खंडवा की जेल में बंद कुरैशी-अली पर लगा NSA, गौ तस्करी में थे शामिल
Raj Singh | Published:
NSA.
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में दो लोगों के खिलाफ एनएसए लगाया गया है। इन लोगों पर अवैध गौ तस्करी का आरोप है। इसके अलावा राज्य के अलग-अलग जिलों में भी कई मामले दर्ज हैं।
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में दो लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी NSA लगाया गया है। इसके पीछे की वजह अवैध रूप से गायों को वाहन में ले जाना है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी जाहिद कुरैशी और मध्य प्रदेश के देवास जिले के निवासी सैफ अली के खिलाफ यह सख्त एक्ट लगाया गया है। बुरहानपुर पुलिस ने बताया कि उन पर आरोप है कि वे संगठित आपराधिक गिरोह बनाकर बार-बार मवेशियों के अवैध अंतरराज्यीय परिवहन में शामिल रहे हैं, जिसके चलते उन पर NSA लगाया गया है।
बता दें कि यह अधिनियम किसी व्यक्ति को महीनों तक एहतियातन हिरासत में रखने की अनुमति देता है, यदि पुलिस को लगता है कि वह व्यक्ति राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए खतरा है।
एमपी के आईएएस नियाज खान बोले- मुस्लिम गो रक्षक बनें और धर्मपरिवर्तन का विरोध करें, हो सके तो शाकाहार को भी अपनाएं
पुलिस ने आगे कहा कि दोनों वर्तमान में राज्य के खंडवा शहर की जेल में बंद हैं और सार्वजनिक शांति और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए खतरे के मद्देनजर उन पर एनएसए के तहत मामला दर्ज किया गया है। बुरहानपुर जिला मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित है।
रीवा : एंबुलेंस में गौवंश की तस्करी, हादसे के बाद 8 मवेशी बरामद
जानकारी के मुताबिक, 23 अक्टूबर को कुरैशी और अली बुरहानपुर के गणपति नाका इलाके से ट्रक में 33 मवेशी भरकर ले जा रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। कुरैशी पर इसी अपराध के लिए 2021 और 2022 में मध्य प्रदेश गोहत्या प्रतिषेध अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत बुरहानपुर में मामला दर्ज किया गया था।
कुरैशी पर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई स्थानों से अवैध रूप से गायों को महाराष्ट्र ले जाने का आरोप है। इस मामले में कई शिकायतें भी दर्ज की गई हैं। अली के खिलाफ मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अवैध रूप से गायों को ले जाने के छह मामले भी दर्ज किए गए हैं।
बता दें कि यह अधिनियम किसी व्यक्ति को महीनों तक एहतियातन हिरासत में रखने की अनुमति देता है, यदि पुलिस को लगता है कि वह व्यक्ति राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए खतरा है।
एमपी के आईएएस नियाज खान बोले- मुस्लिम गो रक्षक बनें और धर्मपरिवर्तन का विरोध करें, हो सके तो शाकाहार को भी अपनाएं
खंडवा जेल में हैं बंद
रीवा : एंबुलेंस में गौवंश की तस्करी, हादसे के बाद 8 मवेशी बरामद
क्या है मामला?
कुरैशी पर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई स्थानों से अवैध रूप से गायों को महाराष्ट्र ले जाने का आरोप है। इस मामले में कई शिकायतें भी दर्ज की गई हैं। अली के खिलाफ मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अवैध रूप से गायों को ले जाने के छह मामले भी दर्ज किए गए हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari