एमपी में ट्रांसफर पॉलिसी: मई से हो सकते है ट्रांसफर, अगली कैबिनेट बैठक में होगा विचार

Sandeep Kumar | Apr 23, 2025, 21:06 IST
Share
mp-employee-transfer
mp-employee-transfer

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर। 1 मई से 31 मई तक कर्मचारियों के ट्रांसफर हो सकते है। अगले हफ्ते कैबिनेट में ट्रांसफर पॉलिसी में बदलाव पर चर्चा की जाएगी।

MP NEWS: मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। 1 मई से लेकर 31 मई तक कर्मचारियों के ट्रांसफर हो सकते हैं। इसके लिए ट्रांसफर पॉलिसी में भी बदलाव किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते होने वाली कैबिनेट की बैठक में ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर बदलाव को होंगे। हालांकि, इसको लेकर सीएम सीएम मोहन यादव ने बताया कि हम अगली कैबिनेट में ट्रांसफर पॉलिसी पर भी हम कुछ काम करेंगे।

पिछले लंबे समय से लंबित थे ट्रांसफर

कर्मचारी लंबे समय से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे थे। 2022 में आखिरी बार बड़े पैमाने पर ट्रांसफर हुए थे, उसके बाद से कर्मचारियों के ट्रांसफर में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हुआ। हालांकि, जनवरी 2025 में गंभीर बीमारी या अन्य कारणों के तहत कुछ विशेष मामलों में ट्रांसफर की छूट दी गई थी। इन ट्रांसफरों की मंजूरी प्रभारी मंत्री की सहमति से दी गई थी, लेकिन इससे कई कर्मचारी वंचित रह गए थे।

ये खबर भी पढ़िए... MP IAS अफसरों को मिला बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 55 प्रतिशत किया गया

मुख्यमंत्री का ध्यान कर्मचारियों की स्थिति पर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि वह शैक्षिक सत्र के बीच कर्मचारियों के ट्रांसफर नहीं करना चाहते थे, क्योंकि इससे स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो सकती थी। इसके साथ ही जब कर्मचारियों के ट्रांसफर किए जाते हैं, तो उनके बच्चों को नए स्कूल में एडमिशन लेने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिससे कर्मचारी और उनका परिवार अलग-अलग स्थानों पर रहने को मजबूर हो जाता था।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में पूर्व लोकसभा स्पीकर के बेटे मिलिंद महाजन के नाम से बैंक में ठगी की कोशिश

ये खबर भी पढ़िए... पहलगाम आतंकी हमला: देश शोक में डूबा, बीजेपी विधायक जश्न में डूबी, वीडियो वायरल

क्या बदलाव हो सकते हैं?

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी टीम तबादला नीति में कुछ बदलाव करने की योजना बना रहे हैं। इसका उद्देश्य कर्मचारियों के हितों और कार्यात्मक बाधाओं को ध्यान में रखते हुए एक समुचित समाधान निकालना है।

ये खबर भी पढ़िए... MP में अप्रैल से ही मिलेगा मंत्रालय कर्मचारियों को सचिवालय भत्ता, लेकिन करना होगा इसका इंतजार

FAQ

  1. मध्यप्रदेश में कब से कर्मचारियों के ट्रांसफर होंगे?
    1 मई से लेकर 31 मई तक कर्मचारियों के ट्रांसफर होंगे।
  2. क्या ट्रांसफर पॉलिसी में कोई बदलाव होगा?
    हां, अगले हफ्ते कैबिनेट में ट्रांसफर पॉलिसी में कुछ बदलावों पर चर्चा की जाएगी।

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • ट्रांसफर
  • ट्रांसफर पॉलिसी
  • कैबिनेट
  • तबादला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच