ई रिक्शा पर हाईकोर्ट सख्त: बिना रजिस्ट्रेशन, परमिट के सड़कों पर कैसे मचा रहे धमा-चौकड़ी? SP, कलेक्टर को नोटिस

Neel Tiwari | Dec 17, 2025, 16:11 IST
Share
mp-high-court-notice-issue-registered-permit-electric-rickshaw-jabalpur
mp-high-court-notice-issue-registered-permit-electric-rickshaw-jabalpur

जबलपुर समेत मध्य प्रदेश के कई शहरों में बिना रजिस्ट्रेशन और परमिट के चल रहे ई-रिक्शा पर हाईकोर्ट ने सख्त रूप अपनाया है। कोर्ट ने इसको लेकर SP, कलेक्टर और सरकार को नोटिस जारी किया है।

Jabalpur. जबलपुर सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों में ई-रिक्शा बड़ी समस्या बन चुके हैं। इसका मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। ई-रिक्शा चालकों को रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस से छूट देने के केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन को चैलेंज किया गया है। हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार सहित ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट और जबलपुर कलेक्टर, एसपी को नोटिस जारी किया है।

बता दें कि ग्रीन एनर्जी प्रमोशन के तहत बैटरी वाले वाहनों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था। इससे ई-रिक्शा को आम वाहनों की तरह रजिस्ट्रेशन, परमिट और लाइसेंस से छूट दे दी गई थी। इस नोटिफिकेशन के खिलाफ अब समाजसेवी पीजी नाजपांडे ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

बिना लाइसेंस नाबालिग भी चला रहे ई-रिक्शा

याचिकाकर्ता के वकील दिनेश कुमार उपाध्याय ने कोर्ट को बताया कि नोटिफिकेशन के कारण 12 से 15 साल के नाबालिग बच्चे भी ई-रिक्शा चला रहे हैं। रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्यता ना होने से यातायात विभाग इन पर कार्रवाई नहीं कर पाता है। इसका असर शहर की यातायात व्यवस्था पर भी पड़ रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...मंत्रियों-नेताओं के ओवर रिएक्ट और बड़बोले बयानों से नाराज मध्यप्रदेश में सत्ता व संगठन

नियम अनुसार दी गई छूट - केंद्र सरकार

इस मामले में केंद्र सरकार की ओर से डिप्टी सॉलिसिटर जनरल सुयश मोहन गुरु और ASG सुनील जैन ने पक्ष रखा है। उन्होंने कोर्ट को बताया कि यह नोटिफिकेशन सेक्शन 66 के सेक्शन 3(N) के तहत जारी किया गया है। सरकार का कहना था कि इस नोटिफिकेशन में सभी नियमों का पालन किया गया है।

हालांकि, याचिकाकर्ता के वकील ने आपत्ति जताई कि अमेंडमेंट से मुख्य कानून को बदला नहीं जा सकता है। यह ई-रिक्शा व्यवस्था शहर की यातायात के लिए घातक साबित हो रही है। जबलपुर कलेक्टर को खुद स्कूली बच्चों को ई-रिक्शा में जाने से रोक लगानी पड़ी थी।

ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर में खनन कारोबारी और कटनी में बीजेपी नेता के ठिकानों पर आयकर का छापा

एमपी में ई-रिक्शा की खबर पर एक नजर...

  • जबलपुर और अन्य जिलों में ई-रिक्शा की बढ़ती समस्या, बिना रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस के चल रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
  • केंद्र सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन से ई-रिक्शा को रजिस्ट्रेशन, परमिट और लाइसेंस से छूट मिल गई है, जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है।
  • याचिका में बताया गया कि बिना लाइसेंस के नाबालिक भी ई-रिक्शा चला रहे हैं, जिससे सुरक्षा संबंधी खतरे बढ़ गए हैं।
  • केंद्र सरकार ने अपनी रक्षा में कहा कि नोटिफिकेशन सभी नियमों के अनुसार जारी किया गया था, जबकि याचिकाकर्ता ने इसे घातक बताया।
  • हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट और जबलपुर कलेक्टर को नोटिस जारी किया है, और अगली सुनवाई 16 जनवरी को होगी।
ये खबर भी पढ़िए...देश का पहला भोपाल-जबलपुर हाईटेक हाईवे, गाड़ियों की स्पीड खुद होगी कम, सुरंगों से निकलेंगे जानवर

ई-रिक्शा निजी कंपनी की याचिका हुई क्लब

दोनों पक्षों को सुनने के बाद चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की बेंच ने मामले को सुनवाई के योग्य माना है। वहीं, Piaggio व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड की एक और याचिका को अब इसी मामले के साथ जोड़ दिया गया है। अब दोनों याचिकाओं की सुनवाई एक साथ होगी।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: जबलपुर हाईकोर्ट में NHM अधिकारी विजय पांडे की अवैध नियुक्ति पर सुनवाई, संबंधित विभागों को नोटिस

केंद्र सरकार सहित परिवहन मंत्रालय और कलेक्टर को नोटिस

चीफ जस्टिस की बेंच ने केंद्र सरकार, सड़क परिवहन सचिव, जबलपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को नोटिस भेजा है। कोर्ट ने इनसे जवाब मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई 16 जनवरी को होगी। तब सरकार कोर्ट में अपना जवाब पेश करेगी। इस दिन तय होगा कि ई-रिक्शा ट्रांसपोर्ट एक्ट के दायरे में आएंगे या नहीं।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • जबलपुर कलेक्टर
  • केंद्र सरकार
  • चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा
  • जस्टिस विनय सराफ
  • एमपी में ई-रिक्शा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा