मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का आदेशः RERA के ये अधिकारी अब नहीं पास कर सकेंगे आदेश

Manish Kumar | Sept 17, 2025, 24:08 IST
Share
RERA HC
RERA HC

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रेरा के एन्फोर्समेंट ऑफिसरों के आदेश पारित करने पर रोक लगाई। क्रेडाई ने फैसले का स्वागत करते हुए इसे अपनी वैधानिक मांगों की पुष्टि बताया है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रेरा (Real Estate Regulatory Authority) के एन्फोर्समेंट ऑफिसरों के आदेश पारित करने पर रोक लगा दी है। यह आदेश खासकर उन अधिकारियों के लिए है जो रेरा के सदस्य या अडजुडिकेटिंग अथॉरिटी नहीं हैं। कोर्ट ने यह फैसला रेरा अधिनियम की मूल भावना को ध्यान में रखते हुए दिया है।

इस फैसले के बाद, अब केवल रेरा के आधिकारिक सदस्य ही आदेश पारित कर सकेंगे। इससे रेरा के अधिनियम में निष्पक्षता और अपील योग्य न्याय को मजबूती मिलेगी। वहीं, क्रेडाई के भोपाल चैप्टर ने इस फैसले का स्वागत किया है।

ये भी पढ़ें... RERA चेयरमैन एपी श्रीवास्तव को बड़ी राहत: सुप्रीम कोर्ट ने खत्म किया जांच का मामला

क्रेडाई ने कहा- हमारी मांगों की हुई पुष्टि

क्रेडाई (CREDAI) भोपाल ने इस फैसले का जोरदार समर्थन किया है। क्रेडाई का कहना है कि यह फैसला लंबे समय से उनके द्वारा की जा रही मांग की पुष्टि करता है।

RERA

ये हैं क्रेडाई की प्रमुख मांगें

क्रेडाई ने इस फैसले के साथ अपनी कुछ प्रमुख मांगें भी दोहराई हैं। इनमें शामिल हैं:

परियोजना पंजीयन की अवधि - प्रमोटर द्वारा घोषित समयसीमा तक परियोजना का पंजीकरण मान्य हो।
सीए सर्टिफिकेट का संशोधन - सीए सर्टिफिकेट के फॉर्मेट को संशोधित कर सही फार्मूला लागू किया जाए।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया - आवेदन की तारीख से 30 दिनों के भीतर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित किया जाए।
पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को छूट - पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को अन्य राज्यों की तरह पंजीयन से छूट मिले।
तिमाही प्रगति रिपोर्ट पर स्पष्टता - डेवलपमेंट कम्प्लीशन के बाद तिमाही प्रगति रिपोर्ट प्रक्रिया पर स्पष्टता लाई जाए।

ये भी पढ़ें... रियल एस्टेट OMAXE ग्रुप का शातिर खेल, RERA से बचने के लिए ग्राहकों को कंपनी का शेयर होल्डर बताया

अब आगे सुधार की उम्मीद

क्रेडाई ने सरकार से यह भी कहा है कि रेरा अधिनियम की हर व्याख्या उद्योग, उपभोक्ता और शासन तीनों के हित में सकारात्मक और प्रगतिशील होनी चाहिए। यह समय की मांग है कि रेरा से जुड़े सभी बिंदुओं पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार के विवाद से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें... निर्माण अनुमति, नक्शे-जमीन के दस्तावेजों में कमी, RERA ने रद्द किए 63 हाउसिंग प्रोजेक्ट

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
  • RERA
  • भू संपदा विनियामक प्राधिकरण
  • CREDAI
  • क्रेडाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज