नूरा कुश्ती के बाद कांग्रेस को आई अक्ल! टैलेंट हंट को ऑक्सीजन देने बनी 11 सदस्यीय कमेटी

Ramanand Tiwari | Feb 05, 2026, 23:17 IST
Share
11 member committee formed to give oxygen to talent hunt
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रवक्ताओं के चयन के लिए 11 सदस्यीय कमेटी बनाई। टैलेंट हंट के जरिए यह समिति पार्टी प्रवक्ताओं के चयन में पारदर्शिता लाने का दावा कर रही है।

NEWS IN SHORT

  • कांग्रेस ने टैलेंट हंट के लिए 11 सदस्यीय समिति बनाई है।
  • समिति का उद्देश्य प्रवक्ताओं का चयन पारदर्शी तरीके से करना है।
  • पहले विवाद के बाद पार्टी ने समिति को “ऑक्सीजन” देने का दावा किया।
  • सियासी गलियारों में चर्चा है कि पुराने चेहरों को मौका मिलेगा।
  • मुकेश नायक समिति के अध्यक्ष होंगे, विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

NEWS IN DETAIL

BHOPAL. मध्य प्रदेश कांग्रेस में महीनों चली अंदरूनी नूरा कुश्ती, प्रवक्ताओं की रद्द नियुक्तियां और मीडिया विभाग की छीछालेदर के बाद आखिरकार पार्टी ने टैलेंट हंट को दोबारा ज़िंदा करने की कोशिश की है। कांग्रेस ने प्रवक्ताओं के चयन के लिए 11 सदस्यीय टैलेंट हंट समिति बना दी है। सवाल यह है कि क्या यह समिति सच में टैलेंट चुनेगी या फिर वही पुराने चेहरे नए पैकेज में सामने आएंगे?

पहले बवाल, फिर बैकफुट…अब टैलेंट हंट का ढोल

कांग्रेस में टैलेंट को लेकर पहले ही भारी विवाद हो चुका है। पहले समिति बनी, फिर अचानक रद्द कर दी गई। इसके बाद प्रवक्ताओं की नियुक्तियां भी निरस्त कर दी गईं। आपसी खींचतान इतनी बढ़ गई कि पार्टी की रणनीति खुद सवालों के घेरे में आ गई। अब उसी बवाल के बाद कांग्रेस ने फिर से 11 सदस्यीय समिति बनाकर टैलेंट हंट को “ऑक्सीजन” देने का दावा किया है।

यह खबरें भी पढ़ें..

राज्यसभा में क्यों गूंजा एमपी के बैतूल का नाम? जानें क्या है पूरा मामला

एमपी में अतिथि शिक्षकों की आउटसोर्सिंग पर हाईकोर्ट का ब्रेक, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर्स को HC से राहत

मीडिया कमेटी भंग…दो दिन बाद बना दी समिति, क्या है मजबूरी?

यह फैसला ऐसे समय आया है जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महज दो दिन पहले मीडिया कमेटी को भंग कर दिया था। संगठन में इसे बड़े बदलाव का संकेत बताया जा रहा है, लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा यह भी है कि पार्टी दबाव में यह कदम उठाने को मजबूर हुई।

अब सिफारिश नहीं, टैलेंट से प्रवक्ता! दावा बड़ा, परीक्षा कठिन

प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि अब प्रवक्ताओं का चयन सिफारिश से नहीं, बल्कि टैलेंट हंट प्रक्रिया के जरिए होगा। मकसद यह बताया गया है कि ऐसे चेहरे सामने लाए जाएं जो ज़मीनी मुद्दों पर मजबूती से पार्टी का पक्ष रख सकें। लेकिन सवाल यह है कि जब पहले ही टैलेंट को लेकर राजनीति हो चुकी है, तो क्या यह प्रक्रिया सच में पारदर्शी रह पाएगी?

कौन संभालेगा टैलेंट हंट की कमान?

इस 11 सदस्यीय समिति की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता मुकेश नायक को सौंपी गई है। उनके साथ विधायक और संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेता चयन प्रक्रिया में शामिल किए गए हैं।

11 सदस्यीय समिति में ये बड़े नाम शामिल

प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार समिति में शामिल हैं—
मुकेश नायक – अध्यक्ष,
जयवर्धन सिंह – विधायक,
हेमंत कटारे – विधायक,
आरिफ मसूद – विधायक,
विक्रांत भूरिया – विधायक,
महेश परमार – विधायक,
महेंद्र जोशी –प्रशिक्षण विभाग प्रभारी,
शैलेन्द्र पटेल – पूर्व विधायक,
भूपेंद्र गुप्ता – विचार विभाग अध्यक्ष
मृणाल पंत,अपूर्व भार्गव,रीना बोरासी सेतिया – प्रदेश अध्यक्ष, महिला कांग्रेस

(समिति के आकार और प्रभाव पर भी भीतरखाने सवाल उठ रहे हैं)

टैलेंट चुनेगी समिति या फिर वही पुराने चेहरे?

कांग्रेस का दावा है कि यह समिति मीडिया विभाग के तहत टैलेंट हंट कार्यक्रम को—अधिक व्यवस्थित बनाएगी,पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी। प्रभावी प्रवक्ताओं को आगे लाएगी लेकिन पार्टी के भीतर ही यह चर्चा तेज है कि क्या 11 सदस्यीय समिति सच में नए टैलेंट को मौका दे पाएगी या फिर यह भी सिर्फ संगठनात्मक संतुलन का फार्मूला बनकर रह जाएगी?

यह खबरें भी पढ़ें..

एमपी में अब गंभीर मरीजों को मिलेगा तुरंत इलाज, जानें सरकार का क्या है एक्शन प्लान

विदेशी धरती से एमपी आएंगे 8 और चीते, असम का जंगली भैंसा भी लाने की तैयारी

सियासी नतीजा क्या निकलेगा?

कांग्रेस ने भले ही टैलेंट हंट के नाम पर नई शुरुआत की हो, लेकिन नूरा कुश्ती के लंबे इतिहास के बाद इस समिति पर सवालिया निशान लगना लाज़मी है। अब देखना यह होगा कि यह कमेटी पार्टी की साख बचा पाती है या फिर विवादों की नई पटकथा लिखती है।



Tags:
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस
  • खींचतान
  • टैलेंट हंट
  • मुकेश नायक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा