प्यार की सजा तालिबानी... रस्सी से बांधकर प्रेमी-प्रेमिका की बेरहमी से पीटा, जानें पूरा मामला
Vikram Jain | May 27, 2024, 23:13 IST
MP Gwalior boyfriend girlfriend beating case video viral
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिला और उसके प्रेमिका से जमकर मारपीट की गई। दोनों को परिजनों ने पकड़ा और रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई की। युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। जहां महिला के परिजनों ने उसे पकड़ लिया।
BHOPAL. ग्वालियर में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। यहां प्रेमी और प्रेमिका को परिवार वालों ने पकड़कर रस्सी से बांधा और बेरहमी से पिटाई कर दी। इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। दोनों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं अब मामले में पुलिस अधिकारियों ने जांच और कार्रवाई की बात कही है।
पूरा मामला भितरवार थाना क्षेत्र के देवगढ़ गांव का है। बताया रहा है कि मोहनगढ़ का रहने वाला युवक देवगढ़ में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। तभी प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ा लिया, जिसके बाद उनके साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट की गई। दोनों को परिजनों ने रस्सी से बांधकर मारपीट की गई। दरअसल, युवक 25 मई को शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। जहां महिला के परिजनों ने उसे पकड़ लिया।
बताया जा रहा है भितरवार थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी दो साल पहले शिवपुरी के एक गांव में हुई थी। पति से विवाद के बाद से महिला अपने मायके में आकर रहने लगी थी। इस दौरान युवक प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो महिला के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक को बेसुध होने तक पीटा। तब वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया।
ये खबर भी पढ़ें.. Chhattisgarh : बहन की लव मैरिज से नाराज भाईयों ने जीजा को दी खौफनाक सजा, जानें हैरान करने वाला मामला
ये खबर भी पढ़ें... Cg News : छत्तीसगढ़ में बजरंग दल नेता और युवती की हत्या , हाईवे के किनारे मिले शव
दरअसल, वायरल वीडियो में कुछ लोग महिला और युवक को बेरहमी से पीटने नजर आ रहे है। दोनों को रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा जा रहा हैं। 1 मिनट 42 सेकंड के इस वीडियो में महिला बचाव की गुहार लगा रही है। लड़का बेसुध अवस्था में पड़ा नजर आ रहा है। महिला के परिजन दोनों को पीटते नजर आ रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह तमाशा कई लोग देख रहे हैं पर किसी ने भी उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की।
ये खबर भी पढ़ें... ऑफिस में शराब पार्टी , नशे में धुत कर्मचारी बोले- हमारा कुछ नहीं होगा
मामले में एसडीओपी जितेंद्र नगाइच का कहना है कि मामला भितरवार क्षेत्र का है। डायल 100 को बुलाया गया था, दोनों पक्षों को थाने लाया गया था। थाने आने पर दोनों पक्षों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने की लिखित बात कही थी। दोनों के बीच राजीनामा हो गया है।
ये खबर भी पढ़ें... Lok Sabha Election : सीएम मोहन ने पूछा- राहुल गांधी कैसे खटाखट दूर कर देंगे गरीबी ?
आईजी अरविंद कुमार सक्सेना का कहना है कि वीडियो आपके माध्यम से मेरे संज्ञान में आया है। इस वीडियो को संबंधित थाना प्रभारी और एसडीओपी को सर्कुलेट करूंगा और जांच कराऊंगा। यदि आपराधिक मामला बनता है, तो संबंधितों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया जाएगा।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
ग्वालियर में प्रेमी प्रेमिका की पिटाई, प्रेमी जोड़े का पिटाई का वीडियो, ग्वालियर क्राइम न्यूज, ग्वालियर आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, Beating of lover and girlfriend in Gwalior, Video of loving couple beating, Gwalior Crime News, Gwalior IG Arvind Kumar Saxena
रस्सी से बांधा और बेरहमी से पीटा

मायके में रह रही थी महिला
बताया जा रहा है भितरवार थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी दो साल पहले शिवपुरी के एक गांव में हुई थी। पति से विवाद के बाद से महिला अपने मायके में आकर रहने लगी थी। इस दौरान युवक प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो महिला के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक को बेसुध होने तक पीटा। तब वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया।
ये खबर भी पढ़ें.. Chhattisgarh : बहन की लव मैरिज से नाराज भाईयों ने जीजा को दी खौफनाक सजा, जानें हैरान करने वाला मामला
ये खबर भी पढ़ें... Cg News : छत्तीसगढ़ में बजरंग दल नेता और युवती की हत्या , हाईवे के किनारे मिले शव
महिला और युवक को बेरहमी से पीटा
दरअसल, वायरल वीडियो में कुछ लोग महिला और युवक को बेरहमी से पीटने नजर आ रहे है। दोनों को रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा जा रहा हैं। 1 मिनट 42 सेकंड के इस वीडियो में महिला बचाव की गुहार लगा रही है। लड़का बेसुध अवस्था में पड़ा नजर आ रहा है। महिला के परिजन दोनों को पीटते नजर आ रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह तमाशा कई लोग देख रहे हैं पर किसी ने भी उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की।
ये खबर भी पढ़ें... ऑफिस में शराब पार्टी , नशे में धुत कर्मचारी बोले- हमारा कुछ नहीं होगा
दोनों पक्षों ने किया राजीनामा
मामले में एसडीओपी जितेंद्र नगाइच का कहना है कि मामला भितरवार क्षेत्र का है। डायल 100 को बुलाया गया था, दोनों पक्षों को थाने लाया गया था। थाने आने पर दोनों पक्षों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने की लिखित बात कही थी। दोनों के बीच राजीनामा हो गया है।
ये खबर भी पढ़ें... Lok Sabha Election : सीएम मोहन ने पूछा- राहुल गांधी कैसे खटाखट दूर कर देंगे गरीबी ?
मामले में होगी जांच : आईजी
आईजी अरविंद कुमार सक्सेना का कहना है कि वीडियो आपके माध्यम से मेरे संज्ञान में आया है। इस वीडियो को संबंधित थाना प्रभारी और एसडीओपी को सर्कुलेट करूंगा और जांच कराऊंगा। यदि आपराधिक मामला बनता है, तो संबंधितों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया जाएगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
ग्वालियर में प्रेमी प्रेमिका की पिटाई, प्रेमी जोड़े का पिटाई का वीडियो, ग्वालियर क्राइम न्यूज, ग्वालियर आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, Beating of lover and girlfriend in Gwalior, Video of loving couple beating, Gwalior Crime News, Gwalior IG Arvind Kumar Saxena
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari