बैठक के दौरान सरकारी आवासों के नियमों में बदलाव पर चर्चा होने की संभावना है। वर्तमान में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को आवास खाली करने के लिए तीन महीने का समय मिलता था। यदि वे समय पर नहीं खाली करते थे तो उन्हें बाजार दर से काफी कम किराया चुकाना पड़ता था। इस नीति में सुधार के तहत, अब आवास में रहने वालों को 30% अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। इससे राज्य सरकार को होने वाली समस्याओं का समाधान हो सके

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • सीएम मोहन यादव आज दिन की शुरूआत उज्जैन में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम से करेंगे।
  • इसके बाद, दोपहर 12.25 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में होने वाले 'प्री-कॉप 30' कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • दोपहर 01.30 बजे सरदार बल्लभ भाई पटेल ग्राउंड मंत्रालय में एक और स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
  • दोपहर 03 बजे सीएम यादव मंत्रालय में कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे।
  • शाम 04.30 बजे सीएम हाउस में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री भाग लेंगे।
  • इसके बाद, शाम 05.30 बजे मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर एक बैठक होगी।
  • शाम 06.30 बजे जनजातीय कार्य विभाग की बैठक होगी।
  • रात 08 बजे शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय अनुगूंज कार्यक्रम 2025-26 में सीएम शिरकत करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...

उज्जैन न्यूज: महाकाल नगरी में लगेगा आस्था का सिंहस्थ कुंभ 2028, जानें क्या है इसका ज्योतिषीय कनेक्शन

इंदौर को सीएम मोहन यादव ने दी 68 करोड़ की सौगात, बोले- समाज को साथ लेकर चलना ही हमारा मकसद

MP News: इंदौर में मंच पर नारेबाजी को लेकर सीएम मोहन यादव बोले, गोलू भैया के नंबर बढ़ा रहे हो या घटा रहे हो

मध्यप्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए खोला अपना पिटारा, सीएम मोहन यादव बोले-आइडिया लाओ, फंड पाओ

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • उज्जैन न्यूज
  • कैबिनेट बैठक
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा