एमपी में पेट्रोल-डीजल अफवाहों पर अलर्ट: प्रदेशभर में प्रशासन सख्त, एक जैसी गाइडलाइन लागू

Ramanand Tiwari | Mar 26, 2026, 21:33 IST
Share
mp petrol diesel rumors
mp petrol diesel rumors

BHOPAL: एमपी में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन सख्त हो गया है। सोशल मीडिया पर नजर रखने के साथ, पेट्रोल पंपों पर निगरानी तेज की गई है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच शासन और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। प्रदेशभर के जिलों में एक जैसी गाइडलाइन पर प्रशासनिक अधिकारी कार्य कर रहे हैं। ताकि सप्लाई सुचारू बनी रहे और कहीं भी पैनिक जैसी स्थिति न बने।

क्या है पूरा मामला?

बीते दिनों सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल खत्म होने, सप्लाई रुकने और हड़ताल जैसी खबरें तेजी से वायरल हुईं। इन संदेशों ने आम लोगों में भ्रम और डर पैदा किया। इसका असर यह हुआ कि भोपाल सहित अन्य कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई। इससे अव्यवस्था की आशंका पैदा हो गई।

छिंदवाड़ा में सड़क हादसा: CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 9 की मौत

प्रशासन अलर्ट मोड़ पर

भोपाल कलेक्टर ने की गाइडलाइन जारी

1. सोशल मीडिया पर कड़ी नजर
हर जिले में जनसंपर्क विभाग रोजाना स्टॉक की सही जानकारी जारी करेगा।
पुलिस और साइबर टीम 24/7 सोशल मीडिया मॉनिटरिंग करेंगी।
WhatsApp, Facebook, X और Instagram पर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

2. अफवाह फैलाने वालों पर सीधी कार्रवाई
फर्जी पोस्ट को तुरंत चिह्नित कर उसका खंडन किया जाएगा।
वायरल मैसेज पर ‘FAKE’ लिखकर सही जानकारी साझा होगी।
अफवाह फैलाने वालों पर BNS और IT Act के तहत केस दर्ज किया जाएगा।

3. ग्रुप एडमिन भी जिम्मेदार
अगर किसी WhatsApp ग्रुप में गलत खबर फैलती है तो एडमिन भी जिम्मेदारी से बच नहीं पाएगा। उस पर भी कार्रवाई हो सकती है।
4. जरूरत पड़ी तो अकाउंट ब्लॉक
गंभीर स्थिति बनने पर भ्रामक प्रचार करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक कराने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।

इंदौर के कॉलेज संचालक को भी लॉरेंस गैंग से मिल चुकी 10 करोड़ वसूली की धमकी

जमीनी स्तर पर क्या हो रहा है?

सभी जिलों में SDM, पुलिस अधिकारी और राजस्व टीमें लगातार फील्ड में एक्टिव हैं। जिला आपूर्ति विभाग पेट्रोल पंपों की नियमित जांच कर रहा है। कहीं भी गड़बड़ी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

भोपाल और ग्वालियर के कलेक्टर क्या बोले ?

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने साफ कहा, हमने गाइडलाइन जारी कर दी है और उसी के अनुसार काम किया जा रहा है। भोपाल में पेट्रोल, डीजल या गैस की किसी भी तरह की कोई किल्लत नहीं है। वहीं, ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान का कहना है यहां किसी प्रकार का कोई पैनिक नहीं है। पेट्रोल, डीजल और गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। सब कुछ रूटीन के अनुसार चल रहा है और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

7 दिन में व्हाट्सएप पर बर्थ सर्टिफिकेट, भोपाल में सफल अब पूरे एमपी में लागू होगा डिजिटल मॉडल

सरकार की साफ अपील

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें। घबराकर अनावश्यक स्टॉक न करें, इससे स्थिति बिगड़ सकती है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • पेट्रोल-डीजल
  • सोशल मीडिया
  • कौशलेंद्र सिंह
  • कलेक्टर रुचिका चौहान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा