जीतू पटवारी बोले- सबसे ज्यादा रेपिस्ट किस पार्टी में, सर्च करने पर गूगल BJP बताएगा

Vikram Jain | Feb 28, 2025, 17:45 IST
Share
mp congress attack on bjp for increasing crimes against women
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में हर दिन 18 बलात्कार हो रहे हैं, और सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। बीजेपी ने पटवारी के बयान का जवाब देते हुए पलटवार किया है।

मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी पर सरकार निशाना साधते हुए महिलाओं के दुराचार के मामले में सवाल उठाए हैं। पटवारी ने कहा कि उन्होंने कहा कि गूगल के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कारी बीजेपी पार्टी के हैं। बीजेपी की सरकार बेटियों की रक्षा और सुरक्षा की बातें जरूर करती है, लेकिन इसको लेकर संवेदनशील नहीं है। बीजेपी ने पटवारी के बयान का जवाब देते हुए पलटवार किया है।

प्रदेश में हर दिन हो रहे 18 दुष्कर्म

जीतू पटवारी ने मीडिया से चर्चा में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सबसे ज्यादा बलात्कारी किस पार्टी के हैं यह गूगल पर सर्च किया जाए कि तो गूगल बीजेपी बताएगा। सर्च करने पर सबसे ज्यादा बलात्कारी बीजेपी के निकलेंगे। सबसे ज्यादा रेप के मामले में मध्य प्रदेश का नाम आएगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हर दिन औसतन 18 बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं और इनमें से आधे मामलों की शिकायत भी नहीं लिखी जाती। इस दौरान पटवारी ने यह भी कहा कि अपराध रोकने के लिए कांग्रेस प्रदेश सरकार के साथ खड़ी है और इस मुद्दे पर सख्त कदम उठाने का आग्रह किया।

ये खबर भी पढ़ें... छेड़छाड़ से तंग 11वीं की छात्रा ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा लड़के का नाम

पटवारी के बयान पर तीखा पलटवार

गूगल वाले जीतू पटवारी का सामने आने के बाद बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने पीसीसी चीफ पर पलटवार करते हुए कहा कि जीतू पटवारी दलित महिलाओं में चाशनी ढूंढते हैं। उन्होंने आगे कहा कि महिला अपराध से जुड़े आरोपियों को नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष बनाया जाता है। जीतू पटवारी को आईना देखने की आवश्यकता है। जीतू पटवारी मिश्रा कांड और तंदूर कांड देखें।

ये खबर भी पढ़ें... सौरभ शर्मा केस: जीतू पटवारी ने लोकायुक्त की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

बीजेपी ने हमेशा महिलाओं को दिया सम्मान

बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह के संवेदनशील मुद्दों का उपयोग करती है। बीजेपी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कदम उठा रही है, और बीजेपी में हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक स्थान भी दिया जाता है। कांग्रेस को इन मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय समाधान ढूंढने की कोशिश करनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें... MP की कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा टिमरी हत्याकांड : जीतू पटवारी

भगोड़ा घोषित आरोपी को भी अग्रिम जमानत का अधिकार, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • Jitu Patwari
  • मध्य प्रदेश
  • महिला अपराध
  • Women crime
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा