एमपी में सिर्फ इन किसानों को ही मिलेगी किसान सम्मान निधि, सरकार करने जा रही सख्ती
Sandeep Kumar | Jun 01, 2025, 17:59 IST
mp-kisan-nidhi-msp
एमपी सरकार ने नरवाई जलाने वाले किसानों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। प्रदेश में 700 किसानों को किसान सम्मान निधि की राशि रोकने का फैसला किया गया है। ये किसान समर्थन मूल्य से भी वंचित रहेंगे।
MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने नरवाई जलाने वाले किसानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। 700 किसानों को किसान सम्मान निधि की वार्षिक सहायता नहीं मिलेगी। वे न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी फसल भी नहीं बेच पाएंगे। दरअसल प्रदेश सरकार पहले ही नरवाई जलाने पर रोक लगाई थी। फिर भी हजारों किसानों ने नियम तोड़ा। इससे पर्यावरण को बड़ा नुकसान हुआ। अब तक 604 किसानों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
नर्मदापुरम जिले में नरवाई जलाने के सबसे ज्यादा 5774 मामले सामने आए हैं। केवल आठ मामलों में FIR दर्ज की गई है। यह दर्शाता है कि नियमों की व्यापक अनदेखी हो रही है। विदिशा में 1040, इंदौर में 837, गुना में 725, रायसेन में 620, सिवनी में 395 किसानों को चिन्हित किया गया है। प्रदेश के 52 जिलों में से 23 जिलों में नरवाई जलाने की कोई घटना दर्ज नहीं हुई है। यह किसानों की जागरूकता का संकेत देता है।
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर के कृषि महाविद्यालय में जली नरवाई, आंदोलनकारियों ने पूछा प्रशासन क्या अब करेगा FIR
सरकार ने किसानों को नरवाई जलाने से रोकने के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी है। हैप्पी सीडर और सुपर सीडर जैसे यंत्रों को सब्सिडी मिली थी। इसका उद्देश्य किसानों को वैकल्पिक उपाय अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था। फिर भी कई किसानों ने इस विकल्प को नजरअंदाज किया।
ये खबर भी पढ़िए... अब किसानों को नरवाई जलाना पड़ेगा भारी, सम्मान निधि और MSP दोनों से धोना पड़ेगा हाथ
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में नरवाई जलाने पर 3 किसानों पर एफआईआर, 770 किसानों से वसूला 16 लाख 71 हजार अर्थदंड
किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को सालाना 12000 रुपए मिलते हैं। इसमें आधी राशि केंद्र सरकार और आधी राज्य सरकार देती है। नरवाई जलाने वाले किसानों की सूची केंद्र को भेजी गई है। इन किसानों की निधि रोकने के लिए मंजूरी मांगी गई है। मंजूरी मिलने पर 7000 किसानों की सम्मान निधि बंद की जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए... सीएम की डेयरी के पास पहुंची नरवाई की आग, दो किसानों पर एफआईआर
सरकार ने नियमों का उल्लंघन करने वाले किसानों से करीब 2.28 करोड़ रुपए जुर्माना वसूला है। कुल 604 किसानों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इनमें अधिकांश मामले रायसेन जिले के हैं। रायसेन इस कार्रवाई में सबसे आगे है।
मध्य प्रदेश नरवाई जलाने के मामलों में देश में नंबर एक है। यह जानकारी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सीआरईएएमएस बुलेटिन से मिली है। बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक 20,422 से अधिक नरवाई जलाने की घटनाएं दर्ज हैं। विदिशा जिले में नरवाई जलाने के मामले सबसे ज्यादा हैं।
उज्जैन तीसरे नंबर पर और इंदौर पांचवें नंबर पर है। यह रिपोर्ट 21 अप्रैल को जारी की गई। CREAMS सैटेलाइट रिमोट सेंसिंग तकनीक से सक्रिय आग की घटनाओं की निगरानी करता है। घटनाओं का आकलन मानक प्रोटोकॉल के अनुसार किया जाता है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा मामले
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर के कृषि महाविद्यालय में जली नरवाई, आंदोलनकारियों ने पूछा प्रशासन क्या अब करेगा FIR
सरकार दे रही थी सब्सिडी, फिर भी...
ये खबर भी पढ़िए... अब किसानों को नरवाई जलाना पड़ेगा भारी, सम्मान निधि और MSP दोनों से धोना पड़ेगा हाथ
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में नरवाई जलाने पर 3 किसानों पर एफआईआर, 770 किसानों से वसूला 16 लाख 71 हजार अर्थदंड
सम्मान निधि की राशि पर रोक!
ये खबर भी पढ़िए... सीएम की डेयरी के पास पहुंची नरवाई की आग, दो किसानों पर एफआईआर
जुर्माने और एफआईआर पर रायसेन जिला टॉप पर
नरवाई जलाने में मध्यप्रदेश टॉप पर
उज्जैन तीसरे नंबर पर और इंदौर पांचवें नंबर पर है। यह रिपोर्ट 21 अप्रैल को जारी की गई। CREAMS सैटेलाइट रिमोट सेंसिंग तकनीक से सक्रिय आग की घटनाओं की निगरानी करता है। घटनाओं का आकलन मानक प्रोटोकॉल के अनुसार किया जाता है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari