14 हजार 800 रिक्त पद भरने की तैयारी शुरू, MP में नहीं होंगे थोकबंद तबादले

Amresh Kushwaha | May 30, 2026, 08:20 IST
Share
mp government transfer ban lifted vacant posts
mp government transfer ban lifted vacant posts

मध्यप्रदेश में 1 जून से तबादलों पर लगा प्रतिबंध हटेगा। इस बार थोकबंद ट्रांसफर नहीं होंगे। पहले विभागवार 14 हजार 800 रिक्त पदों को भरा जाएगा। हर विभाग अपनी खाली पदों की जानकारी तैयार कर रहा है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • मध्यप्रदेश में 01 जून से तबादलों पर लगा प्रतिबंध हट जाएगा।
  • इस बार थोकबंद ट्रांसफर की जगह पहले 14 हजार 800 खाली पद भरे जाएंगे।
  • हर विभाग अपने रिक्त पदों की जानकारी अभी से जुटा रहा है।
  • जिन कर्मचारियों पर ज्यादा शिकायतें हैं, उन्हें पहले हटाया जाएगा।
  • ए प्लस श्रेणी के तबादले मुख्यमंत्री की मंजूरी से ही होंगे।

1 जून से हटेगा बैन

मध्यप्रदेश में दो दिन बाद यानी 01 जून से तबादलों पर लगा प्रतिबंध हट जाएगा। वहीं, इस बार तबादलों का तरीका अलग होगा। पहले की तरह इधर से उधर थोकबंद ट्रांसफर नहीं किए जाएंगे। इस बार नीति यह है कि जहां-जहां पद खाली हैं, वहां पहले कर्मचारी भेजे जाएंगे। यह पहली बार है जब तबादला नीति में इस तरह का प्रावधान किया गया है।

14,800 रिक्त पदों पर फोकस

प्रदेश में इस समय करीब 14 हजार 800 पद खाली पड़े हैं। इन पदों पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले से भर्ती होगी। रिक्त पदों की जानकारी अभी तक ठीक से उपलब्ध नहीं थी। इसलिए पहली प्राथमिकता यही होगी कि खाली जगहों का सही डेटा तैयार हो। हर विभाग अपनी लिस्ट तैयार कर रहा है। इस बार रिटायर हो चुके या जिनकी मृत्यु हो गई है, उनके नाम भी ट्रांसफर सूची में नहीं आएंगे।

शिकायती कर्मचारी पहले हटेंगे

जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ बहुत ज्यादा शिकायतें हैं, उनकी सूची अलग से बन रही है। ऐसे लोगों को प्रशासनिक स्तर पर पहले हटाया जाएगा। जिनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है, उनके नाम तबादलों में शामिल नहीं किए जाएंगे।

नए जिलों में भी होंगे तबादले

हाल ही में गठित नए जिलों मऊगंज और मैहर में जिला मुख्यालय बन गए हैं। इन जिलों में अधिकांश विभागों के कार्यालय भी शुरू हो गए हैं। वहीं, वहां कर्मचारियों की भारी कमी है। इस बार के तबादलों से इन जिलों के रिक्त पदों को भरा जाएगा।

विभागों ने शुरू की तैयारी

लोक निर्माण विभाग (PWD), जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) और ग्रामीण यांत्रिकी विभाग में इंजीनियरों की मौजूदा पोस्टिंग, पदनाम और अतिरिक्त प्रभार की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा मिशन (NEM) ने संविदा कर्मचारियों के तबादले के लिए 02 जून तक आवेदन मांगे हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग ने एजुकेशन 3.0 पोर्टल पर हर स्कूल की जानकारी मांगी है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से स्कूलवार और विषयवार एंट्री करने को कहा है। जिन शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगी है, उनके तबादले फरवरी 2027 तक नहीं होंगे। ऐसे करीब 55 हजार शिक्षक हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM - National Health Mission) में संविदा कर्मचारियों के स्वैच्छिक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन प्रस्ताव 2 जून तक मांगे गए हैं। इसके लिए संविदा तबादले की पॉलिसी भी जारी कर दी गई है।

पुलिस तबादलों की डेडलाइन

पुलिस के तबादले बोर्ड की सिफारिश पर पीएचक्यू (PHQ - Police Headquarters) से किए जाएंगे। डेडलाइन 5 जून तय की गई है। भोपाल, इंदौर के पुलिस आयुक्त समेत जिलों के एसपी (SP) से कहा गया है कि किसी भी थाने में आरक्षक से लेकर सब इंस्पेक्टर तक का कोई भी कर्मचारी एक पद पर पांच साल से ज्यादा न रहे।

ए प्लस वाले तबादले अलग

सबसे ज्यादा चर्चा ए प्लस श्रेणी के तबादलों की होगी। ये तबादले जो तय किए गए हैं, उस संख्या में शामिल नहीं होंगे। ए प्लस मामलों में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले मुख्यमंत्री के अनुमोदन से ही होंगे। सीएम मोहन यादव के समन्वय से होने वाले ट्रांसफर पर रोक नहीं रहेगी।

ये खबरें भी पढ़िए...

मोहन कैबिनेट ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 से 15 जून तक होंगे ट्रांसफर

एमपी में राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश निकले, मॉनिटरिंग गायब!

MP Transfer Policy: काम नहीं तो इनाम नहीं, एमपी की नई तबादला नीति में बड़ा बदलाव

एमपी में नई तबादला नीति 2026 लागू, मंत्रियों और कलेक्टरों के हाथ में कमान!

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि