एमपी में आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों की होली फीकी, 2-3 महीने का वेतन अटका

Amresh Kushwaha | Mar 03, 2026, 09:41 IST
Share
mp outsourcing karmchari salary delay holi 2026
mp outsourcing karmchari salary delay holi 2026

एमपी में आउटसोर्सिंग और संविदा कर्मियों की होली का रंग फीका पड़ गया है। जानकारी के अनुसार, करीब 6 से 7 लाख कर्मचारियों को 2-3 महीने का वेतन नहीं मिला है। हालांकि, सरकारी विभागों को पहले ही निर्देश दिए गए थे कि वे होली से पहले वेतन दे दें, लेकिन...

BHOPAL. होली से पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने महंगाई भत्ता (DA) को तीन प्रतिशत बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया है।

लेकिन, लाखों आउटसोर्स, अस्थाई, अंशकालिक और दैनिक वेतन भोगी कर्मियों के लिए होली का त्योहार फीका पड़ गया है। होली से पहले सोमवार तक कई विभागों में इन कर्मचारियों को 2 से 3 महीने का वेतन नहीं मिला।

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि दिवाली पर भी इन्हें पैसे नहीं मिले थे, जिससे उनके परिवारों का उत्साह ठंडा पड़ गया है।

निर्देश के बाद भी नहीं आई सैलरी

मध्यप्रदेश में करीब 6 से 7 लाख आउटसोर्स, अस्थाई, अंशकालिक और दैनिक वेतन भोगी कर्मी काम कर रहे हैं।

आउटसोर्स वाले निजी एजेंसियों के साथ जुड़े हैं, जबकि बाकी विभाग सीधे भर्ती करते हैं।

उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) ने पहले सभी सरकारी विभागों को पत्र लिखकर होली से पहले कर्मचारियों को वेतन देने का निर्देश दिया था, लेकिन ज्यादातर जगहों पर इसका पालन नहीं हुआ।

दो-तीन महीने से मानदेय अटका

55 जिलों में बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों का भी दो-तीन महीने से मानदेय अटका है। हर जिले में समिति में 5 और बोर्ड में 2 सदस्य होते हैं। संगठनों का कहना है कि प्रदेश मुख्यालय को छोड़कर कहीं वेतन नहीं मिला है।

कर्मचारियों का त्योहार बर्बाद हो गया

ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स, अस्थाई और अंशकालिक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने कहा कि होली से पहले सोमवार तक लाखों कर्मियों का वेतन नहीं आया, त्योहार बर्बाद हो गया।

सुधीर नायक ने बताया कि सेवा शर्तें स्पष्ट न होने, हाजिरी और बजट की समस्या से पैसे अटकते हैं। वन सुरक्षा श्रमिक संघ के अध्यक्ष अशोक पांडे बोले, कई विभागों में 2-3 महीने से वेतन बाकी है।

सरकारी कर्मचारियों को मिला DA का तोहफा

प्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) तीन प्रतिशत बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया गया है। इसका लाभ अप्रैल 2026 (पेमेंट मई 2026) के वेतन से मिलेगा, जबकि जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का एरियर छह समान किस्तों में दिया जाएगा। इस फैसले से करीब सात लाख 30 हजार कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा।

सीएम का ऐलान: होली पर राहत का संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होली की शुभकामनाएं देते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शासकीय सेवकों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों को भारत सरकार के समान दर से डीए मिलेगा।

क्या होता है महंगाई भत्ता (DA)?

महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों को बढ़ती कीमतों के असर से राहत देने के लिए दिया जाता है। इसकी दरें ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर तय की जाती हैं। आमतौर पर साल में दो बार, हर छह महीने में, इसमें संशोधन किया जाता है।

एरियर कैसे मिलेगा?

जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक की बकाया राशि कर्मचारियों को एकमुश्त नहीं दी जाएगी। सरकार ने इसे मई 2026 से शुरू होकर छह समान किस्तों में देने का फैसला किया है, ताकि बजट पर अचानक दबाव न पड़े।

ये खबर भी पढ़िए...

होली पर सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: डीए 58% हुआ, 6 किस्तों में मिलेगा एरियर

एमपी की रंग पंचमी से लेकर राजस्थान की शाही होली तक, जानें भारत के अलग-अलग राज्यों के अंदाज

MP News: ये गांव जहां रंगों से नहीं, दिलों से खेली जाती है होली

छतरपुर कलेक्टर को कोर्ट का नोटिस : सरकारी कुर्सी और गाड़ी होगी कुर्क? जानें क्या है पूरा मामला

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • महंगाई भत्ता
  • DA
  • राज्य सरकार
  • आउटसोर्स
  • एरियर
  • कर्मचारी संघ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज