MP में अब कोई बेटी नहीं रहेगी अनपढ़, 10 मार्च से शुरू होगा सरस्वती अभियान

Anjali Dwivedi | Published:
Share
mp govt saraswati abhiyan
mp govt saraswati abhiyan

मध्य प्रदेश सरकार 10 मार्च से सरस्वती अभियान शुरू करेगी। इसके तहत स्कूल छोड़ चुकी छात्राओं को ओपन स्कूल के माध्यम से दोबारा पढ़ाई पूरी करने और भविष्य संवारने का मौका मिलेगा।

News In Short

  • स्कूल छोड़ चुकीं लड़कियों को 8वीं, 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी करने का मौका मिलेगा।
  • 10 मार्च को मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल में शुरुआत करेंगे।
  • राज्य ओपन स्कूल प्रणाली के जरिए पढ़ाई और परीक्षाएं होंगी।
  • छात्राओं को मुफ्त स्टडी मटेरियल, काउंसलिंग और मार्गदर्शन मिलेगा।
  • महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा और बाल विवाह पर अंकुश लगेगा।

News In Detail

MP News. मध्य प्रदेश की उन बेटियों के लिए उम्मीद की एक नई किरण जगी है, जिनकी पढ़ाई किन्हीं कारणों से बीच में ही छूट गई थी। राज्य सरकार जल्द हीसरस्वती अभियानशुरू करने जा रही है। इसका लक्ष्य सामाजिक, पारिवारिक या आर्थिक तंगी के कारण स्कूल छोड़ चुकी लड़किओं को दोबारा शिक्षा से जोड़कर उनका भविष्य संवारना है।

10 मार्च को सीएम करेंगे शुरुआत

इस महत्वपूर्ण अभियान का शुभारंभ 10 मार्च को होने जा रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में इसकी शुरुआत करेंगे। इस मौके पर शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित शिक्षा जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहेंगी।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को मिलेगी नई ताकत

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित यह अभियान केंद्र सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का ही एक हिस्सा है। अक्सर देखा गया है कि आर्थिक तंगी या घरेलू जिम्मेदारियों के बोझ तले लड़कियां 8वीं, 10वीं या 12वीं के बीच में ही पढ़ाई छोड़ देती हैं। सरकार अब इन्हीं ड्रॉप-आउट छात्राओं को तलाश कर उन्हें फिर से किताबों से जोड़ने का लक्ष्य बना रही है।

ओपन स्कूल बनेगा छात्राओं का सहारा

छात्राओं को नियमित स्कूल जाने की बाध्यता न रहे, इसलिए उन्हें राज्य ओपन स्कूल प्रणाली के जरिए पढ़ाई पूरी करने का विकल्प दिया जाएगा। इसके माध्यम से वे 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे सकेंगी। सरकार छात्राओं को अध्ययन सामग्री, संपर्क कक्षाएं और विशेषज्ञों से शैक्षणिक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराएगी। ताकि वे बेहतर अंकों के साथ सफल हो सकें।

घर-घर पहुंचेगी सरकार

अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए सरकार सबसे पहले एक विस्तृत सर्वेक्षण करेगी। इसमें उन लड़कियों को चिन्हित किया जाएगा जिन्होंने स्कूल छोड़ दिया है। पहचान होने के बाद उनका नामांकन ओपन स्कूल में कराया जाएगा। परीक्षा पास करने के बाद उन्हें आधिकारिक सर्टिफिकेट भी मिलेगा, जो उनके भविष्य के रोजगार और उच्च शिक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से न केवल स्कूल छोड़ने की दर में कमी आएगी, बल्कि लड़कियों के आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। जब बेटियां शिक्षित होंगी, तो बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी समाज खड़ा हो सकेगा। यह अभियान सिर्फ साक्षरता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण का एक सशक्त माध्यम है।

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े: जानें आपके शहर में क्या हैं नए रेट

LPG Price Hike: एमपी में महंगा हुआ LPG सिलेंडर, घरेलू और कमर्शियल दोनों के दाम बढ़े

MP News. भोपाल गोमांस केस: SIT ने पेश किया 500 पन्नों का चालान, गोमांस की पुष्टि

एमपी में किसानों की समस्या: कांग्रेस विधायक ने की सीएम से की तारीख बढ़ाने की मांग

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • MP News
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • महिला सशक्तिकरण
  • महिला एवं बाल विकास विभाग
  • सरस्वती अभियान
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर