मध्य प्रदेश कांग्रेस जिला अध्यक्ष की लिस्ट पर मचा बवाल, जीतू पटवारी ने की डैमेज कंट्रोल की कोशिश
Sandeep Kumar | Aug 17, 2025, 18:39 IST
mp-congress-district
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की नई लिस्ट जारी की। इसके बाद कई नेताओं में असंतोष फैल गया। कई नेता पद न मिलने से नाराज हैं और जीतू पटवारी के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं।
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की नई लिस्ट जारी की, जिससे पार्टी में विरोध बढ़ गया। कई नेताओं को पद मिलने की उम्मीद थी, लेकिन चयन में निराशा के बाद उन्होंने जीतू पटवारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
इस विरोध ने पार्टी में असंतोष पैदा किया और कुछ नेताओं ने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई। इधर पटवारी ने डैमेज कंट्रोल के लिए नई जिम्मेदारियां देने का वादा किया है।
ये भी पढ़ें...मध्य प्रदेश कांग्रेस के 71 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा, 5 वर्तमान और 9 पूर्व विधायकों को जिम्मेदारी
![2632e91d-e03]()
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में संगठन सृजन की प्रक्रिया पूरी हुई है, जो 2028 के विधानसभा चुनाव के लिए है। शर्मा ने बताया कि जिला अध्यक्षों का चयन AICC के ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के आधार पर किया गया है।
ये भी पढ़ें...कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष, शहराध्यक्ष के फार्मूले में इंदौर से उठा शोभा ओझा का नाम, जयवर्धन, नकुल, सचिन, प्रियवत्त के भी नाम
पीसी शर्मा ने बीजेपी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी को अपनी कार्यकारिणी बनाने में मुश्किल हो रही है। वहीं, कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में मजबूती से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि नई टीम बनने पर विरोध स्वाभाविक होता है और इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
ये भी पढ़ें...कांग्रेस नेता ने की RSS की तालिबान से तुलना, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना
जीतू पटवारी ने कांग्रेस के भविष्य की योजना पर अपनी रणनीति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य लक्ष्य 2028 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाना है। इसके लिए पार्टी को हर स्तर पर तैयार करना होगा और जन-जन तक अपनी नीतियां पहुंचानी होंगी।
ये भी पढ़ें...रायगढ़ नगर पुलिस अधीक्षक को 10 लाख के मानहानि का नोटिस, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने टीआई के खिलाफ भी की कार्रवाई की मांग
विरोध पर क्या बोले विधायक
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे और राघौगढ़ के विधायक जयवर्धन सिंह को गुना का जिला अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध हो रहा है। जयवर्धन के समर्थक इसे उनके कद का अपमान बता रहे हैं।
डिंडौरी में भी इसी तरह का विरोध हो रहा है। हालांकि जयवर्धन सिंह ने कहा कि पार्टी ने सोच समझकर जिम्मेदारी दी है। राहुल गांधी ने कहा था कि जिले का सबसे मजबूत नेता अध्यक्ष बने। उसी सोच के तहत उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि जिनको आपत्ति हो, वे पार्टी फोरम पर बात करें।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
इस विरोध ने पार्टी में असंतोष पैदा किया और कुछ नेताओं ने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई। इधर पटवारी ने डैमेज कंट्रोल के लिए नई जिम्मेदारियां देने का वादा किया है।
डैमेज कंट्रोल की कोशिश की
बढ़ते विरोध के बीच, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार के सभी जांबाज साथियों को जल्द ही नई जिम्मेदारी दी जाएगी। जो इस बार चयन में वंचित रह गए हैं। पटवारी ने यह भी कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी का योगदान आवश्यक है, और संगठन निर्माण की प्रक्रिया में सभी को शामिल किया जाएगा। पटवारी ने कहा, "हम मिलकर संगठन सृजन अभियान के अगले पड़ाव की ओर बढ़ेंगे। कांग्रेस के विचार और संस्कार को जन-जन तक, पंचायतों तक लेकर जाएंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि 2028 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार बनाने का लक्ष्य तय है।
2632e91d-e03
पीसी शर्मा का बयान
ये भी पढ़ें...कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष, शहराध्यक्ष के फार्मूले में इंदौर से उठा शोभा ओझा का नाम, जयवर्धन, नकुल, सचिन, प्रियवत्त के भी नाम
बीजेपी पर हमला
ये भी पढ़ें...कांग्रेस नेता ने की RSS की तालिबान से तुलना, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना
2028 का लक्ष्य
ये भी पढ़ें...रायगढ़ नगर पुलिस अधीक्षक को 10 लाख के मानहानि का नोटिस, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने टीआई के खिलाफ भी की कार्रवाई की मांग
विरोध पर क्या बोले विधायक जयवर्धन सिंह ?
डिंडौरी में भी इसी तरह का विरोध हो रहा है। हालांकि जयवर्धन सिंह ने कहा कि पार्टी ने सोच समझकर जिम्मेदारी दी है। राहुल गांधी ने कहा था कि जिले का सबसे मजबूत नेता अध्यक्ष बने। उसी सोच के तहत उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि जिनको आपत्ति हो, वे पार्टी फोरम पर बात करें।
thesootr links
- मध्यप्रदेशकी खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स औरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari