विजय शाह मामले में SIT की जांच पूरी, SC को सौंपेगी रिपोर्ट, मंत्रीजी से नहीं लिया बयान

Rohit Sahu | May 27, 2025, 09:51 IST
Share
supreme court vijay shah sit
supreme court vijay shah sit

मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी की जांच सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित एसआईटी ने पूरी कर ली है।

मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के बयान की जांच के लिए बनाई गई SIT की जांच पूरी हो गई है। बुधवार को यह रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी जाएगी। यह मामला हाई कोर्ट के स्वतः संज्ञान के बाद एफआईआर दर्ज होने से शुरू हुआ था। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा।

घटनास्थल पर जाकर भी SIT ने की जांच

सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन पुलिस महानिदेशक द्वारा किया गया था। इस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उस वीडियो की भी जांच की जिसमें विजय शाह कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में सार्वजनिक मंच से बोलते नजर आ रहे हैं। इसके अतिरिक्त मंच पर मौजूद लोगों से पूछताछ और अन्य तथ्यों का परीक्षण भी किया गया।

मानपुर जाकर जुटाए गए प्रमाण

एसआईटी ने पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए धार के मानपुर का दौरा भी किया। वहां जाकर टीम ने चश्मदीदों से बातचीत की और सभास्थल की परिस्थितियों का आकलन किया। यह स्थल वही है जहां विवादित भाषण दिया गया था। वीडियो फुटेज की बारीकी से पड़ताल भी जांच का हिस्सा रही।

मंत्री विजय शाह से नहीं लिया गया बयान

जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, एसआईटी ने जांच के दौरान मंत्री विजय शाह से किसी भी प्रकार का बयान नहीं लिया। यह तथ्य चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि मामले में प्रत्यक्ष रूप से उनका नाम जुड़ा हुआ है। यह भी बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा 28 मई तक रिपोर्ट सौंपने का समय निर्धारित किया गया था।

यह भी पढ़ें...CM मोहन यादव बढ़ाएंगे विभागाध्यक्षों के अधिकार, पार्टी की बैठक में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल

हाईकोर्ट ने स्वतः लिया था संज्ञान

इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर विजय शाह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने जांच की निगरानी अपने हाथ में लेते हुए एसआईटी गठित करने को कहा था। अब रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी जाएगी।

यह भी पढ़ें...मंत्री विजय शाह गायब, कांग्रेस ने लगाए ढूंढ कर लाने वाले को इनाम देने के पोस्टर, SIT पहुंची गांव

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

विजय शाह सोफिया कुरैशी बयान | विजय शाह का वीडियो

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • SIT
  • विजय शाह
  • विजय शाह का वीडियो
  • विजय शाह सोफिया कुरैशी बयान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा