एमपी में 29 जुलाई को पेश होगा मोहन सरकार का पहला सप्लीमेंट्री बजट

Sandeep Kumar | Jun 09, 2025, 23:21 IST
Share
supplementary-budget-mohan
supplementary-budget-mohan

मध्य प्रदेश विधानसभा में 29 जुलाई को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेंगे। बजट विधानसभा की दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा में 29 जुलाई को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट (सप्लीमेंट्री बजट) पेश करेंगे। यह बजट विधानसभा की दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा। इससे पहले सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

बता दें कि सीएम मोहन यादव सरकार के इस पहले सप्लीमेंट्री बजट के लिए वित्त विभाग ने आदेश जारी किए थे। इस बजट में फिजूल खर्च और अफसरों के लिए वाहन खरीदी पर सख्त रोक होगी। सभी विभागों को वाहन खरीद प्रस्ताव न भेजने का निर्देश दिया गया है। यह बजट मुख्यतः केंद्र प्रायोजित योजनाओं और जनहित योजनाओं के लिए होगा।

dd8df49e-1de
dd8df49e-1de

मार्च 2025 में मध्य प्रदेश सरकारका मुख्य बजट 4.21 लाख करोड़ रुपए का पेश किया गया था। यह बजट पूरी तरह पेपरलेस था और महिलाओं, युवाओं, किसानों और उद्योगों पर केंद्रित था। 29 जुलाई को पेश होने वाला अनुपूरक बजट उसी योजना का विस्तार है।

ये खबर भी पढ़ें... कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान के बाद पहली बार मंच पर CM के साथ दिखे मंत्री विजय शाह

सभी विभागों को भेजे गए निर्देश

वित्त विभाग ने राज्य के सभी विभागों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि वे 13 जून तक अपनी आवश्यक बजट संबंधी जानकारी भेज दें। यह समयसीमा सुनिश्चित करेगी कि प्रस्तावों की समीक्षा कर समय पर बजट तैयार किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें... इंदौर की सोनम रघुवंशी को गाजीपुर से मेघालय ले गई पुलिस, सोनम के मेडिकल में सबकुछ निकला ठीक

फिजूल खर्च पर रोक

सप्लीमेंट्री बजट में सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि अफसरों के लिए वाहन खरीदी का कोई भी प्रस्ताव मंजूर नहीं होगा। वित्त विभाग ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि ऐसे गैर-जरूरी खर्चों को इस बार बजट में स्थान नहीं दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... एमपी पुलिस परीक्षा घोटाला: ग्वालियर-चंबल में नकल माफिया एक्टिव, साल्वर गैंग पर बड़ा खुलासा

जनहित योजनाओं पर होगा विशेष ध्यान

अनुपूरक बजट में जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए कौशल विकास, किसानों के लिए सहायता और ग्रामीण विकास प्रमुख प्राथमिकताएं होंगी।

ये खबर भी पढ़ें... अजब एमपी में गजब का मामला: अस्पताल में यूरिन सैंपल के लिए चाय के डिस्पोजल कप का इस्तेमाल

सप्लीमेंट्री बजट क्या होता है?

अनुपूरक बजट से तात्पर्य ऐसे बजट से है जिसे सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष के दौरान आवश्यक खर्चों के लिए स्वीकृत किया जाता है। यह बजट उस समय प्रस्तुत किया जाता है जब मौजूदा बजट में निर्धारित राशि पूरी नहीं होती या अतिरिक्त खर्चों की आवश्यकता होती है। अनुपूरक बजट एक समेकित विवरण होता है, जिसे अनुपूरक बजट के रूप में जाना जाता है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • अनुपूरक बजट
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • बजट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि