राहुल गांधी की नाराजगी के बाद एक्शन मोड में एमपी कांग्रेस, 18 जिलों में महासचिवों की घोषणा

Amresh Kushwaha | Jan 31, 2026, 10:33 IST
Share
mp congress major changes appointments 18 district organization ministers
mp congress major changes appointments 18 district organization ministers

मध्यप्रदेश कांग्रेस में 30 जनवरी को 18 जिलों में संगठन मंत्रियों की नियुक्ति की गई है। कांग्रेस ने विभिन्न जाति समूहों का ध्यान रखते हुए पदों पर नियुक्तियां की हैं।

दिल्ली में हुई बैठक के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में कांग्रेस संगठन से जुड़ी जरूरी फैसले लिए गए थे।

इस बैठक के बाद, 30 जनवरी को मध्यप्रदेश कांग्रेस में कई नई नियुक्तियां की गईं। जीतू पटवारी के निर्देश पर एमपी कांग्रेस के संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने 18 जिलों में संगठन महासचिवों की नियुक्ति की है। इसके अलावा, कांग्रेस ने 14 प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, संयोजक और समन्वयकों की भी नियुक्ति की है।

नियुक्ति में हर जाति का रखा गया ध्यान

कांग्रेस ने 14 प्रकोष्ठों के प्रमुखों की नियुक्ति की है। इन पदों पर अध्यक्ष, संयोजक और समन्वयक बनाए गए हैं। पार्टी ने समाज के अलग-अलग जाति समूहों पर खास ध्यान दिया है।

बंगाली समाज, बंजारा समाज, तैलिक साहू राठौर समाज, सर्व विश्वकर्मा समाज, स्वर्णकला, कोली/कोरी समाज और रजक समाज के नेताओं को समन्वयक और संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है। इस कदम से पार्टी ने इन जाति समूहों के बीच मजबूत संबंध बनाने की कोशिश की है।

18 जिलों में नियुक्त हुए संगठन महासचिव

कमलनाथ के गढ़ से 258 पदाधिकारियों की नियुक्ति

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में भी नई नियुक्तियां की गई हैं। जिला कांग्रेस कमेटी में 258 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसमें 73 महामंत्री और 70 सचिव शामिल हैं। कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ को संरक्षक बनाया गया है।

सागर जिले में बनाए 23 जिला महामंत्री

सागर जिले में भी कांग्रेस ने बड़े बदलाव किए हैं। यहां 23 जिला महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा, 8 उपाध्यक्ष, 21 सचिव, 2 प्रवक्ता और 42 विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं।

मऊगंज में भी टीम को मिला नया आकार

मऊगंज जिले में भी कांग्रेस ने संगठन को मजबूत किया है। यहां 23 महामंत्री, 7 उपाध्यक्ष, 28 सचिव और 1 कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। यह बदलाव मऊगंज के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नई ऊर्जा का संचार करेगा। साथ ही, पार्टी की गतिविधियों को गति देगा।

ये खबर भी पढ़िए...

टैलेंट हंट से पहले ही एमपी कांग्रेस का प्रोग्राम हंट! अंदरूनी खींचतान उजागर

एमपी OBC आरक्षण केस में सुप्रीम कोर्ट आखिर क्या हुआ, बीजेपी-कांग्रेस क्यों हुई आमने-सामने

कांग्रेस में बचे हुए 4 जिलों में अध्यक्षों के नामों की घोषणा, सुनील शर्मा को जयपुर शहर की कमान

एमपी कांग्रेस के भीतर संगठन सृजन बनाम सत्ता संघर्ष की जंग

Tags:
  • राहुल गांधी
  • एमपी कांग्रेस
  • पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस
  • छिंदवाड़ा
  • मऊगंज
  • मल्लिकार्जुन खरगे
  • सागर
  • नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच