वन रक्षक की हत्या पर उबाल : 13-14 अप्रैल को प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन, शहीद का दर्जा और एक करोड़ मुआवजे की मांग
Ramanand Tiwari | Apr 11, 2026, 23:21 IST
Photograph: (the sootr)
मुरैना में वन रक्षक हरिकेश गुर्जर की हत्या के बाद वन कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। शहीद का दर्जा और एक करोड़ मुआवजे के लिए 13-14 अप्रैल को प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा।
मध्यप्रदेश वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ और रेंजर संगठन के आह्वान पर वन कर्मचारियों और अधिकारियों ने कैंडल मार्च निकालकर मुरैना के वन रक्षक हरिकेश गुर्जर की हत्या के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
प्रांताध्यक्ष रामेश मौर्य ने अब 13 और 14 अप्रैल को प्रदेशभर में अगले चरण के आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन ने साफ कहा है कि शहीद का दर्जा, 1 करोड़ मुआवजा और सख्त कार्रवाई तक आंदोलन जारी रहेगा।
मध्यप्रदेश वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ एवं रेंजर संगठन के बैनर तले वन कर्मचारियों और अधिकारियों ने कैंडल मार्च निकालकर हरिकेश गुर्जर को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रेत माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठी।
संघ ने विरोध को आगे बढ़ाते हुए दो बड़े कार्यक्रम तय किए हैं—
13 अप्रैल: जिला मुख्यालयों पर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन।
14 अप्रैल: भोपाल वन भवन में शीर्ष अधिकारियों को ज्ञापन।
रामेश मौर्य ने सभी कर्मचारियों से एकजुट रहकर आंदोलन को मजबूत करने की अपील की है।
कर्मचारी संगठन ने सरकार के सामने स्पष्ट मांगें रखी हैं—
8 अप्रैल को अम्बाह रेंज में वन अपराध रोकने के दौरान हरिकेश गुर्जर को रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया गया। घटना के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना सवाल खड़े कर रहा है।
प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन को लेकर पहले भी वन और पुलिस अमले पर हमले हो चुके हैं। एक आईपीएस अधिकारी की मौत का मामला भी सामने आ चुका है, लेकिन इसके बावजूद ठोस समाधान नजर नहीं आता।
हर घटना के बाद सख्ती के दावे किए जाते हैं, लेकिन अवैध खनन का नेटवर्क लगातार सक्रिय रहता है। यही वजह है कि इस बार कर्मचारी संगठन खुलकर विरोध में उतर आया है।
यह विरोध सिर्फ एक घटना तक सीमित नहीं है। इसे सुरक्षा, सम्मान और कार्रवाई की मांग से जोड़कर देखा जा रहा है। अब नजर इस बात पर है कि सरकार इस दबाव के बीच क्या ठोस कदम उठाती है।
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर में कॉपी-किताब की मोनोपोली पर बड़ी कार्रवाई- स्कूल संचालक और प्राचार्य पर FIR दर्ज
एमपी में 14 महीने में 149 तेंदुओं की मौत, RTI में चौंकाने वाला खुलासा
इंदौर चूहा कांड से सीख नहीं ले रहे एमपी के अस्पताल, नवजातों की जान खतरे में डाल रहा सिस्टम!
सहारा घोटाले की जांच CID के हाथ, एमपी के 9.66 लाख निवेशकों के 6 हजार 689 करोड़ फंसे
प्रांताध्यक्ष रामेश मौर्य ने अब 13 और 14 अप्रैल को प्रदेशभर में अगले चरण के आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन ने साफ कहा है कि शहीद का दर्जा, 1 करोड़ मुआवजा और सख्त कार्रवाई तक आंदोलन जारी रहेगा।
कैंडल मार्च में दिखा आक्रोश
अब अगला चरण: 13-14 अप्रैल
13 अप्रैल: जिला मुख्यालयों पर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन।
14 अप्रैल: भोपाल वन भवन में शीर्ष अधिकारियों को ज्ञापन।
रामेश मौर्य ने सभी कर्मचारियों से एकजुट रहकर आंदोलन को मजबूत करने की अपील की है।
मांगों पर सख्त रुख
- हरिकेश गुर्जर को शहीद का दर्जा।
- परिजनों को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता।
- आरोपियों पर रासुका (NSA) के तहत कार्रवाई।
- सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी।
- रेत माफियाओं पर बुलडोजर एक्शन।
ड्यूटी के दौरान कुचलकर हत्या
पहले भी दोहराता रहा है ऐसा पैटर्न
सख्ती के दावे, जमीन पर असर नहीं
आंदोलन क्यों अहम
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर में कॉपी-किताब की मोनोपोली पर बड़ी कार्रवाई- स्कूल संचालक और प्राचार्य पर FIR दर्ज
एमपी में 14 महीने में 149 तेंदुओं की मौत, RTI में चौंकाने वाला खुलासा
इंदौर चूहा कांड से सीख नहीं ले रहे एमपी के अस्पताल, नवजातों की जान खतरे में डाल रहा सिस्टम!
सहारा घोटाले की जांच CID के हाथ, एमपी के 9.66 लाख निवेशकों के 6 हजार 689 करोड़ फंसे
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava