कांग्रेस का मैदान में वापसी प्लान 1 जनवरी से, घर-घर, बूथ-बूथ और गांव-गांव पहुंचेंगे कार्यकर्ता

Ramanand Tiwari | Dec 28, 2025, 21:43 IST
Share
Congress plans to return to the fray from January 1
Photograph: (the sootr)

कांग्रेस मध्य प्रदेश कमेटी ने आगामी 1 जनवरी से ‘घर चलो-गांव चलो-बूथ चलो’ अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। 15 फरवरी तक यह अभियान चलेगा। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लक्ष्य होगा हर गांव, बूथ और विधानसभा तक सीधी पहुंच बनाना।

BHOPAL. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नए साल के साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति तैयार कर ली है। 1 जनवरी से भोपाल सहित पूरे प्रदेश में घर चलो-गांव चलो-बूथ चलो अभियान की शुरुआत की जा रही है।

प्रदेशभर में डेढ़ महीने तक चलेगा अभियान

यह अभियान 1 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान कांग्रेस का लक्ष्य है कि हर विधानसभा, हर गांव और हर बूथ तक सीधी पहुंच बनाई जाए और कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाए।

यह खबरें भी पढ़ें...

जबलपुर में क्राइम का वायरल चेहरा: निर्वस्त्र कर बेसबॉल बैट से पिटाई, मारपीट और पिस्टल लहराकर बनाया वीडियो

दिग्विजय की पोस्ट के बहाने अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- उन्हें समझाना नामुमकिन

प्रभारी सचिव रहेंगे मैदान में डटे

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए नियुक्त प्रभारी सचिव अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्र में ही डेढ़ महीने तक मौजूद रहेंगे।

विधानसभा प्रभारी भी नहीं छोड़ेंगे क्षेत्र

सिर्फ प्रभारी सचिव ही नहीं, बल्कि हर विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त प्रभारी भी इस अवधि में अपने क्षेत्र से बाहर नहीं जाएंगे। पूरे अभियान की निगरानी इन्हीं प्रभारी सचिवों और विधानसभा प्रभारियों के हाथ में होगी।

मतदाता सूची पर भी रहेगी नजर

इस अभियान का खाका हाल ही में हुई मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तृत बैठक में तैयार किया गया। बैठक में संगठन को दोबारा सक्रिय और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता हर घर तक दस्तक देंगे।

पटवारी ने कहा कि उद्देश्य सिर्फ प्रचार नहीं, बल्कि लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना है। अभियान के दौरान मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य की भी समीक्षा की जाएगी। कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी मतदाता का नाम गलत तरीके से न हटे और नए मतदाताओं को जोड़ा जाए।

ग्राम पंचायत और वार्ड कमेटियों का गठन

इस दौरान संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर भी खास फोकस रहेगा। ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर कांग्रेस कमेटियों के गठन की प्रक्रिया इसी अभियान के तहत शुरू की जाएगी। कांग्रेस की इस डेढ़ महीने की कार्ययोजना का लक्ष्य है कि पार्टी का आधार हर गांव और हर मोहल्ले तक मजबूत किया जाए। मैदानी स्तर पर सक्रियता बढ़ाकर संगठन को दोबारा खड़ा करने की कोशिश की जा रही है।

पहले से तैयार थी प्रभारी व्यवस्था

इस अभियान से पहले ही कांग्रेस ने प्रदेश की हर विधानसभा के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त कर दिए थे। साथ ही, हर दो संभागों के लिए एक प्रभारी सचिव भी तय किया गया है।

प्रभारी सचिव और विधानसभा प्रभारी संभालेंगे कमान

अब पूरे अभियान का संचालन प्रभारी सचिवों और विधानसभा प्रभारियों की सीधी देखरेख में होगा। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि लगातार मैदान में मौजूद रहकर ही संगठन को मजबूती दी जा सकती है।

यह खबरें भी पढ़ें...

कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस: कांग्रेस सांसद के बिगड़े बोल, RSS-अलकायदा एक जैसा

नए साल पर देश के 4 बड़े मंदिरों में पहुंचेंगे लाखों लोग, जानें कैसी रहेगी दर्शन व्यवस्था

संगठन को जमीन से जोड़ने की कोशिश

“घर चलो-गांव चलो-बूथ चलो” अभियान कांग्रेस की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके जरिए पार्टी खुद को दोबारा जमीनी राजनीति से जोड़ना चाहती है। आने वाले डेढ़ महीने कांग्रेस के लिए संगठनात्मक तौर पर बेहद अहम माने जा रहे हैं।



Tags:
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी
  • मतदाता सूची
  • अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी
  • घर चलो-गांव चलो-बूथ चलो अभियान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच