पचमढ़ी प्रशिक्षण शिविर में MP-MLA सीखेंगे टाइम मैनेजमेंट, पब्लिक डीलिंग; शिवराज सिंह बताएंगे मोदी का MP विजन

Abhilasha Saksena Chakraborty | Jun 09, 2025, 18:29 IST
Share
BJP Training camp in Pachmarhi
BJP Training camp in Pachmarhi

मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में 14 से 16 जून तक भाजपा विधायकों, सांसदों और मंत्रियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की तिथि घोषित की जा सकती है।

MP News: मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर14 जून से 16 जून 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में विधायकों, सांसदों और मंत्रियों को कई विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिनमें टाइम मैनेजमेंट (Time Management), पब्लिक डीलिंग (Public Dealing), मोबाइल मैनेजमेंट, और भाजपा की रीति-नीति शामिल हैं।

सुबह योग और प्रार्थना से होगी दिन की शुरुआत

प्रतिभागियों को सुबह 6 बजे जागना होगा और 7 से 8 बजे तक योग और प्रार्थना कराई जाएगी। यह शिविर न केवल राजनीतिक बल्कि व्यक्तिगत विकास पर भी केंद्रित होगा।

उद्घाटन सत्र में अमित शाह का संबोधन

14 जून को दोपहर 12 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। वे जनसंघ से लेकर भाजपा (BJP) तक की यात्रा पर व्याख्यान देंगे। इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।
ये भी पढ़ें:

भाजपा नेता अतुल चौरसिया के देह व्यापार के अड्डे में रांची, भोपाल, कोलकाता और बैंगलोर की लड़कियां...

पहले दिन होंगे चार सत्र

  • पहले दिन दोपहर बाद से चार प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्रमुख विषय होंगे:
  • हमारा विचार और पंच निष्ठा
  • भाजपा की कार्यपद्धति
  • चुनाव क्षेत्र प्रबंधन और नवाचार
विधायकों और सांसदों की भूमिका

तीन ग्रुप में बंटेगा दूसरा दिन

  • पहला ग्रुप: पहली-दूसरी बार के विधायक — सुधीर गुप्ता, सीता शरण शर्मा
  • दूसरा ग्रुप: वरिष्ठ विधायक — डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, प्रदीप लारिया
  • तीसरा ग्रुप: सांसद — केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, दुर्गादास ऊईके

शिवराज सिंह चौहान प्रस्तुत करेंगे मोदी सरकार का मध्य प्रदेश विजन

भोपाल में धर्म परिवर्तन का नया मामला, झोपड़ी में हो रहा था खेल, मिशनरी के लोग रंगे हाथ पकड़े गए

टाइम मैनेजमेंट सिखाएंगे भूपेंद्र यादव

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव विशेष सत्र में टाइम मैनेजमेंट और पब्लिक डीलिंग पर प्रशिक्षण देंगे। यह सत्र नेताओं के कामकाजी जीवन में सुधार लाने और जनता के साथ बेहतर संवाद बनाने के लिए होगा।

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुनाव

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुनाव को लेकर पिछले पांच महीनों से सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के मन में यही सवाल है-प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव आखिर कब होगा?

जनवरी में प्रदेश के 60 संगठनात्मक जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। बूथ, मंडल और जिला स्तर पर चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। फरवरी में अध्यक्ष पद का चुनाव प्रस्तावित था, लेकिन इसे लगातार टाला जाता रहा।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस प्रशिक्षण शिविर के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की तिथि घोषित की जा सकती है। राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने हाल ही में कहा कि “तारीख तय नहीं है, लेकिन चुनाव समय पर होंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • MP News
  • BJP
  • अमित शाह
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • भूपेंद्र यादव
  • पचमढ़ी
  • भाजपा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच