एमपी में डॉक्टर्स के लिए बड़ा फैसला, अब कोर्ट नहीं, ऑनलाइन होगी पेशी

Sandeep Kumar | Published:
Share
mp-doctors-court
mp-doctors-court

अब मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में डॉक्टरों को कोर्ट में पेशी के लिए नहीं जाना पड़ेगा। जेपी अस्पताल में एक कॉन्फ्रेंस हॉल तैयार किया जा रहा है, जहां डॉक्टर अब ऑनलाइन अपना पक्ष रख सकेंगे।

MP NEWS: डॉक्टर्स के लिए अब कोर्ट में पेश होने की जरूरत नहीं होगी। अब अदालतों में उनकी पेशी ऑनलाइन होगी। पेशी के लिए भोपाल के जेपी अस्पताल में कॉन्फ्रेंस हॉल तैयार किया जा रहा है। ये हॉल मध्य प्रदेश का पहला जिला अस्पताल बनने जा रहा है, जहां डॉक्टर वर्चुअल रूप से न्यायिक कार्यवाही में भाग ले सकेंगे। यह कदम मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप उठाया गया है, जिसमें हर जिला अस्पताल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से युक्त हॉल बनाने को कहा गया था।

डॉक्टरों की पेशी अब होगी वर्चुअल

भोपाल के जेपी अस्पताल ने एक नई शुरुआत की जा रही है। इससे अब डॉक्टरों को अदालत में शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं होना पड़ेगा। राज्य में यह पहला जिला अस्पताल होगा जहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायिक मामलों में डॉक्टरों की पेशी होगी।

ये खबर भी पढ़िए... मध्य प्रदेश में 1 मई से होंगे ट्रांसफर, अगली कैबिनेट बैठक में होगा ट्रांसफर पॉलिसी पर विचार

ये खबर भी पढ़िए... MP IAS अफसरों को मिला बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 55 प्रतिशत किया गया

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद हुई पहल

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने निर्देश दिया था कि राज्य के हर जिला अस्पताल में एक कॉन्फ्रेंस हॉल होना चाहिए, जिसमें ऑनलाइन पेशी की सुविधा उपलब्ध हो। इसके बाद भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जेपी में यह कार्य तेजी से शुरू किया गया। जेपी अस्पताल में अधीक्षक कक्ष के बगल में यह आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल तैयार किया जा रहा है। इस हॉल में वीडियो कॉलिंग, स्क्रीनिंग और रिकॉर्डिंग की सुविधाएं होंगी, जिससे कोर्ट की सुनवाई सुचारु रूप से हो सके।

ये खबर भी पढ़िए... पहलगाम आतंकी हमला: देश शोक में डूबा, बीजेपी विधायक जश्न में डूबी, वीडियो वायरल

पूरे राज्य में शुरू हो सकता है मॉडल

सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग अब सभी जिलों से यह रिपोर्ट मांग रहा है कि कितने स्थानों पर यह काम पूरा हुआ और कहां बाकी है। यदि यह मॉडल सफल होता है तो इसे पूरे राज्य में लागू किया जा सकता है। वहीं जेपी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश श्रीवास्तव के अनुसार, यह सुविधा डॉक्टरों के लिए समय बचाने वाली साबित होगी। हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए इस हॉल को एक सप्ताह में तैयार कर लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में पूर्व लोकसभा स्पीकर के बेटे मिलिंद महाजन के नाम से बैंक में ठगी की कोशिश





Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • हाईकोर्ट
  • डॉक्टर्स
  • जेपी अस्पताल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर