महंगाई का करंट, बिजली के दाम बढ़ने के साथ सिक्योरिटी डिपॉजिट पर ब्याज में कटौती

Vikram Jain | Apr 08, 2025, 19:47 IST
Share
mp electricity rates hike security deposit interest reduced
सांकेतिक फोटो

मध्य प्रदेश में महंगाई के बीच बिजली के दाम बढ़ा दिए गए हैं। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली के दामों में इजाफा किया है और साथ ही सिक्योरिटी डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज को 6.75% से घटाकर 6.50% कर दिया है।

मध्य प्रदेश में पहले से महंगाई का सामना कर रहे उपभोक्ताओं को अब बिजली की बढ़ी हुई दरों का भी सामना करना पड़ेगा। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली के दाम बढ़ाने के साथ ही सिक्योरिटी डिपॉजिट पर ब्याज दर घटा दिया है। इस कदम के पीछे भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंक दर को कम किए जाने का कारण बताया गया है। वहीं, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में विजिलेंस विभाग की सख्ती के कारण बदलाव की स्थिति देखी गई है।

सिक्योरिटी डिपॉजिट पर ब्याज में कमी क्यों की गई?

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली के दामों में इजाफा किया है। इतना ही नहीं सिक्योरिटी डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज दर को भी घटा दिया गया है। पहले उपभोक्ताओं को 6.75% ब्याज मिलता था, लेकिन अब इसे घटाकर 6.50% कर दिया गया है। यह बदलाव भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद किया गया, जिसमें बैंक दर को घटाकर 6.50% किया गया था।

thesootr
thesootr

ये खबर भी पढ़ें..

MP वालों को दे रहे महंगी, लेकिन दूसरे राज्यों को कम रेट में बेच रहे बिजली

टीडीएस कटौती का नियम

अगर सुरक्षा जमा पर मिलने वाला ब्याज 10 हजार रुपये से अधिक होता है, तो आयकर अधिनियम के तहत 10% टीडीएस काटा जाएगा। यदि उपभोक्ता ने पैन कार्ड नहीं दिया है या पैन आधार से लिंक नहीं है, तो इस स्थिति में 20% टीडीएस कटेगा।

ये खबर भी पढ़ें..

मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे हरदा ब्लास्ट पीड़ितों को पुलिस ने रास्ते में रोका, लाठीचार्ज करने का भी आरोप

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में बदलाव

इंदौर से खबर आई है कि पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में विजिलेंस विंग के बाहर दृश्य बदल गए हैं। पहले जहां उपभोक्ताओं की लंबी कतारें और दलालों की गतिविधियाँ देखी जाती थीं, वहीं अब स्थिति में बदलाव हुआ है। सख्ती से बाहरी तत्वों की एंट्री को रोकने के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

आयकर विभाग ने दिहाड़ी मजदूर को थमाया करोड़ों का नोटिस, पत्नी हो गई बीमार, जानें मामला

नए नियम से किसे फायदा हुआ?

पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों की विद्युत वितरण कंपनियों ने अपने नियमों में बदलाव किया है, जिनसे अब उपभोक्ताओं को आसानी से मामलों का निवारण जिले स्तर पर ही हो सकता है। अब उपभोक्ताओं को बड़ी राशि वाले मामलों के लिए इंदौर आने की जरूरत नहीं है।

बाहरी तत्वों की एंट्री बंद करने सख्ती

बिजली कंपनी के मुख्य सतर्कता अधिकारी कामेश श्रीवास्तव के अनुसार सख्ती से बाहरी तत्वों की एंट्री बंद की गई है। सर्तकता विभाग के पास 60 से ज्यादा हजार केस लंबित है। इनमें 1 लाख रुपए या उससे कम राशि के चालान के 50 हजार केस है। पहले हर केस में अपील करने के लिए उपभोक्ता को आना होता था। लेकिन बिजली कंपनी ने जनवरी में नियमों में बदलाव किया है। आदेश के अनुसार बिजली चोरी और अनियमितताओं के मामलों में जिसमें राशि 1 लाख रुपए तक की है। उनमें आपत्तियों की सुनवाई और निवारण का कार्यपालन यंत्री ही कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें..

17 साल की नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, पेट दर्द का इलाज कराने आई थी अस्पताल

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली के दाम बढ़ाए और सिक्योरिटी डिपॉजिट पर ब्याज घटाया।

✅ ब्याज दर को भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति के आधार पर 6.75% से घटाकर 6.50% किया गया।

✅ 10 हजार रुपए से अधिक ब्याज पर आयकर अधिनियम के तहत टीडीएस काटा जाएगा।

✅ पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने विजिलेंस विंग में बदलाव किया और बाहरी तत्वों की एंट्री रोकी।

✅ बिजली कंपनी ने नए नियमों के तहत उपभोक्ताओं को जिला स्तर पर राहत देने का निर्णय लिया।

बिजली महंगी | मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड | भोपाल न्यूज | जबलपुर न्यूज | इंदौर न्यूज | बिजली उपभोक्ता

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड
  • बिजली के दामों में इजाफा
  • बिजली
  • बिजली महंगी
  • बिजली उपभोक्ता
  • सिक्योरिटी डिपॉजिट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग