MP में नाम बदलकर युवती से दोस्ती , फिर रेप और मारपीट , पढ़ें लव जिहाद की खौफनाक दास्‍तान

Vikram Jain | Jun 23, 2024, 20:51 IST
Share
MP Guna Love Jihad case girl rape and assault
MP Guna Love Jihad case girl rape and assault

मध्‍य प्रदेश में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। गुना में अरशद ने नाम बदलकर युवती से दोस्ती की फिर उससे रेप किया। साथ धर्म बदलने का दबाव बनाया। मामले में पीड़िता ने हिंदू संगठन की मदद से आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के गुना में लव जिहाद का मामला सामने आया है। गुना में आरोपी अरशद ने सोशल मीडिया पर भैय्यू नाम बताकर युवती से दोस्ती की और फिर धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट भी की। साथ ही धर्म बदलने का दबाव बनाया भी।

आरोपी ने युवती को डेढ़ साल में इतना परेशान कर दिया कि उसे तीन बार मकान बदलना पड़ा। अब इस मामले में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंची युवती ने आरोपी के खिलाफ रेप, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताई आपबीती


पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि वह मूलरूप से बमोरी की रहने वाली है। उम्र 20 साल है और पिता मानसिक रूप से बीमार हैं। वे बिस्तर पर ही रहते हैं। मां हाउस वाइफ है। छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। घर की आर्थिक स्थिति खराब है। इस कारण करीब ढाई साल पहले गुना आ गई। यहां प्राइवेट कंपनी में काम करने लगी। सैलरी के पैसों से ही घर में पैसा भेजती थी। इससे परिवार का खर्च चलता है। 2022 में इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई। उसने अपना नाम भैय्यू बताया। सोशल मीडिया पर इसी नाम से उसकी आईडी भी थी।

ये खबर भी पढ़ें... MP में फिर गोवंश की हत्या , बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से सनसनी , हिरासत में 3 संदिग्ध

जान से मारने से की धमकी देकर किया रेप


युवती का आरोप है कि युवक से दोस्ती होने के बाद उससे फोन पर बातचीत होने लगी। वह गुना में ही जीन घर का रहने वाला है। दोनों अक्सर मिलने लगे। दोनों ने साथ में कई फोटोज भी लिए। भय्यू को पता चला कि मैं किराए से कमरा लेकर रहती हूं। एक दिन वह कमरे पर पहुंच गया। यहां परिवारवालों को जान से मारने से की धमकी दी। मेरे साथ जबरन संबंध बनाए। अश्लील वीडियो भी बना लिए। इसके बाद उसने प्रताड़ित करना शुरू किया। फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया। आए दिन मारपीट करने लगा।

ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : नक्सलियों ने आईईडी धमाका कर उड़ाया पुलिस का ट्रक, 2 जवान शहीद सीएम बोले- हम चुप नहीं बैठेंगे

धर्म बदलने का बनाया दबाव


युवती ने आगे बताया कि एक दिन पहले मोबाइल में कई मुस्लिम युवकों के कॉन्टैक्ट्स मिले। मैंने भय्यू से पूछताछ की तो असलियत सामने आ गई। उसने अपना नाम अरशद बताया। इसके बाद इसकी प्रताड़ना और बढ़ गई। वह धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। जींस पहनने की मना करने लगा। सूट और बुरका पहनने की बोलता था। शादी करने का दबाव बनाता था। धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाने लगा। जब मन करता, वह उसे बुला लेता था। चाहे मैं ऑफिस में काम भी कर रही हूं, तो काम छोड़कर जाना पड़ता था। असमय किराए वाले कमरे पर आ जाता था। इस कारण मकान मालिक ने कमरा खाली करवा लिया। दूसरा कमरा किराए पर लिया, तो वहां भी आकर परेशान करने लगा। दूसरा कमरा भी छोड़ना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : बीजेपी 25 जून हर जिले में मनाएगी आपातकाल का काला दिवस , सीएम रायपुर में होंगे शामिल

अरशद ने किया टॉर्चर, मारपीट भी की


पिछले डेढ़ साल से अरशद ने बहुत टॉर्चर किया। वह मारपीट करता था। यहां तक कि बीच बाजार में पिटाई करता था। यह देख एक दुकानदार ने कहा कि क्यों सहन कर रही हो? फिर भी घर और लोक लाज के डर से सहन करती रही। हालत ये है कि डेढ़ साल से चेहरे पर हंसी नहीं आई है। चेहरे और शरीर पर मारपीट के निशान हैं। इस दौरान युवती को किसी ने हिंदू जागरण मंच की जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : बड़ी बहन के जन्मदिन के दिन छोटी बहन ने कर दिया कांड , कमरे का नजारा देख उड़ गए मां के होश

हिंदू जागरण मंच की मदद से दर्ज कराई FIR


मामले को लेकर पीड़ित युवती ने हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक एडवोकेट दिलीप कुमार रजक से संपर्क किया और पूरी बात बताई। आपबीती सुनने के बाद उन्होंने हौसला बढ़ाया। इसके बाद शनिवार रात हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में कोतवाली थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

नाम बदलकर दोस्ती फिर रेप, गुना में लव जिहाद का मामला, लव जिहाद, अरशद ने भय्यू बनकर की युवती से दोस्ती, गुना क्राइम न्यूज, Guna Love Jihad

Tags:
  • लव-जिहाद
  • नाम बदलकर दोस्ती फिर रेप
  • गुना में लव जिहाद का मामला
  • अरशद ने भय्यू बनकर की युवती से दोस्ती
  • Guna Love Jihad
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा