MP में निगम-मंडलों की लंबित सूची साफ: देर रात नियुक्तियों की बारिश, सियासी संतुलन साधने की कोशिश

Ramanand Tiwari | May 02, 2026, 13:19 IST
Share
mp nigam mandal niyukti
mp nigam mandal niyukti

देर रात एमपी सरकार ने निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में बड़े पैमाने पर राजनीतिक नियुक्तियां की हैं। इस बार दर्जन भर से ज्यादा नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल बढ़ गई है।

मध्यप्रदेश में लंबे समय से अटकी निगम-मंडलों की नियुक्तियों पर आखिरकार मुहर लग गई है। शुक्रवार रात को जारी आदेशों में कई नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। इन नियुक्तियों में संगठन के पुराने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं। सियासी खींचतान और अंदरूनी गुटबाजी के बीच आई इस सूची को संतुलन बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

काफी समय से एमपी निगम-मंडल में नियुक्तियों को लेकर पार्टी के अंदर खींचतान चल रही थी। अलग-अलग गुट अपने-अपने लोगों को इन पदों पर लगवाने की कोशिश कर रहे थे। इसी वजह से फैसला बार-बार टलता जा रहा था। अब जब सूची जारी की गई है, तो इसमें कई तरह के समीकरण साधने की कोशिश नजर आ रही है, चाहे वो क्षेत्रीय संतुलन हो या संगठन के प्रति वफादारी।

नियुक्तियों में क्या खास दिखा?

  • संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की कोशिश
  • कुछ नए चेहरों को मौका देकर संतुलन साधा गया
  • पुराने और अनुभवी नेताओं की भी वापसी
  • अलग-अलग क्षेत्रों और वर्गों का प्रतिनिधित्व
  • पहले अन्य दलों से आए नेताओं को सीमित अवसर
किसे क्या जिम्मेदारी मिली?
सरकार द्वारा जारी सूची में कई अहम पदों पर नियुक्तियां की गई हैं:

नामपद
विजय यादवअध्यक्ष, चित्रकूट विकास प्राधिकरण
सत्येंद्र भूषण सिंहअध्यक्ष, म.प्र. लघु उद्योग निगम
गुड्डी आदिवासीअध्यक्ष, सहारिया विकास प्राधिकरण
कौशल शर्माअध्यक्ष, महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान
सौभाग्य सिंहअध्यक्ष, पाठ्य पुस्तक निगम
डॉ. राघवेंद्र सिंहसदस्य, योग आयोग
वीरेंद्र गोयलअध्यक्ष, सिंगरौली विकास प्राधिकरण
संदीप जैनअध्यक्ष, जबलपुर विकास प्राधिकरण
प्रशांत केसवानीउपाध्यक्ष, जबलपुर विकास प्राधिकरण
रमेश शर्माअध्यक्ष, राज्य कर्मचारी कल्याण समिति
पंकज जोशीअध्यक्ष, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड
राकेश जादौनउपाध्यक्ष, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड
प्रवीण शर्माअध्यक्ष, युवा आयोग
ओम जैनअध्यक्ष, गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल
प्रभु दयाल कुशवाहाअध्यक्ष, कुश समाज कल्याण बोर्ड
विनोद गोटियाअध्यक्ष, तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण

सियासी संदेश क्या है?

इन नियुक्तियों को सिर्फ प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि सियासी मैसेज के तौर पर भी देखा जा रहा है। पार्टी ने यह संकेत देने की कोशिश की है कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। वहीं नए चेहरों को भी अवसर मिलता रहेगा।

आगे क्या?

निगम-मंडलों में नियुक्तियां: यह सूची आने के बाद अब उन नेताओं की नजर अगले चरण की नियुक्तियों पर है, जिन्हें अभी तक मौका नहीं मिला। ऐसे में यह प्रक्रिया अभी पूरी तरह खत्म नहीं मानी जा रही है।

यहां आदेश की कॉपी देखें…

संदीप जैन को जबलपुर विकास प्राधिकरण (JDA) का अध्यक्ष

b1a8b68f-82a
b1a8b68f-82a




वीरेंद्र गोयल को सिंगरौली विकास प्राधिकरण का कार्यभार


8ca65468-c34
8ca65468-c34


राघवेंद्र शर्मा को योग आयोग का अध्यक्ष


92b69d90-d31
92b69d90-d31


प्रवीण शर्मा को युवा आयोग का अध्यक्ष
प्रवीण शर्मा को युवा आयोग का अध्यक्ष बनाकर राज्य सरकार ने युवाओं के कल्याण और विकास को प्राथमिकता दी है।

7c3710f2-5d2
7c3710f2-5d2


पंकज जोशी बने खादी बोर्ड के अध्यक्ष


3ee39fa4-2af
3ee39fa4-2af


इससे पहले इनको मिली जिम्मेदारी

  • जयभान सिंह पवैया - अध्यक्ष राज्य वित्त विकास निगम
  • राम लाल रौतेल - अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग
  • मंगल सिंह धुर्वे व भगत सिंह नेताम - सदस्य अनुसूचित जनजाति आयोग
  • कैलाश जाटव - अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग
  • रामलाल मालवीय व बारेलाल अहिरवार - सदस्य अनुसूचित जाति आयोग
  • केशव सिंह बघेल - अध्यक्ष पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम
  • अशोक जादौन - अध्यक्ष ग्वालियर मेला प्राधिकरण
  • उदयवीर सिंह गुर्जर - उपाध्यक्ष, ग्वालियर मेला प्राधिकरण
  • केपी यादव - अध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम
  • संजीव कांकर - उपाध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम
  • संजय नगायच - अध्यक्ष वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन
  • केशव सिंह भदौरिया - अध्यक्ष, महाराणा प्रताप बोर्ड
  • महेन्द्र सिंह यादव - प्रशासक अपेक्स बैंक
  • रामनिवास रावत - अध्यक्ष, मप्र वन विकास निगम
  • रविन्द्र सिंह (रवि) सोलंकी - अध्यक्ष उज्जैन विकास प्राधिकरण
  • मुकेश यादव, रवि वर्मा - उपाध्यक्ष उज्जैन विकास प्राधिकरण
  • विजय अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, रामचंद्र शर्मा(रामागुरु), सुशीला जाटव, दुर्गा बिलोटिया - सदस्य उज्जैन विकास प्राधिकरण
  • अशोक शर्मा - अध्यक्ष विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण(साड़ा) ग्वालियर
  • हरीश मेवाफरोश - उपाध्यक्ष साड़ा ग्वालियर
  • मधुसूदन भदौरिया - अध्यक्ष, ग्वालियर विकास प्राधिकरण GDA
  • सुधीर गुप्ता, वेदप्रकाश शिवहरे - उपाध्यक्ष ग्वालियर विकास प्राधिकरण GDA
  • पंचू लाल प्रजापति - अध्यक्ष विंध्य विकास प्राधिकरण
  • डॉ अजय सिंह, संजय तीर्थानी - उपाध्यक्ष विंध्य विकास प्राधिकरण
ये खबरें भी पढ़ें...

मलाईदार निगम-मंडलों पर ‘ग्रहण? अंदरूनी खींचतान से अटकी अगली सूची, संगठन पर बढ़ा दबाव

BJP का मास्टर स्ट्रोक: टुकड़ों में क्यों घोषित हो रहे एमपी के निगम-मंडल अध्यक्षों के नाम?

निगम-मंडलों और प्राधिकरणों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य एक साथ होंगे घोषित! एमपी बीजेपी की नई रणनीति

बीजेपी नेता सत्येन्द्र भूषण सिंह लघु उद्योग निगम, गुड्‌डी आदिवासी सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष नियुक्त

Tags:
  • एमपी बीजेपी
  • निगम-मंडलों में नियुक्तियां
  • एमपी निगम-मंडल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज