मध्यप्रदेश में 11 साल बाद गैर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को आईएएस बनने का मौका

Sandeep Kumar | Published:
Share
mp non state administrative
mp non state administrative

मध्यप्रदेश में 11 साल बाद गैर राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के अधिकारियों को आईएएस बनने का मौका मिलेगा। चयन प्रक्रिया के तहत इन अधिकारियों को प्रमोशन मिलेगा।

मध्यप्रदेश में एक बार फिर गैर राज्य प्रशासनिक सेवा (Non-State Administrative Service) के अधिकारियों को आईएएस बनने का मौका मिल सकता है। ग्यारह साल बाद यह प्रक्रिया फिर से शुरू की जा रही है। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) से इसके लिए प्रक्रिया शुरू करने और प्रस्ताव बुलाने को कहा है।

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का विरोध

गैर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को आईएएस में प्रमोशन देने के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने विरोध जताया है। उनका तर्क ये है कि जब आईपीएस में अन्य वर्दीधारी जैसे CISF, BSF को आईपीएस नहीं किया जाता है तो फिर डिप्टी कलेक्टर में ही ऐसा क्यों करने की क्या सोच है। इस संबंध में जल्द राज्य प्रशासनिक सेवा का संगठन सीएस जैन को लिखित में आवेदन भी देगा।

पीएचक्यू ने नियम तोड़कर की आईपीएस अफसरों की पोस्टिंग, CM नाराज...अब गृह विभाग ने रोका आदेश

प्रमोशन के लिए पद आरक्षित

गैर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को आईएएस बनाने के लिए जो प्रमोशन प्रक्रिया तय है। उसमें स्वीकृत पदों का 15% हिस्सा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए आरक्षित होता है। इस बार 20 पदों की संभावना है, और अगर 5% पर पद कम होते हैं, तो 15% पद मिलेंगे। इससे राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन-चार अधिकारियों को आईएएस बनने का मौका नहीं मिलेगा। ज्यादा नुकसान 2008 के बैच के अधिकारियों को होगा, जिनका पूरा बैच आईएएस नहीं बन पाएगा।

रिटायर्ड आईएएस अजातशत्रु श्रीवास्तव को बड़ी जिम्मेदारी, बनेंगे सीएम मोहन यादव के OSD

ऐसे होती है चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में अधिकारियों की स्क्रूटनी, सीनियरिटी, एसीआर (Annual Confidential Report) और इंटरव्यू के आधार पर नाम तय किए जाते हैं। मुख्य सचिव ने अफसरों से कहा है कि जिन अधिकारियों ने अन्य विभागों में अच्छा काम किया है, उन्हें प्रोत्साहित करना जरूरी है। इसलिए इस प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जा रहा है।

सोने की कैंची से प्रधानमंत्री के बाल काटने की चाहत, 4 राज्यों से उड़ाए 40 करोड़, ऐसे पकड़ाया अनोखा चोर

मध्य प्रदेश को मिली एक और आईपीएस इशिता भाटिया, जानें कौन हैं ये महिला अधिकारी

कौन होते हैं गैर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ?

गैर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राज्य के तकनीकी और विशिष्ट विभागों से आते हैं। इनमें चिकित्सा, स्वास्थ्य, लेखा, सांख्यिकी आदि शामिल हैं। ये अधिकारी राज्य प्रशासनिक सेवा से नहीं होते।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य प्रशासनिक सेवा
  • आईएएस
  • आईपीएस
  • अनुराग जैन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर