एमपी में शराब होगी महंगी! नई आबकारी नीति तैयार, कैबिनेट से मिलेगी मंजूरी
Sourabh Bhatnagar | Jan 16, 2026, 09:25 IST
mp new excise policy 2026
मध्यप्रदेश सरकार ने अगले साल यानी 2026-27 के लिए नई आबकारी नीति बना ली है। इसके तहत शराब की कीमतें बढ़ सकती हैं। सरकार ने 19,000 करोड़ रुपए का राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा है।
News In Short
- नई नीति: शराब की कीमतें बढ़ सकती हैं, 19,000 करोड़ रुपए का राजस्व लक्ष्य।
- नीलामी: शराब दुकानों की नीलामी 20% अधिक कीमत पर होगी, नई दुकानें नहीं खुलेंगी।
- ठेकेदार समस्याएं: कुछ जिलों में ठेकेदारों ने ठेका छोड़ दिया, देवास में आत्महत्या हुई।
- मोनोपॉली: कुछ इलाकों में शराब महंगी बेची जा रही है और देसी शराब की कमी है।
- फर्जीवाड़ा रोकना: फर्जीवाड़े को रोकने के लिए केवल ई-चालान और ई-बैंक गारंटी मान्य होंगे।
News In Detail
सरकार ने अगले साल शराब से 19,000 करोड़ रुपए की कमाई का लक्ष्य रखा है, जो पिछले साल से 3,000 करोड़ रुपए ज्यादा है। इस कदम से सरकार को वित्तीय तौर पर मजबूती मिल सकती है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं के लिए ज्यादा पैसा जुटाना है।
नई नीति की प्रमुख बातें
इस नीति का प्रेजेंटेशन मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने भी किया गया है। अब इसे आखिरी मंजूरी के लिए कैबिनेट में भेजा जाएगा।
7d5fdd9d-7aa
इस नीति के तहत शराब दुकानों के लिए एक रिजर्व प्राइस तय किया जाएगा। साथ ही इनकी नीलामी 20% ज्यादा कीमत पर ई-नीलामी के जरिए की जाएगी। हालांकि, इस बार कोई नई शराब दुकान खोलने का प्लान नहीं है। राज्य में 3 हजार 553 शराब दुकानों की एकल ई-टेंडर नीलामी की जाएगी।
Excise policy in MP : चुनौतियां और समस्याएं
इसके अलावा, कुछ इलाकों में शराब की कीमतों को लेकर मोनोपॉली की भी शिकायतें आई हैं। भोपाल, उज्जैन, सागर, टीकमगढ़ और मुरैना जैसे जिलों में शराब को एमआरपी से ज्यादा कीमत पर बेचा जा रहा है। इन जिलों में देसी शराब की भी कमी हो गई है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
सूत्र Knowledge
क्या होती है शराब नीति ?
मुख्य रूप से शराब नीति में निम्नलिखित पहलु शामिल होते हैं:
- कर और टैक्स: शराब पर लगाए जाने वाले कर और टैक्स की दरें तय की जाती हैं, जिससे सरकार को राजस्व मिलता है।
- शराब की बिक्री और लाइसेंस: शराब बेचने वाली दुकानों और ठेकेदारों को लाइसेंस देने के नियम, साथ ही शराब की दुकानें कहां और किस तरह से खोली जा सकती हैं।
- मूल्य निर्धारण: शराब की कीमत तय करने के लिए नियम, ताकि शराब की बिक्री संतुलित तरीके से हो सके और किसी भी प्रकार की मोनोपॉली न हो।
- शराब की खपत पर नियंत्रण: शराब पीने की उम्र, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर पाबंदी, शराब पीने से संबंधित स्वास्थ्य चेतावनियाँ आदि।
- नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी: शराब के दुरुपयोग को रोकने के लिए कदम उठाना, जैसे शराब पीने के बाद वाहन चलाने पर रोक आदि।
कंपोजिट शराब की दुकानें और समीक्षा
इसे लागू करने से राज्य सरकार को अच्छी खासी आमदनी हुई है। अब सरकार इस मॉडल की समीक्षा करेगी और अगले तीन महीनों में इसके नतीजों पर गौर करेगी।
ई-चालान और ई-बैंक गारंटी रुकेगा फर्जीवाड़ा
2025-26 की शराब नीति में क्या है?
शराब की दुकानों में POS मशीन लगाना अनिवार्य किया गया था। इसके अलावा, राजस्व बढ़ाने और अवैध शराब को रोकने पर भी जोर दिया गया था।
शराब नीति के मुख्य बिंदु:
- धार्मिक स्थलों पर बैन: उज्जैन, ओंकारेश्वर, मैहर, चित्रकूट, दतिया, पन्ना, मंडला, मुलताई, मंदसौर, अमरकंटक, सलकनपुर, कुंडलपुर, बांदकपुर, बरमानकलां और बरमानखुर्द जैसे 19 धार्मिक शहरों और गांवों में 1 अप्रैल 2025 से शराब की बिक्री पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया था।
- दूरी और स्थान: शराब की दुकानों को स्कूल, कॉलेज और मंदिरों से कम से कम 150 मीटर दूर रखा गया था। इसके अलावा, शराब की दुकानें हाईवे से भी नजर नहीं आनी चाहिए थी।
- POS मशीन अनिवार्य: अब सभी शराब की दुकानों पर POS मशीन का होना जरूरी किया गया था। अगर किसी दुकान में यह मशीन नहीं थी, तो शराब बेचना मना कर दिया गया था और जुर्माना भी लगाया गया था। अगर यह नियम तोड़ा गया तो लाइसेंस रद्द कर दिया गया था।
शराब नीति फिर उमा भारती ने सरकार के खिलाफ खोल दिया मोर्चा, बोलीं- चौकीदार जिंदा है
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari