मध्य प्रदेश की बेटी हिमानी तोमर बनी सेना में लेफ्टिनेंट, प्रदेश का नाम किया रोशन

Reena Sharma Vijayvargiya | Jun 03, 2025, 15:15 IST
Share
The sootr
The sootr

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की हिमानी तोमर ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा किया है। हिमानी ने सेना की कमीशनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेकर यह उपलब्धि हासिल की। वे चांद का पुरा गांव के रिटायर्ड सूबेदार माधौ सिंह और सुमन तोमर की बेटी हैं।

MP News : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की हिमानी तोमर ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर प्रदेश का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है। हिमानी ने सेना की कमीशनिंग सेरेमनी में भाग लेकर यह उपलब्धि हासिल की है। वे चांद का पुरा गांव के रिटायर्ड सूबेदार माधौ सिंह तोमर और सुमन तोमर की पुत्री हैं, जबकि उनके बड़े भाई लांस नायक विकास तोमर भी सेना में हैं। हिमानी की इस कामयाबी ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे चंबल अंचल और प्रदेश के लिए गर्व का विषय बनाया है।

खबर यह भी : ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा बने टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल

सेना में लेफ्टिनेंट बनी हिमानी तोमर का सफर

हिमानी ने आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज पुणे से नर्सिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसी कॉलेज से उन्होंने कमीशन्ड नर्सिंग ऑफिसर के रूप में सेना में कमीशन हासिल किया। पुणे के कैप्टन देवाशीष कीर्ति चक्र परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हिमानी को उनकी कमान सौंपी गई। यह समारोह सेना के विभिन्न उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

खबर यह भी : इंदौर में बोले लेफ्टिनेंट कर्नल एमके भटनागर, बॉर्डर पर बहुत मुश्किल पल देखे, पर देश हमेशा साथ रहा

हिमानी की प्रारंभिक शिक्षा शांति निकेतन, अंबाह से हुई, जबकि आगे की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय जौरा से पूरी की। हिमानी की शिक्षा और कड़ी मेहनत ने उन्हें यह मुकाम हासिल करने में मदद की।

खबर यह भी : इंदौर में बोले पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल जसविंदर सिंह सिंधू , ऑपरेशन सिंदूर में भारत के सैन्य सामर्थ्य को दुनिया ने देखा

तोमर परिवार- देश सेवा की मिसाल

हिमानी का पूरा परिवार सेना सेवा के प्रति समर्पित है। उनके पिता माधौ सिंह तोमर एक रिटायर्ड सूबेदार हैं, जबकि बड़े भाई विकास तोमर लांस नायक के पद पर तैनात हैं। हिमानी की सेना में कमीशनिंग से परिवार के इस समर्पण को नई ऊंचाई मिली है। यह परिवार मध्य प्रदेश की बेटियों की शक्ति और समर्पण का परिचायक है।

खबर यह भी : लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी के पास देश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही इलाकों में काम करने का लंबा अनुभव

पासिंग आउट परेड में शामिल हुए वरिष्ठ अधिकारी

हिमानी की पासिंग आउट परेड में आर्म्ड फोर्स मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर और कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल पंकज पी राव मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल ब्रिगेडियर वंदना अग्निहोत्री, अन्य सेना के वरिष्ठ अधिकारी और हिमानी के परिवार वाले भी उपस्थित थे। परेड के दौरान हिमानी सहित सभी कैडेटों को कमीशनिंग प्रदान की गई।

आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विस | ब्रिगेडियर लिड्डर

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • पासिंग आउट परेड
  • लेफ्टिनेंट कर्नल
  • सेना
  • ब्रिगेडियर लिड्डर
  • आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा