कांग्रेस के एक सवाल से सामने आया एमपी शिक्षा विभाग का एक नया कारनामा, मंत्री ने दिया जवाब
Amresh Kushwaha | Jul 31, 2025, 12:10 IST
mp-education-department-transfer-portal-
मध्यप्रदेश के शिक्षा विभाग का अजीब कारनामा सामने आया है। विभाग ने शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे और उनके ट्रांसफर किए थे। वहीं अब इसको लेकर कांग्रेस ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर प्रक्रिया को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा किया है। विभाग ने शिक्षकों के तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इनमें 4503 शिक्षकों ने आवेदन किया, लेकिन विभाग ने 11 हजार 584 शिक्षकों के तबादले कर दिए। यह मामला कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के जरिए विधानसभा में उठाए गए सवाल के बाद सामने आया है।
ये खबर भी पढ़िए...स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश ताक पर रख ज्यादा फीस वसूल रहे डीएलएड कॉलेज
मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग के आंकड़े बताते हैं कि 4503 शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था, लेकिन विभाग ने कुल 11 हजार 584 शिक्षकों के तबादले किए। इसमें से 7976 शिक्षकों के स्वैच्छिक ट्रांसफर थे, जबकि 3608 शिक्षकों के प्रशासकीय स्तर पर तबादले किए गए थे। इस पर कांग्रेस ने सवाल उठाया कि जब 4503 शिक्षकों ने आवेदन किया था, तो 7976 शिक्षकों का स्वैच्छिक ट्रांसफर कैसे हुआ?
ये खबर भी पढ़िए...पुलिस अधीक्षक ट्रांसफर : हितिका वासल का इंदौर देहात एसपी से तबादला, यांगचेन को मिली जिम्मेदारी
मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए एक नया पोर्टल 3.0 विकसित कराया है। इस पोर्टल की लागत करीब 5 करोड़ 70 लाख रुपए थी। वहीं इसे केंद्र सरकार की संस्था निक्सी के जरिए तैयार किया गया। पोर्टल का उद्देश्य ट्रांसफर से संबंधित सभी जानकारी एक जगह पर उपलब्ध कराना था। हालांकि, कांग्रेस ने सवाल उठाया कि इतना बड़ा खर्च क्यों किया गया, जबकि ऐसे पोर्टल्स अब आसानी से और सस्ते में बनाए जा सकते हैं।
विभाग के शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने विधानसभा में यह स्पष्ट किया कि पोर्टल बनाने के लिए निक्सी को काम दिया गया था और इसकी पांच साल की अवधि तय की गई है। पोर्टल पर स्वैच्छिक और प्रशासकीय स्थानांतरण से संबंधित डेटा रखा जाता है, लेकिन विधायक जयवर्धन सिंह ने आरोप लगाया कि इस पोर्टल पर कई समस्याएं आईं और कई बार क्रैश भी हुआ।
ये खबर भी पढ़िए...एमपी में 10 IPS अफसर समेत 18 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के ट्रांसफर
स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उनकी भाजपा सरकार नियमों के अनुसार काम करती है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के समय में स्थानांतरण में अधिक मनमानी होती थी, जहां कलम के जरिए शिक्षकों का तबादला किया जाता था। लेकिन अब सरकार ने एक व्यवस्था बनाई है और वह नियमों के दायरे में काम कर रही है।
पोर्टल 3.0 को विभिन्न स्तरों जैसे राज्य, संभाग, जिला, विकासखंड, और स्कूल के स्तर पर लॉगिन एक्सेस प्रदान किया गया है। इसके अलावा, पोर्टल पर कर्मचारियों और अधिकारियों की व्यक्तिगत जानकारी भी रखी जाती है। यह पोर्टल प्रशासकीय और स्वैच्छिक दोनों प्रकार के ट्रांसफर की जानकारी उपलब्ध कराता है, हालांकि कांग्रेस ने इसका उपयोग करने में उत्पन्न समस्याओं को लेकर चिंता जताई।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
एमपी शिक्षा विभाग | MP Education Department | शिक्षक ट्रांसफर पोर्टल | mp teacher transfer | स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह | MP News
शिक्षा विभाग के ट्रांसफर पर विवाद
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि इस पोर्टल पर लाखों रुपए खर्च किए गए, लेकिन इसके कारण शिक्षकों की समस्याएं हल नहीं हो पाई। उनका कहना था कि इस पोर्टल के चलते ट्रांसफर प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं आई। इसके अलावा, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ट्रांसफर के नियमों के अनुसार, केवल 10% शिक्षकों के तबादले किए जा सकते थे, लेकिन 4 से 5% शिक्षकों का ही तबादला हुआ। इसका मुख्य कारण यह था कि अधिकतर शिक्षक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए थे।
11 हजार 584 तबादले क्यों हुए?
एमपी शिक्षा विभाग हुए ट्रांसफर मामले पर कांग्रेस ने उठाए सवाल...
|
पोर्टल पर खर्च को लेकर कांग्रेस का सवाल
पोर्टल कई बार हुआ क्रैश
ये खबर भी पढ़िए...एमपी में 10 IPS अफसर समेत 18 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के ट्रांसफर
भाजपा सरकार नियमों के अनुसार करती है काम
जानें कैसे काम करता है पोर्टल 3.0
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
एमपी शिक्षा विभाग | MP Education Department | शिक्षक ट्रांसफर पोर्टल | mp teacher transfer | स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह | MP News
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman