पचमढ़ी की चट्टानों में छुपा है 6.6 करोड़ साल पुराना राज, डायनासोर एरा से है कनेक्शन

Kaushiki | Sept 23, 2026, 12:51 IST
Share
Pachmarhi Rock History
Pachmarhi Rock History

IISER भोपाल के वैज्ञानिकों ने पचमढ़ी में 6.6 करोड़ साल पुरानी चट्टानों की खोज की है। ये पत्थर उस दौर के हैं जब ज्वालामुखी विस्फोट से डायनासोर विलुप्त हो रहे थे। इन पत्थरों में पृथ्वी के प्राचीन मैग्नेटिक फील्ड बदलने के भी सबूत मिले हैं।

Pachmarhi Rock History: मध्य प्रदेश का बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन पचमढ़ी अपनी वादियों के लिए प्रसिद्ध है। हर साल लाखों पर्यटक यहां की हरियाली और झरने देखने आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन सुंदर पत्थरों पर बैठकर आप नजारे देखते हैं, उनका इतिहास कितना पुराना है? भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) भोपाल के वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक ऐसी चौंकाने वाली रिसर्च की है, जो हमें करोड़ों साल पीछे ले जाती है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, पचमढ़ी की चट्टानें आज से लगभग 6.6 करोड़ साल पुरानी हैं। यह वही दौर था जब पृथ्वी पर से डायनासोर हमेशा के लिए विलुप्त हो रहे थे। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि यह नई खोज हमारे देश के इतिहास और पृथ्वी के विकास क्रम को समझने में कैसे मदद करेगी।

Pachmarhi Rocks History
Pachmarhi Rocks History

पचमढ़ी का इतिहास

पचमढ़ी को सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन नर्मदापुरम जिले में समुद्र तल से 1100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। पचमढ़ी की खोज 1857 में ब्रिटिश कैप्टन जेम्स फोरसिथ ने की थी। आजादी के बाद साल 1967 तक ये मध्य प्रदेश का समर कैपिटल भी रहा था। अब इस जियोलाजिकल एक्सप्लोरेशन के बाद पचमढ़ी का महत्व और बढ़ गया है।

अब पर्यटक यहां की वादियों का आनंद लेने के साथ-साथ करोड़ों साल पुरानी चट्टानों का इतिहास भी जान सकेंगे। मान्यताओं के मुताबिक, पांडवों ने अपने अज्ञातवास के दौरान यहां कुछ समय बिताया था। साल 1857 में ब्रिटिश कैप्टन जेम्स फोरसिथ ने इस घाटी की खोज की थी।

Pachmarhi Rock History
Pachmarhi Rock History

6.6 करोड़ साल पुराना ज्वालामुखी कनेक्शन

आज से लगभग 6.6 करोड़ साल पहले भारत के मध्य और पश्चिमी हिस्से में भयंकर ज्वालामुखी विस्फोट हो रहे थे। चारों तरफ जहरीली गैसें और गर्म लावा फैला हुआ था। उसी समय पृथ्वी पर क्रिटेशियस मास एक्सटिंक्शन नाम का डेसट्रक्टिव फेज चल रहा था।

इसी दौर में भयानक तबाही के कारण डायनासोर का नामोनिशान मिट गया था। पचमढ़ी की ये चट्टानें उसी ठंडे हुए प्राचीन लावे यानी मैग्मा से बनी हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि ये पत्थर उस महाविनाश के साइलेंट विटनेस हैं।

मध्य प्रदेश में गूंजती थी डायनासोरों की दहाड़, 6.5 करोड़ साल पुराना अंडा  प्रदर्शित
मध्य प्रदेश में गूंजती थी डायनासोरों की दहाड़, 6.5 करोड़ साल पुराना अंडा प्रदर्शित

मैग्नेटिक फील्ड बदलने के अनोखे सबूत

IISER भोपाल के प्रोफेसर ज्योतिर्मय मल्लिक की टीम ने इस जटिल रिसर्च को पूरा किया है। इसमें मुंबई के Indian Institute of Geomagnetism के वैज्ञानिक भी शामिल थे। वैज्ञानिकों ने पचमढ़ी के पत्थरों की गहराई से जांच की।

उन्हें इन पत्थरों के अंदर विपरीत दिशा वाले चुंबकीय संकेत (Magnetic Field Signatures) मिले हैं। इसका मतलब है कि उस दौर में पृथ्वी के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव आपस में बदल रहे थे। इन पत्थरों ने उस बदलाव को अपने अंदर हमेशा के लिए कैद कर लिया है।

साढ़े सात करोड़ साल पहले साथ दफन 'रोमियो जूलियट' डायनासोर मिले - 7 crore  year old dinosaur residue found - AajTak
साढ़े सात करोड़ साल पहले साथ दफन 'रोमियो जूलियट' डायनासोर मिले - 7 crore year old dinosaur residue found - AajTak

ये खोज हमारे किस काम आएगी

अब सवाल उठता है कि करोड़ों साल पुरानी चट्टानों की इस खोज से हमें क्या फायदा होगा। यह रिसर्च एजुकेशन और एनवायरनमेंट के लिहाज से बहुत जरूरी है। यह रिसर्च हमें यह समझने में मदद करती है कि हमारी पृथ्वी का निर्माण कैसे हुआ।

एंसिएंट टिम्स में किस तरह क्लाइमेट चेंज हुआ था। इससे ये जानने में आसानी होगी कि कैसे एक बड़े नेचुरल चेंज के कारण विशालकाय जीव पृथ्वी से हमेशा के लिए खत्म हो गए थे।

पचमढ़ी में अब जियो-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। इससे विद्यार्थी और शोधकर्ता यहां आकर पत्थरों के इतिहास के बारे में प्रैक्टिकल ज्ञान ले सकेंगे। iiser bhopal | Pachmarhi

ये खबरें भी पढ़ें...

शौक से न खाएं, ICMR की रिसर्च में एंटीबायोटिक से मौत का आंकड़ा आपको हैरान कर देगा

आपकी थाली का चावल बढ़ा रहा ग्लोबल वॉर्मिंग, IISER भोपाल रिसर्च का दावा

रिसर्च सेक्टर में बढ़ा महिलाओं का दबदबा, साइंटिफिक रिसर्च में तीसरे नंबर पर भारत

कैसे एक छोटा सा रिसर्च प्रोजेक्ट Google बन गया दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन

Tags:
  • डायनासोर
  • मध्य प्रदेश
  • Pachmarhi
  • पचमढ़ी
  • रिसर्च
  • हिल स्टेशन
  • iiser bhopal
सीएस अशोक बर्णवाल भड़के, कलेक्टर दबाव में, पटवारी विरोध में, स्वामित्व अधिकार बंधक लोन में चार साल पहले ही आदेश

By Sanjay Gupta

सीएस अशोक बर्णवाल भड़के, कलेक्टर दबाव में, पटवारी विरोध में, स्वामित्व अधिकार बंधक लोन में चार साल पहले ही आदेश
दिल्ली में प्रदर्शन के चलते 28 ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

By Manya Jain

दिल्ली में प्रदर्शन के चलते 28 ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट
जोधपुर में SI बनने के लिए दौड़ रहे ASI की मौत, फिजिकल टेस्ट के दौरान अचानक गिरे, अस्पताल में तोड़ा दम

By Jageshwar prasad

जोधपुर में SI बनने के लिए दौड़ रहे ASI की मौत, फिजिकल टेस्ट के दौरान अचानक गिरे, अस्पताल में तोड़ा दम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: कांग्रेस ने सौंपी 152 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, टिकट से प्रचार तक रखेंगे नजर

By Saurabh Mishra

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: कांग्रेस ने सौंपी 152 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, टिकट से प्रचार तक रखेंगे नजर
UPI पर एमडीआर विरोध पर इंदौर में फैसला, यह लागू तो क्यूआर कोड दुकानों से हटा देंगे, नकद लेंगे

By Sanjay Gupta

UPI पर एमडीआर विरोध पर इंदौर में फैसला, यह लागू तो क्यूआर कोड दुकानों से हटा देंगे, नकद लेंगे
छत्तीसगढ़ में 18 IPS अफसरों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से जिलों तक बदली जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां मिली पोस्टिंग

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में 18 IPS अफसरों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से जिलों तक बदली जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां मिली पोस्टिंग
मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर रिटायर्ड टीचर से 80 लाख की ठगी, दो साल बाद आरोपी फलोदी से गिरफ्तार

By Jageshwar prasad

मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर रिटायर्ड टीचर से 80 लाख की ठगी, दो साल बाद आरोपी फलोदी से गिरफ्तार