कफ सिरप से पीड़ित बच्चों को देखने नागपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, जीतू पटवारी PCC में करेंगे बैठक
Amresh Kushwaha | Oct 09, 2025, 09:41 IST
cm-mohan-yadav-today-schedule-nagpur
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नागपुर जाएंगे। यहां वे कफ सिरप के सेवन से बीमार हुए बच्चों के स्वास्थ्य का जायजा लेंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भोपाल में बैठक करेंगे।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 9 अक्टूबर को महाराष्ट्र दौरा रहेगा। इस दौरान वे नागपुर में अस्पताल में भर्ती उन बच्चों के स्वास्थ्य का हाल जानेंगे, जो हाल ही में कफ सिरप (Cough Syrup) के सेवन से बीमार हुए हैं। वे अस्पताल पहुंचकर बच्चों के परिजनों से मिलेंगे और उनकी परेशानियों को समझेंगे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक करेंगे। आइए जानते हैं इन दोनों नेताओं के आज के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह 11:30 बजे भोपाल से नागपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12:30 बजे तक अस्पताल पहुंच जाएंगे। यहां वे अस्पताल में भर्ती बच्चों का हाल-चाल लेंगे और उनके परिवारों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान नागपुर के चिकित्सक टीम द्वारा बच्चों की लगातार निगरानी की जा रही है। राज्य सरकार बच्चों के इलाज का पूरा खर्च उठा रही है।
नागपुर दौरे के बाद सीएम मोहन यादव दोपहर 1:45 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां वे रिन्यूएबल एनर्जी इक्विपमेंट, व्हाइट गुड्स मैन्युफैक्चरिंग समिट के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस समिट का मुख्य उद्देश्य ग्रीन एनर्जी (Green Energy) को बढ़ावा देना है। साथ ही, सीएम इस समिट में निवेशकों से संवाद करेंगे। इसमें रिन्यूएबल एनर्जी उपकरण निर्माण और अन्य विभिन्न सेक्टरों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। इस समिट में मैक्सिको, सिंगापुर, कनाडा और इटली के काउंसिल जनरल भी शिरकत करेंगे।
वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक अहम बैठक लेंगे। इस बैठक में कफ सिरप से बच्चों की मौत पर चर्चा होगी। साथ ही, पार्टी के अगले कदम पर विचार किया जाएगा।
भोपाल में शाम 6 बजे रोशनपुरा चौराहे से कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इसमें एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कई प्रमुख कांग्रेसी नेता भी शामिल होंगे। यह मार्च ब्लॉक और जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जो कि कफ सिरप से बच्चों की मौत के खिलाफ विरोध प्रकट करने के उद्देश्य से निकाला जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...
धर्मस्थलों को लेकर मास्टर प्लान, 2047 तक सभी को पक्का मकान, अधिकारियों के सामने सीएम मोहन यादव ने रखा विजन
देवास कलेक्टर का आइडियाः जॉब पोर्टल का प्रेजेंटेशन सीएम मोहन यादव को आया पसंद, युवाओं को आसानी से मिलेगा रोजगार
उज्जैन कमिश्नर का आइडियाः सीएम मोहन यादव को भाया हर पंचायत में एमएसएमई यूनिट्स का प्रेजेंटेशन, इंदौर को मिलेगा ये फायदा
MP News: राहुल गांधी का छिंदवाड़ा दौरा अभी तय नहीं : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
बच्चों की हालत का जायजा लेंगे सीएम
इंटरएक्टिव सेशन में निवेशकों से करेंगे संवाद
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का आज का कार्यक्रम
भोपाल में शाम 6 बजे रोशनपुरा चौराहे से कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इसमें एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कई प्रमुख कांग्रेसी नेता भी शामिल होंगे। यह मार्च ब्लॉक और जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जो कि कफ सिरप से बच्चों की मौत के खिलाफ विरोध प्रकट करने के उद्देश्य से निकाला जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...
धर्मस्थलों को लेकर मास्टर प्लान, 2047 तक सभी को पक्का मकान, अधिकारियों के सामने सीएम मोहन यादव ने रखा विजन
देवास कलेक्टर का आइडियाः जॉब पोर्टल का प्रेजेंटेशन सीएम मोहन यादव को आया पसंद, युवाओं को आसानी से मिलेगा रोजगार
उज्जैन कमिश्नर का आइडियाः सीएम मोहन यादव को भाया हर पंचायत में एमएसएमई यूनिट्स का प्रेजेंटेशन, इंदौर को मिलेगा ये फायदा
MP News: राहुल गांधी का छिंदवाड़ा दौरा अभी तय नहीं : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग