एमपी के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, आधे घंटे बाद भरी उड़ान

Sandeep Kumar | Updated:
Share
mp-governor-mangubhai-patel
mp-governor-mangubhai-patel

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के हेलिकॉप्टर को टीकमगढ़ में उड़ान भरने से पहले तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा। हेलिकॉप्टर में सिग्नल समस्या के कारण राज्यपाल को आधे घंटे तक कार में इंतजार करना पड़ा।

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल का हेलिकॉप्टर टीकमगढ़ में उड़ान भरने से पहले तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। हेलिकॉप्टर में सिग्नल समस्या के कारण राज्यपाल को आधे घंटे तक कार में इंतजार करना पड़ा। बता दें कि राज्यपाल मंगलवार को हेलिकॉप्टर से टीकमगढ़ गए थे।

नहीं उड़ सका हेलिकॉप्टर

1a4f2123-f27
1a4f2123-f27


हेलिकॉप्टर में सिग्नल से जुड़ी समस्या आई, जिससे वह उड़ान नहीं भर सका। इस कारण राज्यपाल को वापस आकर अपनी कार में बैठना पड़ा और उन्हें लगभग आधे घंटे तक हेलिपैड पर इंतजार करना पड़ा। सुरक्षाकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने इस दौरान राज्यपाल के पास खड़े होकर सुरक्षा की व्यवस्था बनाए रखी।

ये भी पढ़ें...सीएम मोहन यादव ने आयुष डॉक्टरों को दी बड़ी सौगात, स्वास्थ्य विभाग के समान लागू होगा टाइम-पे स्केल

ये भी पढ़ें...आदिवासी विकास विभाग के मनगढ़ंत तर्क को हाईकोर्ट ने किया खारिज, 45 दिनों में भुगतान करने के आदेश

क्या बोले कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय?

इस घटनाक्रम की पुष्टि कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने की। उन्होंने बताया कि राज्यपाल दो इंजन वाले हेलिकॉप्टर से टीकमगढ़ आए थे, लेकिन वापसी के समय हेलिकॉप्टर के एक इंजन से सिग्नल ठीक से नहीं आ रहे थे। हेलिकॉप्टर के क्रू मेंबर्स ने समस्या को हल करने के लिए दो-तीन अटेंप्ट किए और आधे घंटे के भीतर तकनीकी खामी दूर हो गई। इसके बाद राज्यपाल हेलिकॉप्टर में सवार हुए और भोपाल के लिए रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें...सुप्रीम कोर्ट में ओबीसी आरक्षण की पैरवी के लिए सरकारी वकीलों की फीस तय, जानें किसे कितनी फीस

ग्राम पंचायत कर्मासन हटा में कार्यक्रम

a22de2e9-cae
a22de2e9-cae


राज्यपाल ने कर्मासन हटा गांव में महिलाओं से संवाद किया और "आदि कर्मयोगी अभियान" के तहत आदि साथी और आदि सहयोगियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की और उनकी गतिविधियों का निरीक्षण किया, साथ ही बुंदेली व्यंजनों का जायजा लिया।

प्रधानमंत्री आवास योजना का लिया जायजा

राज्यपाल ने गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को पोषण बास्केट भी बांटी। इसके अलावा, उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का जायजा लिया और लाभार्थियों से मुलाकात की। राज्यपाल ने सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग की चिंता कर रही है।

ये भी पढ़ें...CM डॉ. मोहन यादव का किसानों को तोहफा, खाते में डालेंगे बोनस के 337 करोड़ रुपए

प्रधानमंत्री के प्रति राज्यपाल का आभार

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा, हमने पहले का दौर देखा है और वर्तमान दौर देख रहे हैं। ऐसा प्रधानमंत्री अब तक नहीं देखा।

3c44f5ef-171
3c44f5ef-171


Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • राज्यपाल मंगुभाई पटेल
  • प्रधानमंत्री आवास योजना
  • टीकमगढ़
  • हेलिकॉप्टर
  • विवेक श्रोत्रिय
5 लाख नहीं दिए तो समाज से बाहर! उदयपुर में बुजुर्ग के परिवार का बहिष्कार, 6 लोगों पर FIR

By Ashish Bhardwaj

5 लाख नहीं दिए तो समाज से बाहर! उदयपुर में बुजुर्ग के परिवार का बहिष्कार, 6 लोगों पर FIR
सीएम बदलने की चर्चा को हवा दे गए किरोड़ी, फिर बोले,सीएम भजनलाल पर भरोसा,कहा—गलत अर्थ निकाला

By Mukesh Sharma

सीएम बदलने की चर्चा को हवा दे गए किरोड़ी, फिर बोले,सीएम भजनलाल पर भरोसा,कहा—गलत अर्थ निकाला
फर्जी मरीजों के नाम पर आयुष्मान से करोड़ों की लूट: अब होगी पांच गुना वसूली, 5 अस्पतालों पर 3 साल का बैन

By Umeshwari Baghel

फर्जी मरीजों के नाम पर आयुष्मान से करोड़ों की लूट: अब होगी पांच गुना वसूली, 5 अस्पतालों पर 3 साल का बैन
एयरगन रखने वाले हो जाएं सावधान, साफ करते वक्त हादसे में महिला सरपंच की मौत, भूलकर भी न करें ये गलतियां

By Jyoti Mahender Bhardwaj

एयरगन रखने वाले हो जाएं सावधान, साफ करते वक्त हादसे में महिला सरपंच की मौत, भूलकर भी न करें ये गलतियां
छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी

By Sandeep Kumar

छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
महिला कांग्रेस ने बदल डाले 17 जिलों में संगठन के चेहरे, नई नेत्रियों को कमान, ओबीसी का पलड़ा भारी

By Arun Tiwari

महिला कांग्रेस ने बदल डाले 17 जिलों में संगठन के चेहरे, नई नेत्रियों को कमान, ओबीसी का पलड़ा भारी
जिला प्रमुख चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस को अपनों से खतरा, कई जिलों में अलग-अलग बाड़ेबंदी

By Ashish Bhardwaj

जिला प्रमुख चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस को अपनों से खतरा, कई जिलों में अलग-अलग बाड़ेबंदी