MP HC ने NRI कोटे में सीट आवंटन की रोक हटाई, छात्रों को मिलेगा फायदा

Raj Singh | Jan 08, 2025, 10:19 IST
Share
nri student
nri student

प्रदेश के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एनआरआई कोटे में प्रवेश पर हाई कोर्ट ने रोक हटा दी है। अब इन कॉलेजों में एनआरआई कोटे के तहत तय की गई 15% सीटों पर प्रवेश दिया जा सकेगा।

मध्यप्रदेश के नीजी मेडिकल कॉलेजों में एनआरआई कोटे में सीट आवंटन पर लगी रोक को उच्च न्यायालय ने हटा दिया है। अब कॉलेजों में एनआरआई कोटे के तहत 15 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। जबलपुर हाईकोर्ट ने यह फैसला मंगलवार को सुनाया।

कोर्ट ने एनआरआई कोटे से संबंधित याचिका खारिज की

हाईकोर्ट ने एनआरआई कोटे के तहत सीटों के आवंटन से संबंधित याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने यह कहा कि एनआरआई कोटे के तहत शाखाओं का वर्गीकरण करना नियमों का उल्लंघन नहीं है। याचिकाकर्ता द्वारा नियमों को चुनौती नहीं दी गई थी, इसीलिए कोर्ट ने इसे मंजूरी दी।
एमपी के लोगों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरु होंगी मेडिकल स्टाफ भर्तियां

ओजस यादव ने दायर की थी याचिका

डॉक्टर ओजस यादव ने याचिका दायर की थी। उनका आरोप था कि आठ ब्रांचों में एनआरआई कोटे का गलत आवंटन किया गया है, इस कारण से 8 बैंकों में उपलब्ध सीटों की 15% से अधिक सीटें एनआरआई के लिए आरक्षित कर दी गई हैं। इससे अन्य छात्रों के लिए उपलब्ध सीटों में कमी आई और आरक्षण नीति का उल्लंघन हुआ।

उज्जैन में बनेगी MP की पहली मेडिसिटी, CM रखेंगे मेडिकल कॉलेज की नींव

सरकार का पक्ष

प्रदेश सरकार का कहना है कि एनआरआई कोटे का उद्देश्य प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की आर्थिक स्थिति को सुधारना है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के पीए इनामदार केस का हवाला दिया और कहा कि 15 फीसदी सीटों का आवंटन विवेकाधीन है, जिसे हाईकोर्ट ने मंजूरी दी।

FAQ

  1. क्या हाईकोर्ट ने एनआरआई कोटे पर लगी रोक हटा दी है?
    हां, हाईकोर्ट ने एनआरआई कोटे में 15 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश की अनुमति दे दी है।
  2. किसने एनआरआई कोटे के खिलाफ याचिका दायर की थी?
    डॉक्टर ओजस यादव ने एनआरआई कोटे के खिलाफ याचिका दायर की थी।
  3. क्या एनआरआई कोटे के तहत शाखाओं का वर्गीकरण वैध है?
    हाईकोर्ट ने इसे वैध माना और कहा कि यह नियमों का उल्लंघन नहीं है।
  4. प्रदेश सरकार का इस मामले में क्या कहना था?
    प्रदेश सरकार ने कहा कि एनआरआई कोटे का उद्देश्य प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की आर्थिक स्थिति सुधारना है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • MP
  • जबलपुर समाचार
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • मेडिकल कॉलेज
  • NRI
  • एमपी मेडिकल कॉलेज
  • NRI students
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा