नए साल से MP के सरकारी कामकाज में होगा बदलाव, पेपरलेस होंगे ऑफिस
Siddhi Tamrakar | Dec 17, 2024, 08:38 IST
E FILES
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी विभाग प्रमुखों को नोटशीट जारी कर निर्देश दिए हैं कि 1 जनवरी से वल्लभ भवन मंत्रालय में सभी फाइलें को ई-ऑफिस सिस्टम के माध्यम से संचालित की जाएं।
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी विभाग प्रमुखों को नोटशीट जारी कर निर्देश दिए हैं कि 1 जनवरी 2025 से वल्लभ भवन (मंत्रालय) में सभी फाइलें ई-ऑफिस सिस्टम के माध्यम से संचालित की जाएं। इसके तहत फाइलों की स्कैनिंग कर उन्हें डिजिटल किया जाएगा।
मुख्य सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों के मुताबिक
ई-ऑफिस एक ऑनलाइन सिस्टम है, जहां अधिकारी और कर्मचारी कंप्यूटर के माध्यम से फाइलों का निपटारा करेंगे।
ई-ऑफिस की विशेषताएं:
हालांकि ई-ऑफिस प्रणाली पूरे मंत्रालय में लागू होगी, लेकिन मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिएमैन्युअल फाइलोंकी व्यवस्था जारी रहेगी। इसका मुख्य कारण यह है कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के हस्ताक्षर कीनकल कर दुरुपयोगसे बचा जा सके।
ई-ऑफिस लागू होने से अधिकारियों के टेबल परफाइलों का अंबारखत्म हो जाएगा। मध्य प्रदेश कैबिनेट के लिए प्रस्ताव भी अबऑनलाइन तैयारकिए जाएंगे।
भोपाल स्थित सभीसंचालनालय कार्यालयोंको ई-ऑफिस सिस्टम से जोड़ दिया गया है। जल्दी हीसंभागीय और जिला कार्यालयोंको भी इस सिस्टम से जोड़ा जाएगा।
फाइलों की स्कैनिंग की प्रक्रिया
- सबसे पहलेप्रचलित नस्तियों(चालू फाइलों) को स्कैन किया जाएगा।
- उसके बादनिराकृत नस्तियों(समाप्त फाइलों) को डिजिटली स्टोर किया जाएगा।
ई-ऑफिस का ट्रेनिंग
अब तक कुल 39 विभागों को ई-ऑफिस के लिए ट्रेनिंग दी जा चुकी है, लेकिन इन 39 में से केवल 17 विभागों ने ही ई-फाइल सिस्टम का इस्तेमाल करना शुरू किया है। बाकी 22 विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल ई-ऑफिस सिस्टम का इस्तेमाल करना शुरू करें।
ई-ऑफिस: एक ऑनलाइन सिस्टम
ई-ऑफिस की विशेषताएं:
- यह स्पष्ट करेगा कि कौन-सी फाइलकिस अधिकारी के पास लंबितहै।
- पुरानी फाइलें भीडिजिटल माध्यमसे खोजी जा सकेंगी।
- सरकारी कामकाज कीतेजी आएगी।
- फाइलों की मॉनिटरिंगऊंचे स्तरपर की जाएगी।
मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए मैन्युअल फाइलें
फाइलों के अंबार से मुक्ति
भोपाल स्थित सभीसंचालनालय कार्यालयोंको ई-ऑफिस सिस्टम से जोड़ दिया गया है। जल्दी हीसंभागीय और जिला कार्यालयोंको भी इस सिस्टम से जोड़ा जाएगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava