मध्य प्रदेश में कांग्रेस खोज रही प्रवक्ता, 28 फरवरी तक बुलाए आवेदन

Sanjay Sharma | Feb 16, 2026, 21:22 IST
Share
mp congress seeking
mp congress seeking

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने प्रवक्ता और पैनलिस्ट के पद के लिए 28 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। राहुल गांधी की पहल पर टैलेंट हंट शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने वाले व्यक्तियों को मौका देगा।

News in Short

  • मध्यप्रदेश कांग्रेस ने पत्रकारों और कार्यकर्ताओं से प्रवक्ता बनने के लिए आवेदन आमंत्रित किए।
  • पार्टी ऐसे व्यक्तियों की तलाश कर रही है जो कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती से रख सकें।
  • राहुल गांधी की पहल पर नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम शुरू किया गया है।
  • 20 प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट का चयन किया जाएगा।
  • आवेदन 28 फरवरी तक स्वीकार किए जाएंगे और फिर स्कैनिंग और इंटरव्यू के बाद चयन होगा।

News in Detail

BHOPAL. मध्यप्रदेश कांग्रेस ने नेशनल टैलेंट हंट के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही पत्रकारों और मीडियाकर्मियों से संगठन में जुड़ने का ऑफर दिया है। पीसीसी ने 16 फरवरी से प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट के लिए आवेदन जारी कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें...राजस्थान पंचायती राज परिसीमन प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट का अहम् फैसला, सरकार ने दिया चुनाव का आश्वासन

जनता तक पहुंचाएं कांग्रेस की विचारधारा

पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है पार्टी ऐसे लोगों की तलाश कर रही है, जो कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती से रख सकें। ऐसे लोग ही प्रवक्ता की भूमिका निभा सकते हैं। राजनीति में मीडिया की भूमिका को अहम भूमिका को देखते हुए कांग्रेस ने पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं के अलावा पत्रकारों से भी आवेदन बुलाए हैं। इसके लिए पार्टी के नेता पत्रकारों से भी संपर्क में हैं।

ये भी पढ़ें...आईटीआई भर्ती में अतिथि प्रशिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार: आखिर क्यों भूल गई सरकार?

लोकतंत्र को मजबूत करने वालों को मौका

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यह कार्यक्रम उन लोगों के लिए मंच है, जो लोकतंत्र और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करना चाहते हैं। राहुल गांधी की पहल पर कांग्रेस टैलेंट हंट चला रही है। पार्टी ऐसे लोगों को तलाश रही है जो राजनीतिक मुद्दों की समझ रखते हों। ये लोग जनता के बीच पार्टी का पक्ष रख सकेंगे। वे शोध आधारित तथ्य और जानकारी के साथ मीडिया में पार्टी का पक्ष रखेंगे।

ये भी पढ़ें...ईवी की हरी प्लेट बनी मुसीबत, रात के अंधेरे में नहीं दिखते नंबर, उपाय सुझाने केंद्र से मांगी मदद

20 प्रवक्ता और पैनलिस्ट की है तलाश

मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने बताया कि टैलेंट हंट प्रक्रिया के तहत सीमित और गुणवत्ता-आधारित चयन किया जाएगा। इसके अंतर्गत केवल 20 प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ कुछ मीडिया पैनलिस्ट चुने जाएंगे। संभाग और जिला स्तर पर दो-दो अधिकृत प्रवक्ता नियुक्त होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर दो पैनलिस्ट और एक विशेष अंग्रेजी मीडिया पैनलिस्ट का चयन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...नूरा कुश्ती के बाद कांग्रेस को आई अक्ल! नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम को ऑक्सीजन देने बनी 11 सदस्यीय कमेटी

28 फरवरी तक आवेदन, फिर स्कैनिंग

योग्य उम्मीदवारों से प्रवक्ता, शोध कोऑर्डिनेटर और प्रचार-प्रसार कोऑर्डिनेटर के दायित्वों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह कार्यक्रम जिला, संभाग, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाशाली युवाओं को पार्टी का प्रतिनिधित्व करने का अवसर देगा। 16 फरवरी से आवेदन फॉर्म जारी कर दिए गए हैं जिन्हें 28 फरवरी तक जमा किया जा सकेगा। इसके बाद संभागीय स्तर पर इंटरव्यू के आधार पर एआईसीसी के अधिकृत नेता स्कैनिंग के आधार पर उनका चयन करेंगे।



Tags:
  • कांग्रेस
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस
  • जीतू पटवारी
  • उमंग सिंघार
  • नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई