सरकारी नौकरी में प्रोबेशन के बदलेंगे नियम, 6 महीने में कर्मचारियों का नियमित होना पक्का
Aman Vaishnav | Jan 02, 2026, 10:00 IST
govt job new probation seniority rules india
मध्य प्ररदेश सरकार कर्मचारियों के लिए प्रोबेशन पीरियड के नियम बदलने जा रही है। अब जॉइनिंग के बाद नियमितीकरण की प्रोसेस तेज होगी। साथ ही सीनियरिटी के नए नियम लागू होंगे।
पूरी खबर को 5 पॉइंट में समझें...
कैबिनेट में मंजूरी मिलते ही इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।
अक्सर कर्मचारी प्रोबेशन पीरियड पूरा करने के बाद भी सालों इंतजार करते हैं। विभाग बिना किसी ठोस वजह के उनकी नियमितीकरण की फाइल दबाए रखते हैं। अब विभाग को हर हाल में6 महीने के अंदर फैसला सुनाना होगा। 6 महीने में विभाग का आदेश नहीं आता, तो आपका काम अपने आप मंजूर माना जाएगा। इसे 'डीम्ड आदेश' कहा जाएगा और कर्मचारी को नियमित माना जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...कैडर संशोधन के आदेश की गुत्थी में फंसे आउटसोर्स कर्मचारी संगठन
ये खबर भी पढ़िए...एमपी में सरकारी कर्मचारियों के 4 कैडर खत्म, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश, कर्मचारी मंच करेगा आंदोलन
सरकारी सेवा में सालों से स्थाई और अस्थाई कर्मचारियों का अंतर था। नए संशोधनों के बाद अब यह भेदभाव पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। अब तमाम नियुक्त लोग सीधे 'नियमित शासकीय सेवक' के नाम से पहचाने जाएंगे। पद का नाम और सेवा की शर्तें सबके लिए एक समान होंगी।
ये खबर भी पढ़िए...आज से 31 दिसंबर तक नहीं होंगे सरकारी काम! आंदोलन पर बैठे छत्तीसगढ़ फेडरेशन के 4.50 लाख कर्मचारी
सीधी भर्ती और पदोन्नति के बीच अक्सर सीनियरिटी को लेकर विवाद होता है। अब सरकार ने इस उलझन को सुलझाने के लिए नया नियम बनाया है। यदि सीधी भर्ती और प्रमोशन वाले कर्मचारी एक ही तारीख को आएंगे। ऐसी स्थिति में पदोन्नति वाले कर्मचारी को सीनियरिटी में ऊपर रखा जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...MP Holiday Calendar 2026 : 5-डे वर्किंग सिस्टम बरकरार, 127 दिन कर्मचारी करेंगे आराम, दफ्तर का बंद रहेगा काम
कई बार कर्मचारी बेहतर अवसर के लिए एक विभाग से दूसरे में जाते हैं। पहले ऐसे मामलों में सीनियरिटी और इंक्रीमेंट का नुकसान उठाना पड़ता था। अब दूसरे सरकारी विभाग में जाने वालों को सीधी भर्ती वाले लाभ मिलेंगे। उन्हें सीनियरिटी, इंक्रीमेंट और अन्य फायदे इसी आधार पर दिए जाएंगे।
- प्रोबेशन खत्म होने के 6 महीने के भीतर कर्मचारी को नियमित करना होगा।
- तय समय में आदेश न आने पर डीम्ड नियमितीकरण का लाभ मिलेगा।
- सरकारी सेवा में अब स्थाई और अस्थाई कर्मचारियों का भेदभाव खत्म होगा।
- एक ही तारीख पर आने वाले प्रमोटेड कर्मचारियों को सीनियरिटी में प्राथमिकता मिलेगी।
- दूसरे विभाग में जाने पर भी अब सीधी भर्ती जैसे लाभ मिल सकेंगे।
वित्त विभाग के एसीएस मनीष रस्तोगी बोले- प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग को परीक्षण के लिए भेजा है। इसे कैबिनेट में लाने की तैयारी है।
6 महीने में नियमित करना होगा अनिवार्य
ये खबर भी पढ़िए...कैडर संशोधन के आदेश की गुत्थी में फंसे आउटसोर्स कर्मचारी संगठन
ये खबर भी पढ़िए...एमपी में सरकारी कर्मचारियों के 4 कैडर खत्म, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश, कर्मचारी मंच करेगा आंदोलन
अस्थाई कर्मचारी होंगे नियमित
ये खबर भी पढ़िए...आज से 31 दिसंबर तक नहीं होंगे सरकारी काम! आंदोलन पर बैठे छत्तीसगढ़ फेडरेशन के 4.50 लाख कर्मचारी
सीनियरिटी और प्रमोशन का नया फॉर्मूला
ये खबर भी पढ़िए...MP Holiday Calendar 2026 : 5-डे वर्किंग सिस्टम बरकरार, 127 दिन कर्मचारी करेंगे आराम, दफ्तर का बंद रहेगा काम
दूसरे विभाग जाने पर मिलेंगे लाभ
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari