पीएसी और कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक 26 को, बूथ से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक फोकस

Ramanand Tiwari | Published:
Share
mp congress joint meeting in pcc
Photograph: (the sootr)

कांग्रेस पार्टी की पीएसी और प्रदेश कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा होगी। इस बैठक में 2026 के चुनावी रणनीति का रोडमैप तैयार किया जाएगा।

BHOPAL. मध्य प्रदेश कांग्रेस 26 दिसंबर को राजधानी भोपाल में संगठनात्मक ताकत दिखाने जा रही है। इस दिन पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) और प्रदेश कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक होगी। बैठक को संगठन के भविष्य की दिशा तय करने वाला अहम पड़ाव माना जा रहा है।

यह बैठक सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि जमीनी संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की कोशिश मानी जा रही है। हालिया बदलावों के बाद कांग्रेस अब सीधे ग्राउंड पर उतरकर संगठन को मजबूत करने के मूड में है।

बूथ तक संगठन, यही होगा असली एजेंडा

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मंडलम, मोहल्ला और गांव स्तर की कमेटियों के गठन पर विस्तार से चर्चा होगी। कांग्रेस का फोकस साफ है-पार्टी को बूथ स्तर तक सक्रिय और जवाबदेह बनाना।
संगठन के कमजोर कड़ियों की पहचान कर उन्हें दुरुस्त करने की रणनीति बनेगी। हर स्तर पर जिम्मेदारी तय करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर रहेगा।

यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर की डाकतार कर्मचारी गृह निर्माण सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर EOW का केस

मध्य प्रदेश के बजट में विकास के सिर्फ वादे, 500+ प्रोजेक्ट्स, करोड़ों की घोषणाएं, फंड के नाम पर सिर्फ टोकन मनी

2026 की सियासी राह का ब्लूप्रिंट तैयार

बैठक में वर्ष 2026 को ध्यान में रखते हुए एक विस्तृत राजनीतिक रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसमें आगामी चुनावी चुनौतियां, संगठन की भूमिका और रणनीतिक प्राथमिकताएं तय होंगी।

कांग्रेस नेतृत्व चाहता है कि आने वाले समय में पार्टी सिर्फ प्रतिक्रिया नहीं दे, बल्कि पहले से तैयार और आक्रामक नजर आए।

दिग्गजों की मौजूदगी, फैसलों का बढ़ेगा वजन

इस अहम बैठक में पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी शामिल होंगे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के सभी सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की भागीदारी से यह बैठक संगठनात्मक रूप से और ज्यादा निर्णायक मानी जा रही है।

यह खबरें भी पढ़ें...

शिक्षकों की लिस्ट बदलकर सिंगापुर घूमने वालों पर न कार्रवाई हुई न वसूली

एमपी के सरकारी कर्मचारियों को राहत : प्रदेश में पांच कार्य दिवस की व्यवस्था बरकरार

बदलावों के बाद अब जमीन पर उतरने की तैयारी

पिछले कुछ समय में कांग्रेस संगठन में कई बदलाव किए गए हैं। अब पार्टी का अगला कदम इन बदलावों को जमीनी स्तर पर असरदार बनाना है।

भोपाल की यह बैठक इसी रणनीति का हिस्सा है, जहां कांग्रेस आने वाले सियासी मुकाबले के लिए अपनी बुनियाद मजबूत करने का संदेश



Tags:
  • पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस
  • राजधानी भोपाल
  • कांग्रेस संगठन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर