मोहन कैबिनेट की बैठक, धार में शुरू होगा PM मित्र पार्क, 4 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी

Amresh Kushwaha | Updated:
Share
mp-mphan-cabinet-meeting
mp-mphan-cabinet-meeting

मंत्रालय में 2 सितंबर को एमपी कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सीएम मोहन यादव ने की। वहीं इस बैठक में प्रशासनिक मामलों समेत कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 02 सितंबर को मंत्रालय में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में राज्य के विकास के लिए अहम फैसले लिए गए। इस बैठक में सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही, इंदौर-उज्जैन मार्ग को फोरलेन बनाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए प्रमुख निर्णयों की जानकारी दी।

धार में बनेगा पीएम मित्रा पार्क

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि धार में पीएम मित्रा पार्क की स्थापना की जा रही है, जो देश में कॉटन क्रांति की शुरुआत का प्रतीक बनेग। इंदौर और पीथमपुर में पहले से ही बड़ी कॉटन इंडस्ट्री मौजूद है। 3 सितंबर को इस पार्क के रोड शो का आयोजन किया जाएगा। इसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी शामिल होंगे। इस रोड शो में देश-विदेश से लोग हिस्सा लेंगे। पार्क में 120 प्रति वर्ग मीटर विकास शुल्क लिया जाएगा। साथ ही, पहले आने वाले निवेशकों को जमीन आवंटित की जाएगी।

मंत्री विजयवर्गीय ने यह भी बताया इस योजना से 3 लाख युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना जताई गई है। साथ ही एक लाख युवाओं को अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार मिलेगा।

हर घर नल जल योजना पर चर्चा

मोहन कैबिनेट बैठक में हर घर नल जल योजना पर चर्चा की गई। कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि मध्य प्रदेश में हर घर तक शुद्ध जल पहुंचाने के उद्देश्य से नल जल योजना को काफी सफलता मिली है। जल जीवन मिशन के तहत इस योजना का अच्छा कार्यान्वयन हुआ है। साथ ही, इसे जल्द ही पूरा किया जाएगा। योजना में 80 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है।

eb2bc459-921
eb2bc459-921


इंदौर-उज्जैन मार्ग फोरलेन योजना को मिली मंजूरी

इंदौर-उज्जैन मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग का प्रस्ताव तैयार किया है। कैबिनेट बैठक में इस योजना पर भी चर्चा की गई। इस प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि इंदौर से उज्जैन तक नया ग्रीनफील्ड फोरलेन मार्ग बनाया जाएगा। शुरुआत में यह परियोजना PWD विभाग के तहत थी। लेकिन लागत बढ़कर अब 2935.15 करोड़ रुपए हो जाने के कारण इसे हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इस फोरलेन में 48 किलोमीटर लंबी सड़क शामिल होगी। इसमें पेवर्ड शोल्डर, सर्विस रोड, अंडरपास, फ्लाईओवर और प्रमुख जंक्शन का निर्माण किया जाएगा। परियोजना को पूरा करने की समयसीमा 17 महीने निर्धारित की गई है।

जानकारी के अनुसार, यह मार्ग सिंहस्थ महाकुंभ के दौरान भारी यातायात का सामना करेगा। साथ ही, इसके फोरलेन बनने से यातायात की सुविधा बढ़ेगी और दुर्घटनाओं के खतरे में भी कमी आएगी।

dd0632f3-aa3
dd0632f3-aa3


नर्मदापुरम-टिमरनी सड़क को मिली मंजूरी

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि नर्मदापुरम से टिमरनी तक 72 किलोमीटर लंबी सड़क हाइब्रिड एंन्युटी मॉडल के तहत बनाई जाएगी। इसकी अनुमानित लागत 972.16 करोड़ रुपए होगी। इस परियोजना में अंडरपास, फ्लाईओवर और जंक्शन का निर्माण शामिल है। वहीं, उज्जैन के हरिफाटक आरओबी पर वर्तमान में दो लेन का ब्रिज है। इसे सिंहस्थ मेले को ध्यान में रखते हुए चार लेन का किया जाएगा। इसके लिए 371 करोड़ रुपए की मंजूरी मिल चुकी है।

शहडोल के फुटबॉल खिलाड़ी अब विदेश में करेंगे ट्रेनिंग

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मन की बात में शहडोल के फुटबॉल खिलाड़ियों की सराहना की थी। इस पॉडकास्ट को जर्मनी के एक फुटबॉलर ने सुना और खिलाड़ियों को कोचिंग देने की इच्छा व्यक्त की। अब सरकार इन खिलाड़ियों को विदेश भेजने की योजना बना रही है।

59af76d3-ff9
59af76d3-ff9


ग्वालियर पर्यटन में 3200 करोड़ रुपए का निवेश

ग्वालियर पर्यटन कॉन्क्लेव में 3200 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इस क्षेत्र में काम करने वाली बड़ी कंपनियां इस आयोजन में शामिल हुई हैं। सचिन गुप्ता ने एक हजार करोड़ रुपए का निवेश प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। कुल मिलाकर 20 से अधिक निवेशकों ने निवेश के प्रस्ताव दिए हैं।

मोहन कैबिनेट में लिए गए अब तक के फैसले...

मोहन कैबिनेट की बैठक, उज्जैन से इंदौर और इंदौर से पीथमपुर तक चलेगी मेट्रो, पुलिसकर्मियों को भी तोहफा

मोहन कैबिनेट की बैठक, भोपाल में खुलेगा इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग हब, आदिवासी छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला 5 लाख कर्मचारी होंगे पदोन्नत, खाली होने वाले 2 लाख पदों पर होंगी भर्तियां

मोहन कैबिनेट की बैठक आज | मप्र कैबिनेट बैठक के फैसले | मप्र कैबिनेट बैठक न्यूज | MP News

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मोहन कैबिनेट
  • कैबिनेट मंत्री
  • मप्र कैबिनेट बैठक न्यूज
  • मप्र कैबिनेट बैठक के फैसले
  • मोहन कैबिनेट की बैठक आज
  • सिंहस्थ महाकुंभ
  • मोहन कैबिनेट बैठक
  • सिंहस्थ महाकुंभ 2028
PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर

By Amresh Kushwaha

PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर
इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे

By Sanjay Gupta

इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका

By Amresh Kushwaha

डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम

By Umeshwari Baghel

CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण

By Jageshwar Prasad

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद

By Amresh Kushwaha

MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद