मेडिकल शिक्षकों की भर्ती पर एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, उच्च योग्यता तय करना पूरी तरह वैध
Neel Tiwari | Jan 17, 2026, 07:49 IST
mp-high court upholds higher qualification medical teachers
हाईकोर्ट ने मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की भर्ती को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार और भर्ती करने वाली एजेंसियां केवल न्यूनतम योग्यता तक सीमित न रहें। उन्हें बेहतर शिक्षा और गुणवत्ता के लिए Higher Qualification तय करनी चाहिए।
NEWS IN SHORT
- मेडिकल शिक्षकों की भर्ती में Higher Qualification तय करना संवैधानिक रूप से सही।
- MCI की योग्यता केवल न्यूनतम मानक, उससे ऊपर जाना प्रतिबंधित नहीं।
- चयन प्रक्रिया शुरू होने के बाद याचिका दायर करने पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी।
- अस्सिटेंट प्रोफेसर्स को अंतरिम रूप से चयन प्रक्रिया में शामिल करने से इंकार।
- अगली सुनवाई के लिए सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी।
NEWS IN DETAIL
क्या है पूरा मामला
याचिकाकर्ताओं का कहना था कि राज्य सरकार ने भारतीय चिकित्सा परिषद (MCI) द्वारा निर्धारित मानकों से अधिक योग्यता तय कर दी है। इससे कई योग्य उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो रहे हैं।
हायर क्वालिफिकेशन तय करने का विरोध
MCI की न्यूनतम अर्हता नहीं है अंतिम सीमा
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी नियम में यह नहीं कहा गया है कि न्यूनतम योग्यता से ऊपर जाना प्रतिबंधित है।
योग्यता बढ़ाने का मेडिकल बोर्ड को अधिकार
अदालत ने कहा कि इस मामले में राज्य सरकार ने योग्यता को कम नहीं किया है, बल्कि मेडिकल शिक्षा के स्तर को ऊंचा करने के लिए मानक बढ़ाए हैं, जो कानूनन गलत नहीं है।
देरी से अदालत आने पर सवाल
इसके बावजूद याचिकाकर्ताओं ने चयन प्रक्रिया शुरू हो जाने के काफी बाद 15 जनवरी 2026 को अदालत का रुख किया। कोर्ट ने माना कि इतनी देरी से याचिका दायर करना याचिकाकर्ताओं के पक्ष को कमजोर करता है।
अंतरिम राहत देने से स्पष्ट इनकार
प्रतिवादियों को दिया पक्ष रखने का मौका
यह फैसला मेडिकल शिक्षकों की भर्ती और उच्च शिक्षा में गुणवत्ता को मजबूत करेगा। यह मानकों को लेकर राज्य सरकार के अधिकारों को मजबूत करने वाला माना जा रहा है।
ये खबरें भी पढ़िए...
MPPSC के मेडिकल ऑफिसर के 1832 पदों के लिए 70 दिन चलेंगे इंटरव्यू, फूड सेफ्टी ऑफिसर पर ये जानकारी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari