MP Monsoon update : प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश का हाईअलर्ट, शिवपुरी में बाढ़ जैसे हालात
Sandeep Kumar | Jul 08, 2024, 07:34 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-08T072340.776
मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। किसी हिस्से में तेज तो कहीं कम बारिश हो रही है। रविवार यानी 7 जुलाई को सुबह 8:30 बजे से शाम के 5:30 बजे तक सिवनी में सर्वाधिक 62 मिलीमीटर बारिश हुई।
एमपी में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD की मानें तो प्रदेश के सभी जिलों में जोरदार बारिश होने वाली है। रविवार को कई जिलों में भारी बारिश हुई है। ग्वालियर में तो एक सड़क ही बह गई है। सबसे बुरा हाल शिवपुरी जिले का है, यहां पर भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
रविवार यानी 7 जुलाई को सुबह 8:30 बजे से शाम के 5:30 बजे तक सिवनी में सर्वाधिक 62 मिलीमीटर बारिश हुई। सतना में 42, खजुराहो में 34, जबलपुर में 7, छिंदवाड़ा में 0.6,ग्वालियर में 20, और खरगोन में 15 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
शिवपुरी और उससे ऊपरी क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सेंवढ़ा कस्बे में रविवार को सिंध नदी की बदौलत बाढ़ जैसे हालात हैं। दो दिन पहले तक सिंध नदी में कल-कल करते हुए महीन धाराओं का प्रवाह हो रहा था, लेकिन जैसे ही नदी में जलस्तर बढ़ा सनकुआं अपने पूरे बेग के साथ सिंहनाद करते हुए सिंध की धाराएं गिरने लगीं। सिंध नदी के उफान पर आते ही आसपास के क्षेत्रों से पर्यटक और सैलानी इस दृश्य को निहारने के लिए पहुंच गए।
![e672a096-1ef]()
ग्वालियर में निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। यहां सड़क के धंसने से यातायात बाधित हो गया। मुरैना के जौरा में निचली बस्तियों में पानी घुसने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सिवनी और बालाघाट में तेज बारिश हुई। बड़वानी जिले के सेंधवा में बारिश से धुंध छा गई है।
मौसम विभाग ने सोमवार को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, देवास, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, कटनी, पन्ना और दमोह जिलें में भारी बारिश का अलर्ट है।
मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर-चंबल और प्रदेश के अन्य हिस्सों से दो ट्रफ लाइन गुजर रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश के ऊपर एक परिसंचरण मौसम तंत्र सक्रिय है। इनकी वजह से प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर चल रहा है।
![sandeep mishr]()
रविवार यानी 7 जुलाई को सुबह 8:30 बजे से शाम के 5:30 बजे तक सिवनी में सर्वाधिक 62 मिलीमीटर बारिश हुई। सतना में 42, खजुराहो में 34, जबलपुर में 7, छिंदवाड़ा में 0.6,ग्वालियर में 20, और खरगोन में 15 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
शिवपुरी में जोरदार बारिश से बाढ़ जैसे हालात
e672a096-1ef
भारी बारिश से ग्वालियर के नीचे स्थलों में जलभराव
इन जिलों में बारिश की चेतावनी
प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari