मंत्री इंदर सिंह परमार ने राजा राममोहन राय को बताया अंग्रेजों का दलाल, मांगनी पड़ी माफी

Amresh Kushwaha | Nov 16, 2025, 13:30 IST
Share
minister-indersingh-parmar-apology-controversial-statement-birsa-munda-jayanti
minister-indersingh-parmar-apology-controversial-statement-birsa-munda-jayanti

मंत्री इंदर सिंह परमार ने राजा राममोहन राय को लेकर एक विवादित बयान दिया था। अब इस बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने एक्स पर माफी मांगी है। क्या कुछ कहा था मंत्री ने... चलिए बताते हैं

मध्यप्रदेश प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। शनिवार, 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर कई अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

वहीं, एक कार्यक्रम में मंत्री परमार भी शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने राजा राममोहन राय को अंग्रेजों का दलाल कहा था। वहीं अब इस बयान को लेकर शिक्षा मंत्री ने माफी मांगी है।

राजा राममोहन राय को बताया अंग्रेजों का दलाल

मध्यप्रदेश के आगर मालवा में बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम में मंत्री परमार ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने इस दौरान राजा राममोहन राय को अंग्रेजों का दलाल बताया।

परमार ने कहा कि अंग्रेजी शासन भारतीयों की आस्था बदलने के लिए मिशनरी स्कूलों का इस्तेमाल कर रहा था। उनके अनुसार, राजा राममोहन राय भी इस साजिश का हिस्सा थे। परमार ने यह भी कहा कि धर्मांतरण के खिलाफ सबसे बड़ा संघर्ष बिरसा मुंडा ने किया। उनका मानना था कि आदिवासी समाज को बचाने का श्रेय बिरसा मुंडा को जाता है।
ये खबर भी पढ़िए...मंत्री इंदर सिंह परमार से मीसाबंदी ने सम्मान लेने से किया इनकार, कलेक्टर ने भी की जी हुजूरी, मचा हड़कंप

मंत्री ने एक्स पर ट्वीट कर मांगी माफी

मंत्री परमार ने इस विवाद को लेकर अपनी सफाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम के दौरान मुझसे गलती से राजा राममोहन राय के बारे में कुछ गलत शब्द निकल गए।

इसके लिए मैं दिल से दुखी हूं और प्रायश्चित करता हूं। राजा राममोहन राय हमारे इतिहास के महान समाज सुधारक थे। इनका मैं व्यक्तिगत रूप से सम्मान करता हूं।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार कुलगुरूओं से बोले- यूनिवर्सिटी के खाली पदों पर भर्ती नहीं करेंगे, तो PSC से करवा देंगे

मंत्री इंदर सिंह परमार के विवादित बयान की खबर पर एक नजर...

  • मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने राजा राममोहन राय को अंग्रेजों का दलाल कहा, जिसके बाद माफी मांगी।
  • मंत्री परमार ने ट्वीट कर स्वीकार किया कि उन्होंने 15 नवंबर को आगर मालवा में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम में गलती से यह बयान दिया।
  • परमार ने कहा कि अंग्रेजों द्वारा मिशनरी स्कूलों के जरिए धर्मांतरण की साजिश चल रही थी और राजा राममोहन राय इस साजिश का हिस्सा थे।
  • मंत्री ने बिरसा मुंडा को धर्मांतरण के खिलाफ संघर्ष करने वाला नेता बताया और आदिवासी समाज को बचाने का श्रेय उन्हें दिया।
  • परमार ने पिछली सरकारों पर आरोप लगाया कि उन्होंने आदिवासी नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास दबाया और धर्मांतरण को बढ़ावा देने वालों को महान बताया।

मिशनरी स्कूलों के खिलाफ भी दिया बयान

वहीं इस दौरान परमार ने कहा कि अंग्रेजों के समय में मिशनरी स्कूल ही शिक्षा का एकमात्र साधन थे। इन स्कूलों में धर्मांतरण की गतिविधियां चलती थीं।

परमार ने बताया कि बिरसा मुंडा भी शिक्षा पाना चाहते थे। वहीं, मिशनरी गतिविधियां देखकर उन्होंने उन स्कूलों को छोड़ दिया। फिर वे अंग्रेजी शासन के खिलाफ आंदोलन में शामिल हो गए।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: एमपी में कार रुकवाकर मंत्री इंदर सिंह परमार दौड़े, फसल में लगी आग बुझाने लगे

धर्मांतरण को मिला अंग्रेजों का समर्थन

मंत्री परमार ने कहा कि अंग्रेजों ने कुछ लोगों को समाज सुधारक बना दिया। उनका असली उद्देश्य धर्मांतरण बढ़ाना था। इसी का जिक्र करते हुए उन्होंने राजा राममोहन राय को अंग्रेजों का दलाल बताया था।

परमार का कहना था कि केवल बिरसा मुंडा ने धर्मांतरण को रोकने की कोशिश की। उन्होंने आदिवासी समाज को बचाने के लिए संघर्ष किया।

पिछली सरकारों पर हमला

परमार ने पिछली सरकारों पर भी हमला बोला और आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि पिछली सरकारों ने आदिवासी नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास दबाया था। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने धर्मांतरण के प्रयासों को बढ़ावा दिया, उन्हें महान बताया गया था। साथ ही, असली वीरों को छिपा दिया गया था।

ये खबर भी पढ़िए...शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने America की खोज को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

साल 2025 को बताया खास

मंत्री परमार ने इस अवसर पर यह भी कहा कि साल 2025 एक ऐतिहासिक साल है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस साल बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, सरदार पटेल की 150वीं जयंती और वंदे मातरम् के विशेष स्मरण का आयोजन हुआ। उन्होंने आदिवासी समाज के योगदान को भी सराहा। खासकर उनके वन संरक्षण के कार्य को सबसे अहम बताया।



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • बिरसा मुंडा
  • बिरसा मुंडा की जयंती
  • उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार
  • बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती
  • मंत्री इंदर सिंह परमार के विवादित बयान
  • राजा राममोहन राय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा